{"_id":"66947e787ea10712f50260c1","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-15-july-2024-updates-on-amar-ujala-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Top News: 10 राज्यों में पांच दिन बारिश की चेतावनी; नेपाल में ओली आज चौथी बार संभालेंगे प्रधानमंत्री पद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: 10 राज्यों में पांच दिन बारिश की चेतावनी; नेपाल में ओली आज चौथी बार संभालेंगे प्रधानमंत्री पद
Mon, 15 Jul 2024 07:12 AM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 15 Jul 2024 07:12 AM IST
सार
Top News: 10 राज्यों में पांच दिन बारिश की चेतावनी; नेपाल में ओली आज चौथी बार संभालेंगे प्रधानमंत्री पद
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
विस्तार
मौसम विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में अगले दो दिनों तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांच दिनों तक बारिश की चेतावनी भी दी है। पूरी खबर पढ़ें https://www.amarujala.com/india-news/weather-updates-north-east-southern-india-flood-havoc-imd-rainfall-prediction-news-in-hindi-2024-07-15
विज्ञापन
ट्रंप पर गोली चलने के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि 'एक राष्ट्र के रूप में हम जो कुछ भी मानते हैं, ट्रंप की हत्या का प्रयास उन मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि पेन्सिलवेनिया में ट्रंप पर हमले के मामले की पूरी और तेज गति से जांच की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें https://www.amarujala.com/world/trump-rally-shooting-pensilvenia-us-president-biden-orders-independent-review-of-security-measures-2024-07-15#google_vignette
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी बार कम्युनिस्ट पार्टी के नेता केपी शर्मा ओली को चौथी बार नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सोमवार को उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें https://www.amarujala.com/world/nepal-new-govt-formation-pm-kp-sharma-oli-swearing-in-cabinet-ministers-oath-updates-in-hindi-2024-07-15
सोमवार को दिन में होने वाली बाहुड़ा यात्रा के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। बाहुड़ा यात्रा जो कि भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों - देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र के नौ दिवसीय प्रवास के अंत का प्रतीक है। मान्यता है कि भगवान श्री गुंडिचा मंदिर से तीन अलग-अलग रथों में सवार होकर श्री मंदिर लौटेंगे, जिन्हें भक्त खींचेंगे। पूरी खबर पढ़ें https://www.amarujala.com/india-news/lord-jagannath-bahuda-yatra-today-puri-ranchi-ayodhya-and-other-cities-news-updates-in-hindi-2024-07-15
EURO Cup Final: स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया, रिकॉर्ड चौथी यूरोपीय चैम्पियनशिप जीत; प्रिंस विलियम मायूस
EURO Cup Final: स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथा यूरोपीय चैम्पियनशिप खिताब जीत लिया है। जर्मनी में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पैनिश स्टार ओयारजाबल ने 87वें मिनट में गोल दागा और इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
Kerala: लापता निगम कर्मचारी की तलाश में नौसेना की मदद, आज दोबारा शुरू होगा रेस्क्यू; आरोप-प्रत्यारोप भी जारी
तिरुवनंतपुरम में शनिवार सुबह अमायझांजन नहर की सफाई करते समय बहे नगर निगम कर्मचारी का पता लगाने के लिए अब भारतीय नौसेना की एक टीम अभियान चलाएगी। रविवार रात राज्य की राजधानी पहुंची नौसेना की टीम ने जिला अधिकारियों और रेलवे के साथ बैठक की और अग्निशमन बल की स्कूबा टीम की सहायता से सोमवार को सुरंग की जांच करने का फैसला किया। पूरी खबर पढ़ें https://www.amarujala.com/india-news/kerala-amayizhanjan-canal-missing-sanitation-worker-updates-naval-team-join-rescue-operation-2024-07-15
दिसंबर तक मिल सकता है भाजपा को नया अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 1 अगस्त से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान, इसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान, एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का सत्यापन किया जाएगा। एक नवंबर से 15 नवंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव और इसके बाद 16 नवंबर से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा। पूरी खबर पढ़िए https://www.amarujala.com/india-news/bjp-may-get-new-president-by-december-process-start-with-membership-campaign-on-august-1-2024-07-15
Patiala : दिल्ली में 22 को जुटेंगे देशभर से किसान, 20 जुलाई तक सरकार ने बात न की तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन
- फोटो : फाइल
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बताया कि फैसला हुआ कि 22 जुलाई को दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में सभा की जाएगी। इसमें देशभर से विभिन्न किसान जत्थेबंदियों के नुमाइंदे पहुंचेंगे। पूरी खबर पढ़ें https://www.amarujala.com/punjab/patiala/patiala-farmers-from-all-over-the-country-will-gather-in-delhi-on-22nd-2024-07-15
पीएम मोदी के एक्स पर हुए 100 मिलियन फॉलोअर्स
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
पीएम मोदी के एक्स पर हुए 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरी खबर पढ़ें https://www.amarujala.com/video/india-news/pm-modi-100-million-x-followers-pm-modi-reaches-100-million-followers-2024-07-15
चावल
- फोटो : istock