फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 4th T20 2024 Innings Analysis India vs South Africa Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND vs SA: भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरी सबसे बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया को इस मामले में पीछे छोड़ा

Sat, 16 Nov 2024 01:21 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 16 Nov 2024 01:21 AM IST
सार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 18.2 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। 

विज्ञापन
IND vs SA 4th T20 2024 Innings Analysis India vs South Africa Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 135 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 148 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

भारत ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी जीत
रनों के हिसाब से यह दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी शिकस्त है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 2023 में 111 रन से हराया। वहीं, यह भारत की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। पिछले साल भारतीय टीम ने अपने घर में न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया था। इससे पहले 2018 में आयरलैंड को 143 रन से मात दी थी। अब टीम ने 135 रनों से हराकर टी20 की अपनी तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 18वीं जीत दर्ज की। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 25 मैचों में इस टीम को 17 बार हराया था।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका की  सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)
135 बनाम भारत, जोहान्सबर्ग, 2024 *
111 बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2023
107 बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2020
106 बनाम भारत, जोहान्सबर्ग, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए थे। मेजबान टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने सधी हुई पारी खेल टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम वापसी नहीं कर सकी और विशाल स्कोर के सामने घुटने टेक दिए। दक्षिण अफ्रीका के लिए स्टब्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि मिलर ने 36 रनों की पारी खेली। मार्को यानसेन 12 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। भारत के लिए अर्शदीप ने तीन विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 
विज्ञापन

संजू-तिलक के बीच हुई 210* रन की साझेदारी
इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई, जिसे लुथो सिपामला ने तोड़ा। उन्होंने छठे ओवर में अभिषेक को निशाना बनाया और क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह 200 के स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा तिलक वर्मा ने संभाला। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू के साथ दूसरे विकेट के लिए 210* रनों की साझेदारी की। दोनों की शतकीय पारियों की बदौलत भारत का स्कोर 280 के पार पहुंचा। संजू ने 56 गेंदों में छह चौके और नौ छक्के की मदद से 109 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा ने 47 गेंदों का सामना किया और 120 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 255.31 का रहा। उनके बल्ले से नौ चौके और 10 छक्के निकले। इस मैच में संजू ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा और तिलक ने दूसरा शतक जड़ा। दोनों ने इस सीरीज में दो-दो शतक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed