फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Commerce Ministry data Exports increased by nine percent trade deficit five-month high

आंकड़े: निर्यात 9 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा पांच माह के उच्च स्तर पर; इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की अच्छी रही मांग

Fri, 16 May 2025 06:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 16 May 2025 06:53 AM IST
सार

वाणिज्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, निर्यात की तुलना में अधिक आयात के कारण अप्रैल में देश का व्यापार घाटा पांच महीने के उच्च स्तर 26.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले नवंबर, 2024 में सबसे ज्यादा 31.77 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था। अप्रैल, 2024 में देश से 35.30 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था, जबकि आयात 54.49 अरब डॉलर रहा था। 

विज्ञापन
Commerce Ministry data Exports increased by nine percent trade deficit five-month high
सांकेतिक - फोटो : एएनआई

विस्तार

इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग उत्पादों की मांग में अच्छी वृद्धि के कारण भारत का निर्यात अप्रैल, 2025 में सालाना आधार पर 9.03 फीसदी बढ़कर 38.49 अरब डॉलर पहुंच गया। कच्चे तेल और उर्वरक की खरीदारी बढ़ने से देश का आयात भी एक साल पहले की तुलना में 19.12 फीसदी बढ़कर 64.91 अरब डॉलर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, निर्यात की तुलना में अधिक आयात के कारण अप्रैल में देश का व्यापार घाटा पांच महीने के उच्च स्तर 26.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले नवंबर, 2024 में सबसे ज्यादा 31.77 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था। अप्रैल, 2024 में देश से 35.30 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था, जबकि आयात 54.49 अरब डॉलर रहा था। 

विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्यात बढ़ा
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्यात अप्रैल में 39.51 फीसदी बढ़कर 3.69 अरब डॉलर पहुंच गया। इंजीनियरिंग निर्यात 11.28 फीसदी बढ़कर 9.51 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन
  • कच्चे तेल का आयात 25.6 फीसदी बढ़कर 20.7 अरब डॉलर हो गया। सोने का आयात 4.86 फीसदी की वृद्धि के साथ 3.09 अरब डॉलर रहा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CAIT: तुर्किये-अजरबैजान से कारोबार करें या नहीं, आज तय करेंगे देशभर के व्यापारी; कैट ने बुलाई बैठक


 

सेवाओं का मूल्य 35.3 अरब डॉलर
आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल, 2025 के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 35.31 अरब डॉलर था जो अप्रैल, 2024 में 30.18 अरब डॉलर था। सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 17.54 अरब डॉलर रहा, जो अप्रैल, 2024 में 16.76 अरब डॉलर था।

अमेरिका-चीन को बढ़ा निर्यात
आंकड़ों के मुताबिक, टैरिफ वार के बीच भारत से अमेरिका निर्यात 27.3 फीसदी बढ़कर 8.42 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं, आयात भी 63.76 फीसदी की वृद्धि के साथ 5.24 अरब डॉलर रहा। वहीं, चीन को निर्यात भी एक साल पहले के 1.25 अरब डॉलर से बढ़कर 1.41 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान चीन से आयात भी बढ़कर 9.91 अरब डॉलर पहुंच गया। रूस से आयात भी 17.7 फीसदी बढ़कर 6.23 अरब डॉलर रहा। 

ये भी पढ़ें: Dragonpass: PAK से तनाव के बीच अदाणी ने चीनी कंपनी ड्रैगनपास से साझेदारी तोड़ी; एयरपोर्ट लाउंज पर दिखेगा असर

आगे भी अच्छी रहेगी रफ्तार
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, उम्मीद है कि भारत इस निर्यात गति को बनाए रखेगा और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद यह हमारे लिए अच्छा वर्ष होगा। हमने इस साल की धमाकेदार शुरुआत की है। 20 देशों व 6 वस्तुओं पर ध्यान देने के बेहतर नतीजे मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed