फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Colombian authorities charge 15-year-old with attempted murder of presidential candidate

Colombia: 15 साल के किशोर ने मारी थी राष्ट्रपति उम्मीदवार को गोली, उरीबे पर हमला मामले में पुलिस का दावा

Wed, 11 Jun 2025 07:05 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 07:05 AM IST
सार

कोलंबिया में कंजर्वेटिव राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमले के मामले में 15 वर्षीय किशोर पर हत्या की कोशिश का आरोप लगा है। हमला बोगोटा में चुनावी रैली के दौरान हुआ। उरीबे गंभीर हालत में हैं, जबकि आरोपी किशोर हिरासत में है और इलाजरत है।

विज्ञापन
Colombian authorities charge 15-year-old with attempted murder of presidential candidate
कोलंबिया में राष्ट्रपति पद प्रत्याशी मिगुएल उरीबे पर गोलीबारी का मामला - फोटो : अमर उजाला / एएनआई

विस्तार

कोलंबिया में बीते शनिवार को कंजर्वेटिव उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे पर जानलेवा हमले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने 15 साल के एक किशोर पर उरीबे की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। बता दें कि उरीबे को इस सप्ताहांत बोगोटा शहर के एक चुनावी रैली के दौरान सिर में गोली मारी गई थी। वे इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, हमले के बाद किशोर को बंदूक के साथ भागते हुए पकड़ा गया। हालांकि, अदालत में उसने खुद को निर्दोष बताया है। किशोर को भी गोली लगी थी और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद उसे किशोर सुधार गृह भेजा जाएगा। कोलंबिया के कानूनों के अनुसार, नाबालिग अपराधियों को अपेक्षाकृत कम सजा मिलती है। किशोर को अधिकतम 8 साल तक की हिरासत हो सकती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Miguel Uribe Turbay: कौन हैं कोलंबियाई राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे? जिन पर हुआ जानलेवा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र पर हमला, देश में नाराजगी
शनिवार को हुई इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। जहां लोग इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए अपनी नाराजगी जता रहें है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने इस घटना की तुलना कोलंबिया के हिंसक राजनीतिक अतीत से की जा रही है। देश ने 20वीं सदी के अंत में लुइस कार्लोस गैलन और कार्लोस पिजारो सहित कई हाई-प्रोफाइल राजनीतिक हस्तियों की हत्याओं को झेला है। कई राजनीतिक नेताओं ने उस युग की वापसी पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें:- Miguel Uribe shot: कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी मिगुएल उरीबे को गोली मारी गई, अस्पताल में भर्ती

कैसे घटी घटना, समझिए पूरा मामला

गौरतलब है कि कोलंबिया के दक्षिणपंथी सीनेटर मिगुएल उरीबे टर्बे को शनिवार (7 जून) को राजधानी बोगोटा में एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम के दौरान गोली मार दी गई। इस जानलेवा हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मिगुएल उरीबे टर्बे 2026 के चुनावों के लिए एक प्रमुख राष्ट्रपति पद के दावेदार हैं। गोलीबारी की जांच कर रहे अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बताया कि सीनेटर को हमले में दो गोलियां लगीं। हमले में दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। कार्यालय के बयान के मुताबिक, घटनास्थल पर एक 15 वर्षीय लड़के को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है। कोलंबिया की सरकार ने जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए इनाम की पेशकश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed