फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FBI plans disbanding one of its Washington public corruption squads sources claim in reports

US में बड़े बदलाव के संकेत: FBI वाशिंगटन भ्रष्टाचार दस्ते में एक भंग करेगी, करप्शन की जांच का मिला था जिम्मा

Fri, 16 May 2025 05:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 16 May 2025 05:04 AM IST
सार

एफबीआई वाशिंगटन स्थित भ्रष्टाचार दस्ते में से एक को भंग करेगी। मामले से परिचित एफबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के पुनर्गठन का हिस्सा है। इस दस्ते को कांग्रेस के सदस्यों और अन्य संघीय अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और सार्वजनिक भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने का जिम्मा मिला था। हालांकि, एफबीआई अब भी सरकारी अधिकारियों के भ्रष्टाचार की जांच जारी रखेगी।

विज्ञापन
FBI plans disbanding one of its Washington public corruption squads sources claim in reports
एफबीआई निदेशक काश पटेल - फोटो : एक्स@Kash_Patel

विस्तार

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) वाशिंगटन स्थित भ्रष्टाचार दस्ते में से एक को भंग करेगी। इस दस्ते को कांग्रेस के सदस्यों और अन्य संघीय अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और सार्वजनिक भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने का जिम्मा मिला था। एफबीआई के इस बदलाव के बारे में बृहस्पतिवार को मामले से परिचित लोगों ने जानकारी दी। 

विज्ञापन


मामले से परिचित एफबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के पुनर्गठन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एफबीआई अब भी सरकारी अधिकारियों के भ्रष्टाचार की जांच जारी रखेगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि दस्ते में काम कर रहे एजेंटों को अब कहां तैनात किया जाएगा। हालांकि, वाशिंगटन और वर्जीनिया में एफबीआई की कुछ और टीमें पहले से ही भ्रष्टाचार की जांच में लगी हुई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-PAK Ties: सीजफायर की आड़ में क्रिप्टो डील, बेटे-दामाद की कंपनी बचाने के लिए पाकिस्तान की पैरवी कर रहे ट्रंप
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के स्थानांतरण से जुड़ा है फैसला
अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कार्मिक परिवर्तनों के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन अधिकारियों के स्थानांतरण से जुड़ा है, जिसकी पहले कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई थी। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब ट्रंप प्रशासन भ्रष्टाचार से निपटने के अपने तौर-तरीकों में बदलाव कर रहा है। इसमें न्याय विभाग के अभियोजकों के एक प्रतिष्ठित अनुभाग के आकार में कटौती करना शामिल है, जो निर्वाचित नेताओं के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामलों को संभालने के लिए जिम्मेदार है। 


न्यूयॉर्क के मेयर का भ्रष्टाचार मामला खारिज किया
ट्रंप प्रशासन ने एक ऐसे कानून के आपराधिक प्रवर्तन में विराम लगाने की भी घोषणा की है, जो अमेरिकी कंपनियों को व्यापार के लिए विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने से रोकता है। इसके अलावा, न्याय विभाग ने फरवरी में न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामले को खारिज कर दिया, ताकि वह अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रशासन की कोशिशों में सहयोग कर सकें।

ये भी पढ़ें: US-Iran Nuclear Deal: 'ईरान परमाणु समझौते की शर्तों पर कुछ हद तक सहमत', ट्रंप ने कहा- उसके पास दो ही विकल्प

वाशिंगटन फील्ड ऑफिस सबसे बड़े कार्यालयों में से एक
दस्ते को भंग करने का फैसला एफबीआई की प्राथमिकताओं में हो रहे बदलाव को दर्शाता है, क्योंकि एफबीआई निदेशक काश पटेल के नेतृत्व में ब्यूरो अब अवैध आव्रजन, नशीली दवाओं की तस्करी और हिंसक अपराधों पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, जो ट्रंप प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। वाशिंगटन फील्ड ऑफिस देश के सबसे बड़े एफबीआई कार्यालयों में से एक है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा, सरकारी भ्रष्टाचार और वाशिंगटन डीसी में होने वाले अपराधों की जांच करता है। यह टीम पहले कई बड़े मामलों की जांच कर चुकी है, जिनमें ट्रंप और उनके सहयोगियों द्वारा 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को बदलने की कोशिशें भी शामिल हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed