फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: आज तुर्किये-अजरबैजान से कारोबार पर CAIT की बैठक; UK की कोर्ट में नीरव मोदी की अपील खारिज; सुर्खियां

Fri, 16 May 2025 06:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 16 May 2025 06:29 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देशभर के व्यापारियों ने पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये और अजरबैजान के साथ व्यापार खत्म करने की योजना बनाई है। इस पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से विभिन्न राज्यों के प्रमुख व्यापारी नेताओं की शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में फैसला हो सकता है। तुर्किये और अजरबैजान से व्यापारिक रिश्ते खत्म करने से दोनों देशों को अरबों डॉलर का नुकसान होगा। इसके अलावा, भारत के भगोड़े नीरव मोदी की मुश्किल एक बार फिर बढ़ गई है। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने जमानत के लिए लंदन की एक अदालत में याचिका दाखिल की है। याचिका में नीरव ने अदालत से भारत प्रत्यर्पण तक उसे जमानत पर रिहा करने का अनुरोध किया। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। 55 वर्षीय नीरव ने कहा कि उसकी जान को भारत सरकार से खतरा है, इसलिए वह ब्रिटेन से फरार नहीं होगा। इसके अलावा, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) वाशिंगटन स्थित भ्रष्टाचार दस्ते में से एक को भंग करेगी। इस दस्ते को कांग्रेस के सदस्यों और अन्य संघीय अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और सार्वजनिक भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने का जिम्मा मिला था। एफबीआई के इस बदलाव के बारे में बृहस्पतिवार को मामले से परिचित लोगों ने जानकारी दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
निर्यात (सांकेतिक) - फोटो : Istock

देशभर के व्यापारियों ने पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये और अजरबैजान के साथ व्यापार खत्म करने की योजना बनाई है। इस पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से विभिन्न राज्यों के प्रमुख व्यापारी नेताओं की शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में फैसला हो सकता है। तुर्किये और अजरबैजान से व्यापारिक रिश्ते खत्म करने से दोनों देशों को अरबों डॉलर का नुकसान होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
नीरव मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन की जेल में बंद भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी ने मांगी जमानत
भारत के भगोड़े नीरव मोदी की मुश्किल एक बार फिर बढ़ गई है। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने जमानत के लिए लंदन की एक अदालत में याचिका दाखिल की है। याचिका में नीरव ने अदालत से भारत प्रत्यर्पण तक उसे जमानत पर रिहा करने का अनुरोध किया। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। 55 वर्षीय नीरव ने कहा कि उसकी जान को भारत सरकार से खतरा है, इसलिए वह ब्रिटेन से फरार नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
एफबीआई निदेशक काश पटेल - फोटो : एक्स@Kash_Patel

US में बड़े बदलाव के संकेत: FBI वाशिंगटन भ्रष्टाचार दस्ते में एक भंग करेगी
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) वाशिंगटन स्थित भ्रष्टाचार दस्ते में से एक को भंग करेगी। इस दस्ते को कांग्रेस के सदस्यों और अन्य संघीय अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और सार्वजनिक भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने का जिम्मा मिला था। एफबीआई के इस बदलाव के बारे में बृहस्पतिवार को मामले से परिचित लोगों ने जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ओआरएफ

India-Pakistan Tension: शहबाज शरीफ शांति के लिए भारत से बातचीत को तैयार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को भारत से बातचीत का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। उन्होंने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कामरा एयरबेस के दौरे के दौरान यह टिप्पणी की। हालांकि, शहबाज ने यह भी कहा कि शांति की शर्तों में कश्मीर का मुद्दा भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
CBSE - फोटो : CBSE

Delhi : मधुमेह का जोखिम कम करने को स्कूलों में लगेंगे शुगर बोर्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में अब जल्द ही शुगर बोर्ड बनेंगे। सीबीएसई ने बच्चों में बढ़ रही मधुमेह बीमारी पर चिंता जताते हुए शुगर बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई ने कहा है कि इन पर छात्रों को अत्यधिक चीनी सेवन. जंक फूड (पिज्जा, बर्गर, मोमोज), कोल्ड ड्रिंक्स जैसे खाद्य और पेय पदार्थों से जुड़े जोखिम की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
demo - फोटो : Freepik.com

Türkiye boycott : तुर्किये बहिष्कार से कश्मीरी सेब की मांग बढ़ी
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान तुर्किये द्वारा पाकिस्तान के समर्थन के बाद दिल्ली के फल बाजारों में तुर्किये सेब का बहिष्कार जोर पकड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप, व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने तुर्किये सेब की खरीद बंद कर दी है, जिससे इन सेबों की आपूर्ति बाजारों में लगभग खत्म हो गई है। दूसरी ओर कश्मीरी अम्बरी सेब की मांग में वृद्धि देखी जा रही है, क्योंकि उपभोक्ता स्वदेशी विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
ट्रंप और उनके दामाद जेरेड कुशनर का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम/इवांका

US-PAK Ties: बेटे-दामाद की कंपनी बचाने के लिए पाकिस्तान की पैरवी कर रहे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का श्रेय ले रहे हैं। इस बीच ट्रंप के बार-बार संघर्ष विराम के लिए पाकिस्तान की पैरवी करने की बड़ी वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने संघर्ष विराम की आड़ में पाकिस्तान के साथ बड़ा क्रिप्टो समझौता किया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
अदाणी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

Dragonpass: PAK से तनाव के बीच अदाणी ने चीनी कंपनी ड्रैगनपास से साझेदारी तोड़ी
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने चीनी कंपनी ड्रैगनपास के साथ साझेदारी को तत्काल खत्म करने का एलान किया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले और उसके बाद नौ पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई- ऑपरेशन सिंदूर से भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनावपूर्ण माहौल में यह फैसला हुआ है। खास बात ये है कि साझेदारी शुरू होने के केवल एक सप्ताह बाद टूट गई। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : ANI

Srinagar : रक्षा मंत्री ने कहा- पाकिस्तान के हाथ में सुरक्षित नहीं परमाणु हथियार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को फिर आगाह करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी हद तक जा सकता है। यह इससे भी जाहिर है कि हम पाकिस्तान की परमाणु हमले की धमकियों की परवाह नहीं करते। पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे गैर-जिम्मेदाराना तरीके से पाकिस्तान ने भारत को एटमी धमकियां दीं। आज मैं पूरी दुनिया के सामने सवाल उठाना चाहता हूं कि क्या ऐसे गैर-जिम्मेदार और दुष्ट राष्ट्र के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं? पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
तुर्किये पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

Russia-Ukraine Talk: तुर्किये पहुंचा रूसी दल, राष्ट्रपति पुतिन शामिल नहीं
यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए एक निम्न-स्तरीय रूसी प्रतिनिधिमंडल तुर्किये के शहर इस्तांबुल पहुंच गया है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ से बुधवार को जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं हैं। जबकि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नेतृत्व में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल और अन्य वरिष्ठ सरकारी हस्तियां यहां पहुंचीं। पुतिन के यहां न पहुंचने की पश्चिमी राजनयिकों ने यह कहकर आलोचना की कि रूस इस शांति वार्ता पर गंभीर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
क्रिस ब्राउन - फोटो : सोशल मीडिया

नाइट क्लब केस में यूके से गिरफ्तार हुए अमेरिकन सिंगर क्रिस ब्राउन
गायक क्रिस ब्राउन को इंग्लैंड की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इल्जाम है कि उन्होंने साल  2023 में लंदन के एक नाइट क्लब में किसी व्यक्ति पर कथित तौर पर बोतल से हमला किया था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ब्राउन का नाम नहीं बताया लेकिन कहा कि उन्होंने मैनचेस्टर के एक होटल में 36 साल के व्यक्ति को चोट पहुंचाने के शक में हिरासत में लिया। ब्रिटिश कानून के तहत आरोप दर्ज होने से पहले पुलिस संदिग्धों का नाम नहीं बता सकती। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
लॉकी फर्ग्यूसन-जोस बटलर-मयंक यादव - फोटो : ANI-IPL/BCCI

IPL 2025: पंजाब, गुजरात और लखनऊ को बचे हुए सत्र की शुरुआत से पहले झटका
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद 17 मई से एक बार फिर आईपीएल का रोमांच शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सत्र के बाकी बचे मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बीच पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स को तगड़ा झटका लगा है। यही वजह है कि तीनों टीमों ने नए खिलाड़ियों का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 May 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक - फोटो : एएनआई

आंकड़े: निर्यात 9 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा पांच माह के उच्च स्तर पर
इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग उत्पादों की मांग में अच्छी वृद्धि के कारण भारत का निर्यात अप्रैल, 2025 में सालाना आधार पर 9.03 फीसदी बढ़कर 38.49 अरब डॉलर पहुंच गया। कच्चे तेल और उर्वरक की खरीदारी बढ़ने से देश का आयात भी एक साल पहले की तुलना में 19.12 फीसदी बढ़कर 64.91 अरब डॉलर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, निर्यात की तुलना में अधिक आयात के कारण अप्रैल में देश का व्यापार घाटा पांच महीने के उच्च स्तर 26.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले नवंबर, 2024 में सबसे ज्यादा 31.77 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था। अप्रैल, 2024 में देश से 35.30 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था, जबकि आयात 54.49 अरब डॉलर रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed