फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonam Raghuvanshi posted from Raja's phone after murder to fool everyone; New revelations in the murder case

'सात जन्मों का साथ है': भरमाने के लिए हत्या के बाद राजा के फोन से सोनम ने किया पोस्ट; हत्याकांड में नए खुलासे

Wed, 11 Jun 2025 06:36 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग/इंदौर/पटना।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग/इंदौर/पटना। Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 11 Jun 2025 06:36 AM IST
सार

पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या मामले में सोनम सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। राजा की हत्या पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में हनीमून के दौरान की गई थी। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को लापता हो गए थे। 2 जून को तलाश के दौरान राजा का शव एक खाई में मिला था।

विज्ञापन
Sonam Raghuvanshi posted from Raja's phone after murder to fool everyone; New revelations in the murder case
सोनम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनम रघुवंशी अपने प्रेमी राज कुशवाह के प्यार में इतनी दीवानी हो चुकी थी कि उसने आंखों के सामने ही भाड़े के हत्यारों से पति की हत्या करवाई।  इतना ही नहीं उसने उसकी सोने की चेन, अंगूठी व ब्रेसलेट तक निकाल ली। मरने से पूर्व राजा ने हमलावरों का मुकाबला भी किया था। इतना ही नहीं, हत्या के बाद सोनम ने पति राजा के फोन से एक  पोस्ट भी किया,जिसमें उसने लिखा सात जन्मों का साथ है ।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से हमला किया था। उस दौरान सोनम ने  चीखकर कहा था...मार डालो इसे। पुलिस  पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खाई में फेंकने तक वह जिंदा था। आरोपी राजा को उठा नहीं पा रहे थे तो सोनम ने खुद उसे खाई में धक्का दिया। पुलिस जब सोमवार रात सोनम को लेकर गाजीपुर से पटना निकली, तो उसके चेहरे पर पश्चाताप का कोई भाव नहीं था।  
विज्ञापन


 

Sonam Raghuvanshi posted from Raja's phone after murder to fool everyone; New revelations in the murder case
सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

मंगल दोष खत्म करने के लिए की हत्या
राजा की मां ने कहा कि सोनम और राजा मांगलिक थे। उनकी पत्रिका मिलाई गई थी। सोनम ने मंगल दोष खत्म करने के लिए राजा की हत्या की है। अब समझ आ रहा है कि सोनम दूसरी शादी करना चाहती थी, इसलिए उसने मंगल दोष खत्म करने के लिए ये साजिश रची।
 

हनीमून के बहाने से रची हत्या की साजिश
मां उमा ने बताया कि सोनम ने हनीमून के बहाने से हत्या का पूरा प्लान पहले से बना रखा था। वो साजिश के तहत ही राजा को हनीमून पर लेकर गई थी। यहां से जाने से पहले उसने कुछ नहीं बताया। हम लोगों को तो बस इतना ही पता था कि कामाख्या मंदिर दर्शन करने जाने का प्लान है। वहां जाकर सोनम ने पूरा प्लान बनाया। उसने राजा को शिलांग जाने के लिए तैयार किया। राजा ने फोन पर बताया था कि वो अब शिलांग जा रहा है। मैंने पूछा भी अभी अचानक से क्यों? तो राजा ने बताया कि सोनम ने पहले ही टिकट करा रखा है इसलिए यहीं से शिलांग जा रहा हूं।

विज्ञापन

कैफे में रची गई हत्या की साजिश
राजा की हत्या की साजिश 16 मई को सुपर कॉरिडोर के कैफे में रची गई। प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लिया। उसी रात छह घंटे तक फोन पर सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई गई। हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी।

Sonam Raghuvanshi posted from Raja's phone after murder to fool everyone; New revelations in the murder case
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

खुद शिलांग नहीं गया था राज
प्रेमी राज को जब सोनम ने 22 मई को शिलांग के लिए निकलने की बात कही तो राज ने आरोपियों के टिकट कराए, लेकिन ऐन वक्त पर खुद ने जाने से मना कर दिया। राज इंदौर से ही तीनों को निर्देश देता रहा। वह यहां पर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ ताकि किसी को कोई शक न हो। आरोपियों ने बताया कि वे राज के कहने पर ही शिलांग गए। राजा को जिस दाव (छोटी कुल्हाड़ी) से मारा, वह ऑनलाइन गुवाहाटी से खरीदी गई। आरोपी उनके होम स्टे से एक किमी दूर ही ठहरे थे। सोनम आरोपियों को पल-पल की लोकेशन दे रही थी। यहां पर किराये की बाइक ली और राजा सोनम के पीछे घूमने लगे।

Sonam Raghuvanshi posted from Raja's phone after murder to fool everyone; New revelations in the murder case
पुलिस की गिरफ्त में सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

चार लाख रुपये में दी थी सुपारी
सोनम अपने साथ नौ लाख रुपये नकद ले गई थी। उसने हत्या की सुपारी चार लाख रुपये में भी थी। हत्या के बाद आरोपियों को 15 हजार रुपये दिए थे, ताकि वह भाग जाएं। वह पैसा भी राजा के पर्स से ही निकाल कर दिए थे। बताते हैं कि सोनम के बैंक अकाउंट में भी पांच लाख रुपये से ज्यादा की राशि थी। राजा की हत्या के बाद वह लंबे समय तक लापता रहने की प्लानिंग के साथ गई थी।

राज से कहा था-विधवा हो जाऊं तो शादी कर लेना
इंदौर पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम और राज कुशवाहा के बीच पांच महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर चार से पांच माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी। उसने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे। राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई।
 

Sonam Raghuvanshi posted from Raja's phone after murder to fool everyone; New revelations in the murder case
सोनम और राजा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

अपरा एकादशी व्रत वाले दिन की हत्या
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 मई की दोपहर 1.30 बजे राजा की हत्या की गई। 23 मई को सोनम ने अपरा एकादशी व्रत किया था। यह बात उसने फोन पर अपनी सास को भी बताई थी। मान्यता है कि यह व्रत पापों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ण करने के लिए किया जाता है, लेकिन सोनम ने इसी दिन हत्या को अंजाम दिया। दोपहर में सोनम फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान जगह ले गई। आरोपियों के हत्या से मना करने पर सोनम ने उन्हें 20 लाख रुपये देने का वादा किया।

इसे भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi: आधी रात को शिलांग लाई गई सोनम,कराया गया मेडिकल चेकअप; आज अदालत में पेश किए जाएंगे सभी आरोपी

राजा के भाई ने कहा, हत्या में पांच से ज्यादा लोग शामिल
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम ने फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण किया और इस अपराध में पांच से अधिक लोग शामिल थे। विपिन ने यह भी कहा कि सोनम की मां को उसके और राज कुशवाह के संबंधों के बारे में पता था। उन्होंने हमसे, अपने पति और भाई से भी बात छिपाई। अगर सोनम के पिता और भाई को संबंधों के बारे में पता होता तो राज को नौकरी से निकाल दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed