फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lord Jagannath Bahuda Yatra Today Puri Ranchi Ayodhya and other Cities News Updates in Hindi

बाहुड़ा यात्रा: आज श्री गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ, तैयारी पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mon, 15 Jul 2024 09:51 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: मेघा झा Updated Mon, 15 Jul 2024 09:51 AM IST
सार

पुरी में सोमवार को सुबह शुरू होने वाली बाहुड़ा यात्रा के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
Lord Jagannath Bahuda Yatra Today Puri Ranchi Ayodhya and other Cities News Updates in Hindi
बाहुड़ा यात्रा की तैयारी पूरी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पुरी में बाहुड़ा यात्रा सोमवार को शुरू हो गई। यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बाहुड़ा यात्रा भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के नौ दिन के प्रवास के अंत का प्रतीक है। आज भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ तीन अलग-अलग रथों पर सवार होकर श्री गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर लौटेंगे। भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा इन रथों को खींचा जाएगा। बाहुड़ा यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


बाहुड़ा यात्रा के लिए सभी अनुष्ठानों का कार्यक्रम तय है। परंपरा के अनुसार गुंडिचा मंदिर में सभी अनुष्ठान पूरे होने के बाद, दोपहर 12 बजे देवताओं की 'पहांडी' निकाली गई। शाम 4 बजे रथों को खींचने की परंपरा निभाई जाएगी। रथों को खींचने की विधि पूरी होने के बाद, रथों के ऊपर अन्य अनुष्ठान किए जाएंगे। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के अनुसार सभी अनुष्ठानों को सुचारू और अनुशासित तरीके से आयोजित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। 
विज्ञापन

 

बाहुड़ा यात्रा के लिए भारी पुलिस बल तैनात
ओडिशा के एडीजी (कानून और व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया कि 'अनुष्ठानों के अनुसार, सुबह 8 बजे से ही कार्यक्रम शुरू हुआ। सुबह 6 बजे से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। उन्होंने बताया कि हमारी मुख्य चिंता यातायात है। इस साल की यातायात व्यवस्था, सबसे बेहतरीन यातायात व्यवस्थाओं में से एक, हर कोई इसकी सराहना कर रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को भी उन्नत किया गया है और हमारा प्रयास है कि जब भक्त देवताओं को खींच रहे होंगे, तब कोई समस्या न हो। न ही कोई भी अप्रिय घटना घटे, सब कुछ ठीक से व्यवस्थित है। पूरा शहर सीसीटीवी से कवर है। एआई भी अच्छी तरह से काम कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed