{"_id":"669461e2f76c4a6cad010256","slug":"bjp-may-get-new-president-by-december-process-start-with-membership-campaign-on-august-1-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: दिसंबर तक मिल सकता है भाजपा को नया अध्यक्ष, एक अगस्त को सदस्यता अभियान से शुरू होगी प्रक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: दिसंबर तक मिल सकता है भाजपा को नया अध्यक्ष, एक अगस्त को सदस्यता अभियान से शुरू होगी प्रक्रिया
Mon, 15 Jul 2024 05:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:10 AM IST
सार
भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 1 अगस्त से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान, इसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान, एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का सत्यापन किया जाएगा। एक नवंबर से 15 नवंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव और इसके बाद 16 नवंबर से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा।
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा को नए अध्यक्ष के लिए दिसंबर तक इंतजार करना होगा। नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जरूरी सदस्यता अभियान की शुरुआत एक अगस्त से होगी। ऐसे में करीब तीन महीने बाद होने वाले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी सरकार में कई अहम जिम्मेदारी संभाल रहे जेपी नड्डा के पास ही संगठन की भी कमान रहेगी।
विज्ञापन
दरअसल नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा के संविधान में कई अहम प्रावधान हैं। इन प्रावधानों को अमल में लाए बिना नए अध्यक्ष का चुनाव संभव नहीं है। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सबसे पहले सदस्यता अभियान जरूरी है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान का सत्यापन और प्रत्येक नौ साल में सदस्यता का नवीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन
ऐसे शुरू होगी प्रक्रिया
नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 1 अगस्त से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान, इसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान, एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का सत्यापन किया जाएगा। एक नवंबर से 15 नवंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव और इसके बाद 16 नवंबर से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव के बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति
मंडल अध्यक्षों-जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद राज्य और केंद्रीय परिषद का चुनाव होगा। इसके बाद अंतिम कड़ी के रूप में राज्य अध्यक्षों का चुनाव होगा। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 50 फीसदी राज्यों में चुनाव संपन्न कराया जाना जरूरी है। इस बीच हर नौ साल बाद होने वाला सदस्यता का नवीकरण का कार्य भी संपन्न करना होगा।
दिल्ली चुनाव तक करना पड़ सकता है इंतजार
भाजपा सूत्रों का कहना है कि अगर दिल्ली चुनाव तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पूर्व की प्रक्रिया पूरी भी कर ली गई, तब भी नए अध्यक्ष का चुनाव टल सकता है। दरअसल अगले साल जनवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव है। ऐसे में इस अहम चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने की संभावना कम है।