फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Amayizhanjan canal Missing sanitation worker Updates Naval team join rescue operation

Kerala: केरल की नहर में लापता सफाई कर्मचारी का शव मिला; दो दिन पहले सफाई के दौरान बह गया था

Mon, 15 Jul 2024 05:39 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 05:39 PM IST
सार

तिरुवनंतपुरम में शनिवार सुबह अमायझांजन नहर की सफाई करते समय बहे नगर निगम कर्मचारी का पता लगाने के लिए अब भारतीय नौसेना की एक टीम अभियान चलाएगी। रविवार रात राज्य की राजधानी पहुंची नौसेना की टीम ने जिला अधिकारियों और रेलवे के साथ बैठक की और अग्निशमन बल की स्कूबा टीम की सहायता से सोमवार को सुरंग की जांच करने का फैसला किया। 

विज्ञापन
Kerala Amayizhanjan canal Missing sanitation worker Updates Naval team join rescue operation
लापता कर्मचारी को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विज्ञापन

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में शनिवार सुबह अमायझांजन नहर की सफाई करते समय बहे नगर निगम कर्मचारी का शव बरामद कर लिया गया है। केरल सरकार ने सोमवार को कहा कि दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद हमें सफाई कर्मचारी जॉय का शव मिल गया है। निगम के सफाई कर्मचारियों ने पझावंगडी-ठाकरापरम्बु-वंचियूर रोड पर नहर में सड़ी-गली लाश देखी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और वार्ड पार्षद को इसकी सूचना दी। भारतीय नौसेना की एक टीम ने भी लापता सफाई कर्मचारी का पता लगाने के लिए सोमवार सुबह बड़े पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया था। लापता कर्मी शनिवार को अमायिजांचन नहर में सफाई करते समय बह गया था।

बता दें कि, मरयामुट्टम निवासी 42 वर्षीय अपने दो साथियों के साथ नहर में थंपनूर हिस्से की सफाई में लगा था। जॉय सहित अस्थायी कर्मचारियों को एक ठेकेदार द्वारा नियुक्त किया गया था, जिसे रेलवे से उसके क्षेत्र में आने वाले नहर के हिस्से को साफ करने का ठेका मिला था। जॉय रेलवे स्टेशन पर पटरियों के नीचे से गुजरने वाली 200 मीटर लंबी नहर की सुरंग में अपने साथियों के साथ प्लास्टिक और कठोर कचरे की सफाई में लगा हुआ था। इस दौरान पानी का बहाव तेज हो गया। जॉय के साथ काम कर रहे दोनों साथी कर्मचारी पानी का बहाव बढ़ते देख सुरंग से बाहर आ गए, लेकिन जॉय वहीं फंस गया और पानी के बहाव में बह गया। 
विज्ञापन


हालांकि, जॉय को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ, पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन जॉय की तलाश में जुटे स्कूबा गोताखोर सुंगर में 40 मीटर से आगे नहीं जा सके। वहीं, कर्मचारी की तलाश में रोबोट की मदद भी ली गई, लेकिन पता लगाने में सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन




नौसेना की टीम के साथ बैठक के बाद तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मेयर आर्य राजेंद्रन ने कहा कि ऑपरेशन रविवार को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। अब सोमवार सुबह शुरू होगा और नौसेना की टीम रेलवे परिसर में स्थित नहर की सुरंग के अंदर कचरे और मलबे का सटीक पता लगाने के लिए सोनार उपकरण का उपयोग करके मूल्यांकन करेगी। उन्होंने बताया कि विशेष अवलोकन दल रात भर नहर के प्रवेश और निकास बिंदुओं की निगरानी करेंगे।

वहीं, जिला कलेक्टर जेरोमिक जॉर्ज ने कहा कि सोमवार सुबह नौसेना के आकलन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, नगर निगम और रेलवे अधिकारी इस घटना पर आरोप-प्रत्यारोप में लग गए हैं। रेलवे के सहायक मंडल प्रबंधक विजी ने कहा कि रेलवे की ओर से कोई चूक नहीं हुई है। परिसर के नीचे नहर के हिस्से को साफ करने में उनकी सीमाएं हैं और इसके अंदर जमा कचरे के लिए नगर निगम को दोषी ठहराया।


वहीं, नगर निगम ने हाल ही में जारी किए नोटिस सहित कई दस्तावेज दिखाए और जिला कलेक्टर ने रेलवे अधिकारियों को प्री-मानसून सफाई के हिस्से के रूप में अपने परिसर के अंदर नहर की सुरंग को साफ करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed