फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14th June 2025 Updates

Top News: आज आ सकते हैं नीट-यूजी के नतीजे, ईरान-इस्राइल में संघर्ष तेज और ट्रंप के खिलाफ आज नो किंग कार्यक्रम

Sat, 14 Jun 2025 08:02 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 14 Jun 2025 08:02 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14th June 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट-यूजी का परिणाम शनिवार को जारी होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के तय शेड्यूल के तहत नतीजे 14 जून को आने तय थे। परीक्षा केंद्रों में बिजली न होने और अतिरिक्त समय न देने को लेकर अभ्यर्थियों ने अदालतों में याचिकाएं दाखिल कर रखी है। वहीं ईरान और इस्राइल के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इस्राइल के हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने सैकड़ों बैलेस्टिक मिसाइलें इस्राइल पर दागी हैं। साथ ही उसने अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर वार्ता से भी इनकार कर दिया है। एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस हफ्ते फिर से रफ्तार पकड़ने से उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य तिथियों से काफी पहले 25 जून तक मानसून पहुंच सकता है। इस बार मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया था। आमतौर पर मानसून केरल में एक जून को पहुंचता है। वर्ष 2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 
विज्ञापन

नीट-यूजी के आज आएंगे नतीजे

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14th June 2025 Updates
JEE Advanced Result 2025 - फोटो : freepik
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट-यूजी का परिणाम शनिवार को जारी होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के तय शेड्यूल के तहत नतीजे 14 जून को आने तय थे। परीक्षा केंद्रों में बिजली न होने और अतिरिक्त समय न देने को लेकर अभ्यर्थियों ने अदालतों में याचिकाएं दाखिल कर रखी है। अदालतों से कुछ छात्रों का रिजल्ट रोकने और शेष का जारी करने की अनुमति मिलने के बाद नतीजे तय समय पर ही आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप के खिलाफ आज अमेरिका भर में 'नो किंग' विरोध प्रदर्शन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14th June 2025 Updates
ईरान-इस्राइल का टकराव - फोटो : अमर उजाला

ईरान और इस्राइल के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इस्राइल के हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने सैकड़ों बैलेस्टिक मिसाइलें इस्राइल पर दागी हैं। साथ ही उसने अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर वार्ता से भी इनकार कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ आज नो किंग विरोध प्रदर्शन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14th June 2025 Updates
लॉस एंजेलिस की सड़कों पर सेना की तैनाती - फोटो : पीटीआई
अमेरिका में आव्रजन (इमिग्रेशन) छापों को लेकर एक हफ्ते से चल रहे विरोध के बीच करीब 200 अमेरिकी मरीन सैनिकों को लॉस एंजिलिस में एक फेडरल बिल्डिंग की सुरक्षा में तैनात किया गया। कारण है कि शनिवार को अमेरिका भर में ट्रंप की नीतियों के खिलाफ 'नो किंग्स' (कोई राजा नहीं) नाम से एक बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर..

पंजाब-उत्तराखंड समेत उत्तर-पश्चिम में 25 जून तक दस्तक देगा मानसून

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14th June 2025 Updates
मानसून अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस हफ्ते फिर से रफ्तार पकड़ने से उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य तिथियों से काफी पहले 25 जून तक मानसून पहुंच सकता है। इस बार मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया था। आमतौर पर मानसून केरल में एक जून को पहुंचता है। वर्ष 2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर..

उड्डयन मंत्रालय ने गठित की उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14th June 2025 Updates
अहमदाबाद में विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई

अहमदाबाद में दो दिन पहले हुए भीषण विमान हादसे की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति का गठन किया गया है। यह समिति 12 जून, 2025 को अहमदाबाद से गैटविक हवाई अड्डे (लंदन) के लिए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच करेगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ट्वीट कर समिति के गठन की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

ईरानी मिसाइलों को रोकने में इस्राइल की मदद कर रहा अमेरिका

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14th June 2025 Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

मध्य पूर्व में ईरान और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ने के बाद शुक्रवार को ईरान ने इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। बढ़ते हमले को देख अब अमेरिका इस्राइल की मदद करने के लिए सामने आया है। इसके तहत अमेरिका ने ईरान के मिसाइल हमले को रोकने में इस्राइल की मदद की है। पढ़ें पूरी खबर...

ग्रेनो में अगले माह होगा ग्लोबल कॉन्क्लेव

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14th June 2025 Updates
सेमीकंडक्टर क्षेत्र में क्रांति की ओर भारत। - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक निवेशकों को रिझाने के लिए शहर में जुलाई में ग्लोबल कैपिटल कॉन्क्लेव होगा। इसका उद्देश्य दुनिया भर के बड़े पूंजी निवेशकों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को ग्रेटर नोएडा में निवेश के अवसरों और अधोसंरचनात्मक सुविधाओं से परिचित कराना है। पढ़ें पूरी खबर..

ईरान को परमाणु समझौते को लेकर ट्रंप ने दी धमकी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14th June 2025 Updates
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

ईरान पर इस्राइल के व्यापक हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु समझौते को लेकर ईरान पर फिर दबाव बनाने की कोशिश की। उन्होंने इस्राइली हमले के लिए खुद ईरान को ही जिम्मेदार ठहराया। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए वार्ता में अमेरिकी चेतावनी का विरोध करने का खामियाजा भुगता है। इस्राइल की कार्रवाई को बहुत बढिया करार देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि हमने ईरान के नेताओं को बहुत समझाया लेकिन वे नहीं माने। पढ़ें पूरी खबर..

कर्नाटक में बाइक टैक्सी सेवा पर रोक बरकरार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14th June 2025 Updates
कर्नाटक उच्च न्यायालय - फोटो : एएनआई (फाइल)

कर्नाटक हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने शुक्रवार को राज्य में बाइक टैक्सी सेवाओं पर रोक लगाने वाले एकल-न्यायाधीश के आदेश पर रोक (स्टे) लगाने से इनकार कर दिया। मामले में डिवीजन बेंच ने कहा कि अगर राज्य सरकार कहती कि वह नियम बना रही है और उसमें कुछ देरी हो रही है, तो अदालत विचार कर सकती थी। लेकिन राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि उसने नीति के तहत ऐसा कोई नियम नहीं बनाने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

पहले ही तैयार थी ईरान पर हमले की योजना

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14th June 2025 Updates
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स@netanyahu

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले की योजना और सैन्य अभियान ऑपरेशन राइजिंग लायन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि ईरान के खिलाफ चलाया गया सैन्य अभियान ऑपरेशन राइजिंग लायन की मंजूरी छह महीने पहले नवंबर 2024 में दी गई थी। यह अभियान पहले अप्रैल 2025 में शुरू किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इसे आगे बढ़ा दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

आज भारतीय सेना को मिलेंगे 419 युवा अफसर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14th June 2025 Updates
आईएमए देहरादून - फोटो : फेसबुक

भारतीय सेना को शनिवार को 419 युवा अफसर मिलेंगे। ये अफसर आईएमए में गहन प्रशिक्षण के बाद पासआउट होकर सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। इस दौरान नौ मित्र राष्ट्रों के 32 कैडेट भी पासआउट होकर अपनी सेनाओं का अंग बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed