फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civil Aviation Ministry constituted high-level multi-disciplinary committee to investigate AI plane crash

Ahmedabad Plane Crash: उड्डयन मंत्रालय ने गठित की उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति; हादसे के कारणों का लगाएगी पता

Sat, 14 Jun 2025 05:23 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 14 Jun 2025 05:23 AM IST
सार

एअर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद विमानन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। यह समिति दो दिन पहले हुए हादसे के कारणों का पता लगाएगी। 

विज्ञापन
Civil Aviation Ministry constituted high-level multi-disciplinary committee to investigate AI plane crash
अहमदाबाद में विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अहमदाबाद में दो दिन पहले हुए भीषण विमान हादसे की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति का गठन किया गया है। यह समिति 12 जून, 2025 को अहमदाबाद से गैटविक हवाई अड्डे (लंदन) के लिए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच करेगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ट्वीट कर समिति के गठन की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, समिति ऐसी घटनाओं को रोकने और संभालने के लिए जारी मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और दिशानिर्देशों की भी जांच करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक दिशानिर्देश सुझाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह भी बताया है कि समिति संबंधित संगठनों द्वारा की जा रही अन्य जांचों का विकल्प नहीं होगी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और संभालने के लिए एसओपी तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



DGCA ने विमान की सुरक्षा जांच बढ़ाने का दिया आदेश
इससे पहले, विमानन नियामक डीजीसीए ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान की सुरक्षा जांच बढ़ाने का आदेश दिया है। 
 
NIA भी पहुंची थी मौके पर
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम ने शुक्रवार को अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया था। टीम के साथ अन्य केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी भी थे। इसके अलावा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। AAIB भारतीय हवाई क्षेत्र में परिचालन करने वाले विमानों से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं को दुर्घटनाओं और गंभीर घटनाओं में वर्गीकृत करने के लिए जिम्मेदार है।

बता दें कि, एक दिन पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट से 230 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर को लेकर उड़ान भरने के कुछ मिनट ही बाद एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 क्रैश हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 242 में 241 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दुर्घटनास्थल पर 24 अन्य लोग भी हादसे के शिकार हुए हैं। एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि AI171 विमान के दुर्घटना में केवल एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया।

इसे भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash Live: विमान AI171 का मिला ब्लैक बॉक्स; विजय रूपाणी के परिजनों से मिले गौतम अदाणी

यह भी पढ़ें - Ahmedabad Plane Crash Photos: हादसे के बाद विचलित कर रहा मंजर, देखिए एअर इंडिया विमान हादसे की भयावह तस्वीरें

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed