फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raja Raghuvanshi murder: Meghalaya police brought Sonam Raghuvanshi to Shillong police station Know Updates

Sonam Raghuvanshi: मेघालय के एसपी बोले- आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत, पूछताछ के बाद ही होगी स्थिति साफ

Wed, 11 Jun 2025 04:03 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 11 Jun 2025 04:03 PM IST
सार

पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या मामले में सोनम सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। राजा की हत्या पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में हनीमून के दौरान की गई थी। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को लापता हो गए थे। 2 जून को उनकी पत्नी की तलाश के दौरान राजा का शव एक खाई में मिला था।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi murder: Meghalaya police brought Sonam Raghuvanshi to Shillong police station Know Updates
Sonam Raghuvanshi - फोटो : PTI

विस्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड की प्रमुख साजिशकर्ता सोनम मेघालय पहुंच गई है। मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को लेकर रात करीब डेढ़ बजे शिलांग सदर पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई। मेघालय पुलिस के पास उसकी तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड है। अब मेघालय पुलिस सोनम और राज कुशवाहा के साथ ही अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत व आनंद कुर्मी को बुधवार को शिलांग की अदालत में पेश करेगी। कहा जा रहा है अब पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर भी जाएगी जहां सीन रीक्रियेट कराया जाएगा। 

विज्ञापन


सोनम को गाजीपुर में गिरफ्तार किया गया था। जहां से उसे पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इसके बाद पुलिस सोनम को लेकर कोलकाता, फिर गुवाहाटी पहुंची। फिर रात करीब 10.45 बजे सोनम को लेकर गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंची थी। यहां से मेघालय पुलिस उसे भारी सुरक्षा के बीच शिलांग लेकर रवाना हुई। एयरपोर्ट पर भी भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। एयरपोर्ट से निकलते ही, सोनम को पुलिस ने जिप्सी में बिठाया और लेकर शिलांग की ओर रवाना हो गई। एयरपोर्ट से शिलांग की दूरी करीब 100 किलोमीटर है।  

विज्ञापन

दरअसल, पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या मामले में सोनम सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। राजा की हत्या पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में हनीमून के दौरान की गई थी। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को लापता हो गए थे। 2 जून को उनकी पत्नी की तलाश के दौरान राजा का शव एक खाई में मिला था।

इस बीच 9 जून को सोनम सुबह-सुबह यूपी के गाजीपुर में सामने आई और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले पुलिस और एसआई ने कथित तौर पर देश को हिला देने वाले अपराध में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ लिया। मामले में अब तक सोनम समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
साजिश को अंजाम देने के लिए सोनम और राज ने शिलांग को ठिकाना चुना। इसी के तहत सोनम ने राजा को हनीमून के लिए शिलांग जाने के लिए मनाया। दोनों ने राजा की हत्या के लिए भाड़े पर तीन हत्यारे किए। खुद शिलांग न जाकर राज ने तीनों हत्यारों आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी को इंदौर से ही सोनम-राजा के पीछे लगा दिया। शिलांग में राजा ने जहां से स्कूटर किराये पर लिया, वहीं से हत्यारों ने भी बाइक किराये पर ली थी। तीनों ने खुद को मप्र का बताकर राजा का विश्वास जीता और साथ में घूमते रहे। तीनों हत्यारों को दंपती के साथ एक गाइड ने भी देखा था। यह सुराग भी पुलिस के लिए इस मामले में अहम साबित हुआ। सोनम के सामने ही हत्यारों ने राजा की सोहरा स्थित बंद पार्किंग यार्ड में धारदार हथियार से हत्या की। इसके बाद राजा के शव को खाई में फेंक दिया। शव ठिकाने लगाने के बाद तीनों हत्यारे अलग हो गए।  
विज्ञापन

ये घटनाक्रम भी बने सुराग

  • 23 मई को सोनम ने सास से बात की। दोपहर बाद दोनों के फोन अचानक बंद हो गए। इससे सवाल खड़े हुए। पुलिस ने इसे जांच में लिया। 
  • हत्या के बाद हथियार भी राजा के शव के पास मिला। यदि हत्यारों को सोनम को भी मारना होता, तो उसी का इस्तेमाल करते। इससे पुलिस समझ गई कि सोनम की हत्या नहीं हुई है। वह लापता है।
  • सोनम ने पूरी साजिश रची थी। उसी ने गुवाहटी के लिए प्लेन के टिकट बुक कराए थे। पर, वापसी के टिकट नहीं बुक कराए थे। यह तथ्य भी सवाल खड़े कर रहे थे।  


नौ लाख रुपये और गहने ले जाने से गहराया शक
सोनम नौ लाख रुपये नकद और शादी में मिले गहने लेकर शिलांग गई थी। इन पैसों की मदद से वह इतने दिन तक बचती फिर रही थी। सोनम हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में थी। दो अन्य युवकों ने इतने दिनों तक उसकी छिपने और यात्राएं करने में मदद की। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और गहने ले जाने से भी पुलिस को सोनम पर शक बढ़ा था।

कौन-कौन पुलिस की गिरफ्त में आए?
मामले में मेघालय पुलिस ने सोमवार दोपहर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने कहा कि गिरफ्तार किया गया पहला व्यक्ति ललितपुर का 19 वर्षीय आकाश राजपूत है। दूसरा आरोपी विशाल सिंह चौहान (उम्र 22 वर्ष) इंदौर का है। तीसरा राज सिंह कुशवाहा (उम्र 21 वर्ष) इंदौर का है। कल सोनम रघुवंशी गाजीपुर में थी। आज दोपहर हमने सागर जिले से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। नंदगढ़ थाने में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। तीसरी टीम सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार करने के लिए जा रही है। इन लोगों ने 23 मई को वारदात को अंजाम दिया और तुरंत भाग निकले। उस समय हमें नहीं पता था कि यह एक हत्या है। हम उनकी तलाश कर रहे थे। हमने गुमशुदगी की रिपोर्ट देखी, लेकिन कोई नहीं मिला। शव 2 जून को ही मिला, जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया और जांच शुरू हुई। इन 7 दिनों में एसआईटी ने पर्याप्त सबूत जुटाए। राजा के सिर पर धारदार हथियार से वार के दो निशान थे। सोनम मुख्य आरोपियों में से एक है। शुरुआती जांच के मुताबिक, दूसरे आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया, लेकिन हत्या की साजिश रचने में सोनम की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। आखिर सोनम भी इतने दिनों तक अंडरग्राउंड थी। अभी यह कहना मुश्किल है कि हत्या का मकसद क्या था, लेकिन अगर हम सभी तारों को जोड़ते हैं तो पता चलता है कि राज कुशवाहा और सोनम की इसमें मिलीभगत रही होगी। राज कुशवाहा यहां नहीं था, लेकिन वह अन्य तीन आरोपियों के संपर्क में था।

आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत

मेघालय के खासी हिल्स ईस्ट इलाके के एसपी ने बताया कि हमारे पास आरोपियों के खिलाफ काफी सबूत हैं, लेकिन पूछताछ के बाद ही स्थित साफ हो सकेगी। आज कागजी कार्रवाई पूरी गई है, जिसके बाद सोनम रघुवंशी और अन्य को अदालत में पेश किया जाएगा। अभी आरोपियों से पूछताछ का समय नहीं मिला है। हमें शक है कि इसके पीछे सोनम का हाथ है, लेकिन पूछताछ के बाद ही स्थित स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed