फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malaysian PM Anwar Ibrahim to visit India on three days from today know all updates

India-Malaysia: तीन दिवसीय दौरे पर मलयेशियाई पीएम अनवर भारत पहुंचे; कई समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद

Tue, 20 Aug 2024 12:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 12:06 AM IST
सार

मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर बिन इब्राहिम भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने मलयेशियाई समकक्ष के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से भारतीय श्रमिकों की भर्ती सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Malaysian PM Anwar Ibrahim to visit India on three days from today know all updates
मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भारत पहुंचे - फोटो : एएनआई

विस्तार

मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम तीन दिवसीय भारत यात्रा पर सोमवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे। उनके दौरे के संबंध में विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को बताया था कि इब्राहिम की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच बहु-क्षेत्रीय सहयोग एजेंडा तैयार करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने मलयेशियाई समकक्ष के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से भारतीय श्रमिकों की भर्ती सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। भारतीय श्रमिकों की भर्ती समझौते पर हस्ताक्षर करने का निर्णय इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत से मलेशिया में अवैध आव्रजन और मानव तस्करी दोनों सरकारों की प्रमुख चिंताओं में से एक है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा के दौरान मलयेशिया में रह रहे विवादास्पद इस्लामी प्रचार जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी उठ सकता है। भारत ने इससे पहले मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के सामने यह मुद्दा उठाया था, लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई है। आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में भारत में नाइक वांछित है। अपनी यात्रा के दौरान इब्राहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मलयेशिया के पीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इब्राहिम मोदी के निमंत्रण पर 19 से 21 अगस्त तक भारत की 'राजकीय यात्रा' पर रहेंगे। 20 अगस्त को इब्राहिम का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा और वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे। इसके बाद वे पीएम मोदी से बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय प्रधानमंत्री मलयेशियाई नेता के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे। बाद में, इब्राहिम का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का कार्यक्रम है।



भारत-मलयेशइया द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी यात्रा
विदेश मंत्रालय ने कहा, 'जैसा कि दोनों देश अगले साल बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी के दूसरे दशक में प्रवेश कर रहे हैं, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की यात्रा भविष्य के लिए बहु-क्षेत्रीय सहयोग एजेंडा तैयार करके भारत-मलयेशिया द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।


मलयेशिया के साथ भारत के रक्षा संबंधों में आई तेजी
पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच समग्र संबंध बेहतर हुए हैं। हाल के वर्षों में मलयेशिया के साथ भारत के रक्षा संबंधों में तेजी आई है। 1993 में हस्ताक्षरित रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों की आधारशिला है। 

पिछले साल जुलाई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुआलालंपुर का दौरा किया था, जिसके दौरान दोनों पक्षों ने 1993 में हस्ताक्षरित भारत-मलेशिया रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन में संशोधन को मंजूरी दी थी। रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि संशोधन आपसी हित के क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का विस्तार करने के लिए सक्षम के रूप में कार्य करेगा।

राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार करने की रूपरेखा तैयार कर रहे 
भारत और मलेशिया राष्ट्रीय मुद्राओं में भी व्यापार करने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया में हैं। दोनों पक्ष नए डोमेन और आइटम को शामिल करने के लिए 12 साल पुराने व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते की समीक्षा करने की प्रक्रिया भी शुरू कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed