फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 November 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: झांसी में मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की मौत; पीएम मोदी आज से नाइजीरिया दौरे पर

Sat, 16 Nov 2024 07:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 November 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 55 नवजात भर्ती थे। 45 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया गया। उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर को नाइजीरिया के दौरे पर रहेंगे। इसी के साथ उनके तीन देशों के विदेश दौरे की शुरुआत हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को अफ्रीकी देश नाइजीरिया की यात्रा के बाद ब्राजील पहुंचेंगे। जहां पीएम जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे गुयाना के दौरे पर रहेंगे। दूसरी तरफ, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 135 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 November 2024 Updates On Amar Ujala
झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

झांसी में बड़ा हादसा : मेडिकल कॉलेज की भीषण आग में 10 बच्चों की मौत
महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 55 नवजात भर्ती थे। 45 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया गया। उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही करीब 15 दमकलें मौके पर पहुंच गईं। सेना को भी बुला लिया। सेना एवं दमकल ने मिलकर आग बुझाई। बच्चों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है, वे जल्द ठीक हो जाएंगे। आज सुबह डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मेडिकल कॉलेड पहुंच गये हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 November 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/BJP

पीएम मोदी आज से नाइजीरिया दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर को नाइजीरिया के दौरे पर रहेंगे। इसी के साथ उनके तीन देशों के विदेश दौरे की शुरुआत हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को अफ्रीकी देश नाइजीरिया की यात्रा के बाद ब्राजील पहुंचेंगे। जहां पीएम जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे गुयाना के दौरे पर रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 November 2024 Updates On Amar Ujala
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI

IND vs SA: भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 135 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 November 2024 Updates On Amar Ujala
पाकिस्तान में वायु प्रदूषण का कहर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान में स्मॉग को स्वास्थ्य संकट किया गया घोषित
पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने शुक्रवार को स्मॉग को स्वास्थ्य संकट (हेल्थ क्राइसिस) घोषित कर दिया है। इसके खतरनाक स्तर से निपटने के प्रयास में प्रांत भर के कई शहरों में कृत्रिम बारिश कराई गई। लाहौर में जहरीली धुंध के चलते लाखों लोग सांस संबंधित संक्रमण से जूझ रहे हैं। यह दूसरी बार है, जब पंजाब सरकार ने कृत्रिम बारिश का इस्तेमाल किया है। पिछले साल भी पंजाब सरकार ने कृत्रिम बारिश कराई थी। पंजाब सरकार ने देर शाम बयान जारी कहा कि पंजाब के झेलम, चकवाल और गुजर खान शहरों में क्लाउड सीडिंग प्रयोग से कृत्रिम बारिश कराई गई। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 November 2024 Updates On Amar Ujala
file pic - फोटो : अमर उजाला

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 : दूसरे चरण की परीक्षा कल
अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित की जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के दूसरे चरण की परीक्षा 17 नवंबर (रविवार)  को 27 शहरों के 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नौवीं से बारहवीं तक के 35 हजार से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है, वहां सुबह और शाम, दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी। प्रवेश-पत्र के लिंक आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों एवं ई-मेल आईडी पर भेजे जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 November 2024 Updates On Amar Ujala
फेफड़ों को प्रभावित कर रहा वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

संकट में सांसें: चार सिगरेट के बराबर फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही हवा
लगातार प्रदूषित हो रही हवा दिन में तीन से चार सिगरेट के बराबर फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही है। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के चिकित्सकों का कुछ ऐसा ही कहना है। जहरीली हवा के कारण सांस संबंधी समस्या से ग्रस्त मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सकों की सलाह है कि लोग जो खराब हवा के प्रति बेहद संवेदनशील हैं, वह मास्क का प्रयोग करें नहीं तो यह फेफड़ों को बहुत नुकसान हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 November 2024 Updates On Amar Ujala
रोहित शर्मा और रितिका - फोटो : Rohit Sharma Instagram/Freepik

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोहित की पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया है। पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि रोहित के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। रोहित और रितिका का यह दूसरा बच्चा है। इससे पहले उनकी एक बेटी समायरा भी है। समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 November 2024 Updates On Amar Ujala
स्टीवन चेउंग - फोटो : X/@StevenCheung

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के संचार निदेशक रूप में स्टीवन चेउंग चुना
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अभियान प्रवक्ता स्टीवन चेउंग को व्हाइट हाउस संचार निदेशक के रूप में चुना है। ट्रंप के पहले कार्यकाल में चेउंग रणनीतिक प्रतिक्रिया के निदेशक थे। अब वे व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के सहायक और संचार निदेशक के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा, सर्जियो गोर को राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 November 2024 Updates On Amar Ujala
झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा में शामिल होने पर दिनेश विलियम मरांडी का स्वागत करते शिवराज सिंह चौहान - फोटो : X@ChouhanShivraj

झामुमो विधायक दिनेश विलियम मरांडी भाजपा में शामिल
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दिनेश विलियम मरांडी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस बार झामुमो ने उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया था, जिससे वह नाराज थे। लिट्टीपारा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुनावी रैली के दौरान मरांडी ने भाजपा की सदस्यता ली। चौहान ने मरांडी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि वे दोनों मिलकर झारखंड के विकास और यहां के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 November 2024 Updates On Amar Ujala
जलवायु परिवर्तन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

Climate Change: शीतकालीन ओलंपिक के लिए 93 में 52 जगह ही बचेंगी
जलवायु परिवर्तन शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के भविष्य को भी खतरे में डाल रहा है। 2050 तक 93 में से केवल 52 स्थान ही जलवायु के मामले में विश्वसनीय रहेंगे और खेलों के आयोजन के लायक होंगे। यह खुलासा वाटरलू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की अगुवाई में किए गए शोध अध्ययन में किया गया है। इसके निष्कर्ष करंट इश्यूज इन टूरिज्म नामक पत्रिका में प्रकाशित किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed