फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11th June 2025 Updates

Top News: एक बार फिर टला एग्जियोम-4 का प्रक्षेपण; आधी रात को शिलांग लाई गई सोनम; देश में प्रचंड गर्मी का सितम

Wed, 11 Jun 2025 07:23 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 07:23 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11th June 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोगों को आईएसएस लेकर जाने वाले अंतरिक्ष यान- एग्जियोम-4 का प्रक्षेपण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। स्पेसएक्स ने यह एलान किया। स्पेसएक्स ने बताया कि स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट में लीक की मरम्मत के लिए इंजीनियरों ने और समय मांगा है। वहीं राजा रघुवंशी हत्याकांड की प्रमुख साजिशकर्ता सोनम मेघालय पहुंच गई है। मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को लेकर रात करीब डेढ़ बजे शिलांग सदर पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई। मेघालय पुलिस के पास उसकी तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड है। अब मेघालय पुलिस सोनम और राज कुशवाहा के साथ ही अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत व आनंद कुर्मी को बुधवार को शिलांग की अदालत में पेश करेगी। एक तरफ पंजाब, हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत प्रचंड गर्मी की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भी आसमान से आग बरस रही है। सुबह नौ बजे के बाद ही घर से निकलना भारी पड़ रहा है और दोपहर आते-आते खून को भी सूखा देने वाली गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं दूसरी तरफ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड और गैंगस्टर जीशान अख्तर उर्फ जस्सी उर्फ यासिन अख्तर को कनाडा में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार अख्तर को भारत लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..

विज्ञापन

फाल्कन-9 रॉकेट में लीक के कारण फिलहाल टला एग्जियोम-4 का प्रक्षेपण

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11th June 2025 Updates
एग्जियोम-4 मिशन पर रवाना होंगे शुभांशु शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोगों को आईएसएस लेकर जाने वाले अंतरिक्ष यान- एग्जियोम-4 का प्रक्षेपण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। स्पेसएक्स ने यह एलान किया। स्पेसएक्स ने बताया कि स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट में लीक की मरम्मत के लिए इंजीनियरों ने और समय मांगा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात को शिलांग लाई गई सोनम,कराया गया मेडिकल चेकअप

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11th June 2025 Updates
सोनम - फोटो : संवाद
राजा रघुवंशी हत्याकांड की प्रमुख साजिशकर्ता सोनम मेघालय पहुंच गई है। मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को लेकर रात करीब डेढ़ बजे शिलांग सदर पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई। मेघालय पुलिस के पास उसकी तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड है। अब मेघालय पुलिस सोनम और राज कुशवाहा के साथ ही अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत व आनंद कुर्मी को बुधवार को शिलांग की अदालत में पेश करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अभी चार दिन राहत नहीं

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11th June 2025 Updates
गर्मी
पंजाब, हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत प्रचंड गर्मी की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भी आसमान से आग बरस रही है। सुबह नौ बजे के बाद ही घर से निकलना भारी पड़ रहा है और दोपहर आते-आते खून को भी सूखा देने वाली गर्मी महसूस होने लगी है। पढ़ें पूरी खबर...

कनाडा में पकड़ा गया बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड जीशान

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11th June 2025 Updates
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच - फोटो : अमर उजाला

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड और गैंगस्टर जीशान अख्तर उर्फ जस्सी उर्फ यासिन अख्तर को कनाडा में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार अख्तर को भारत लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर..

लॉस एंजेलिस में तनाव के बीच ट्रंप ने किया सेना की ताकत का प्रदर्शन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11th June 2025 Updates
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

लॉस एंजेलिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन कानून के बढ़ते विरोध के बीच ट्रंप ने लॉस एंजेलिस की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ दशकों पहले तक यह शहर दुनिया के सबसे साफ, सुरक्षित और सुंदर शहरों में गिना जाता था, लेकिन अब यह कचरे का ढेर बन गया है। पढ़ें पूरी खबर...

हम दो-हमारे दो से नीचे पहुंची भारत की जन्म दर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11th June 2025 Updates
जन्म दर - फोटो : एएनआई
आबादी नियंत्रण का हम दो-हमारे दो का नारा सच साबित हो रहा है। देश की जन्म दर इससे भी नीचे 1.9 पर पहुंच गई है। यानी, एक महिला औसत 1.9 बच्चे ही पैदा कर रही है। यह खुलासा संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम जनसांख्यिकी रिपोर्ट में हुआ है। हालांकि इसमें यह भी कहा गया कि 2025 के अंत तक भारत की आबादी दुनिया में सर्वाधिक 1.46 अरब तक पहुंच जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

भरमाने के लिए हत्या के बाद राजा के फोन से सोनम ने किया पोस्ट

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11th June 2025 Updates
सोनम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला

सोनम रघुवंशी अपने प्रेमी राज कुशवाह के प्यार में इतनी दीवानी हो चुकी थी कि उसने आंखों के सामने ही भाड़े के हत्यारों से पति की हत्या करवाई।  इतना ही नहीं उसने उसकी सोने की चेन, अंगूठी व ब्रेसलेट तक निकाल ली। मरने से पूर्व राजा ने हमलावरों का मुकाबला भी किया था। इतना ही नहीं, हत्या के बाद सोनम ने पति राजा के फोन से एक  पोस्ट भी किया,जिसमें उसने लिखा सात जन्मों का साथ है। पढ़ें पूरी खबर..

भारत और यूरोपीय संघ के बीच एफटीए को लेकर बोले जयशंकर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11th June 2025 Updates
डॉ. एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : ANI
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच एक महत्वाकांक्षी और संतुलित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है, जिसे भारत पूरी तरह से समर्थन देता है। पढ़ें पूरी खबर..

रेपो दर में कटौती दो साल जारी रही तो और घटेगी ब्याज लागत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11th June 2025 Updates
रेपो रेट - फोटो : amarujala.com
रेपो दर में कटौती के बाद बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के कर्ज पर ब्याज दर घटाने से भारतीय परिवारों की सालाना 50,000 से 60,000 रुपये की बचत होगी। यह स्थिति तब होगी, जब हम यह मान लें कि खुदरा और छोटे, मझोले एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के 80 फीसदी कर्ज ईबीएलआर से जुड़े हैं। ईबीएलआर का मतलब बाहरी बेंचमार्क लेंडिंग रेट है, जो रेपो दर से जुड़ा होता है। पढ़ें पूरी खबर..

कोलंबिया में 15 साल के किशोर ने मारी थी राष्ट्रपति उम्मीदवार को गोली

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11th June 2025 Updates
कोलंबिया में राष्ट्रपति पद प्रत्याशी को गोली मारी गई (प्रतीकात्मक / मिगुएल उरीबे ) - फोटो : अमर उजाला / एएनआई

कोलंबिया में बीते शनिवार को कंजर्वेटिव उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे पर जानलेवा हमले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने 15 साल के एक किशोर पर उरीबे की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। बता दें कि उरीबे को इस सप्ताहांत बोगोटा शहर के एक चुनावी रैली के दौरान सिर में गोली मारी गई थी। वे इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed