फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Global Conclave will be held in Greater Noida, multinational companies and big investors will participate

Global Conclave : ग्रेनो में अगले माह होगा ग्लोबल कॉन्क्लेव, बहुराष्ट्रीय  कंपनियां और बड़े निवेशक होंगे शामिल

Sat, 14 Jun 2025 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 06:27 AM IST
सार

ग्लोबल कैपिटल कॉन्क्लेव का उद्देश्य दुनिया भर के बड़े पूंजी निवेशकों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को ग्रेटर नोएडा में निवेश के अवसरों और अधोसंरचनात्मक सुविधाओं से परिचित कराना है।

विज्ञापन
Global Conclave will be held in Greater Noida, multinational companies and big investors will participate
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक निवेशकों को रिझाने के लिए शहर में जुलाई में ग्लोबल कैपिटल कॉन्क्लेव होगा। इसका उद्देश्य दुनिया भर के बड़े पूंजी निवेशकों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को ग्रेटर नोएडा में निवेश के अवसरों और अधोसंरचनात्मक सुविधाओं से परिचित कराना है।

विज्ञापन


यह कॉन्क्लेव इन्वेस्ट यूपी और ग्रेनो प्राधिकरण की संयुक्त पहल होगी, जिसमें अमेरिका, जापान, कोरिया, यूरोप और खाड़ी देशों से निवेशकों और दूतावास प्रतिनिधियों के आने की संभावना है। आयोजन में इन्वेस्टर्स को प्रेजेंटेशन, सेक्टर-वाइज निवेश के अवसर, भूमि आवंटन प्रक्रिया, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर हब, इलेक्ट्रिक व्हीकल जोन और स्किल्ड मैनपावर जैसी उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। कॉन्क्लेव में मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और इज ऑफ डूइंग बिजनेस को आधार बनाते हुए बताया जाएगा कि किस प्रकार ग्रेटर नोएडा निवेश के लिए एक भरोसेमंद, सुव्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता वाला गंतव्य है।
विज्ञापन


सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर सेक्टर पर रहेगा फोकस
हाल ही में यमुना सिटी में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर भूमि आवंटन किया गया है। लगभग 35 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव पर काम हो रहा है, जिससे 35 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद है। कॉन्क्लेव में इस क्षेत्र की विशेष जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही दुनिया की बड़ी आईटी, सेमीकंडक्टर सहित अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा को मेट्रो सिटी बनाने की तैयारी
प्राधिकरण की योजना कॉन्क्लेव से शहर को महानगर के रूप में विकसित करने की भी है। बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों और इंडस्ट्री हाउस के आने से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

हमारी कोशिश है कि दुनिया के टॉप निवेशकों को ग्रेनो की ग्राउंड रियलिटी दिखाने की।  यहां निवेशकों के लिए सस्ती और विकसित भूमि, लॉजिस्टिक्स, एयर कनेक्टिविटी, स्किल हब और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। 
-एनजी रवि कुमार, सीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण

नोएडा में नए निवेश के अवसर तलाशे जाएंगे
मल्टीनेशनल कंपनियों के निवेश का केंद्र नोएडा यूपी सरकार की उम्मीदों के भी सेंटर में है। शहर में नए सिरे से निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर तलाशे जाएंगे। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण व इन्वेस्ट यूपी साथ मिलकर काम करेंगे। जहां पर भी प्लॉट का आवंटन होना है उसके लिए पहले से योजना बनाई जाएगी।

इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरन आनंद शुक्रवार को सेक्टर-6 नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे और सीईओ, एसीईओ व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण से औद्योगिक, व्यावसायिक और संस्थागत संपत्ति के खाली प्लॉट की जानकारी भी ली। विजय किरन आनंद ने अफसरों से कहा कि उनके पास नोएडा में निवेश करने के लिए निवेशकों के अलग-अलग तरह के सवाल पूछते हैं। निवेशक पूछते हैं कि नोएडा में किन-किन जगह निवेश के बेहतर विकल्प हैं। औद्योगिक के अलावा व्यावसायिक और संस्थागत संपत्ति कहां-कहां खाली हैं। 


प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि इन्वेस्ट यूपी के सीईओ ने प्राधिकरण की खाली भूखंड, ऑफिस आदि के लिए खाली जगह समेत कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है, जो कि जल्द भेज दी जाएगी। जीसीसी (ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) की मांग भी काफी अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-132 में आईटी से जुड़े ऑफिस के लिए काफी जगह खाली पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed