फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Axiom-4 mission put off as SpaceX detects leak in Falcon-9 rocket

Axiom-4: चौथी बार टला प्रक्षेपण; फाल्कन-9 रॉकेट में आई तकनीकी खराबी, नई तारीख का फिलहाल एलान नहीं

Wed, 11 Jun 2025 07:02 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 11 Jun 2025 07:02 AM IST
विज्ञापन
Axiom-4 mission put off as SpaceX detects leak in Falcon-9 rocket
एग्जियोम-4 मिशन फिलहाल टला। - फोटो : अमर उजाला

वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य वैज्ञानिकों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर बुधवार को रवाना होने वाला एक्सिओम-4 मिशन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन

स्पेस एक्स में मिशन लेकर जाने वाले फाल्कन-9 रॉकेट में तकनीकी खामी मिलने के बाद इसे स्थगित किया गया है। स्पेस एक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक बार जांच पूरी होने और पेंडिंग रेंज उपलब्धता के बाद लॉन्च की नई तारीख का एलान किया जाएगा।  
विज्ञापन


स्पेस एक्स ने कहा-मरम्मत के बाद अगली तारीख का एलान जल्द
ऑक्सीजन लीक को जल्द ठीक करेंगे : इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने बताया कि लॉन्च पैड पर सात सेकंड के हॉट टेस्ट के दौरान प्रोपल्शन-बे में लिक्विड ऑक्सीजन लीक होने का पता चला। हॉट टेस्ट का मकसद फाल्कन-9 लॉन्च व्हीकल के बूस्टर स्टेज के प्रदर्शन को प्रमाणित करना था। नारायणन ने कहा, इसरो टीम ने एक्सिओम और स्पेस एक्स के विशेषज्ञों के साथ चर्चा की और यह निर्णय किया गया कि लीक को ठीक किया जाएगा। प्रक्षेपण की मंजूरी देने से पहले आवश्यक सत्यापन परीक्षण भी किए जाएंगे। इस मिशन से शुभांशु चार दशक बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉन्च चौथी बार स्थगित
एक्सिओम-4 मिशन को मूल रूप से 29 मई को लॉन्च किया जाना था। इसे पहले 8 जून और बाद में 10 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। 10 जून को उड़ान पथ में खराब मौसम के कारण प्रक्षेपण को एक दिन के लिए टाला गया। 11 जून को रॉकेट में खामी के चलते इसे चौथी बार स्थगित किया गया। अगली तारीख का एलान अभी होना है।


इसे भी पढ़ें- लॉस एंजेलिस में बवाल: ट्रंप ने अमेरिका की धरती पर ही क्यों तैनात कर दी सेना, 60 साल बाद किस परंपरा को तोड़ा?

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय
इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत भारत जल्द ही ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला है। भारत के शुभांशु शुक्ल अब अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनने वाले हैं। इतना ही नहीं, वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंचने वाले पहले भारतीय होंगे।  इस मिशन को अमेरिका के अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी कंपनी एग्जियोम स्पेस और नासा के सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है। साथ ही एलन मस्क की स्पेसएक्स इस मिशन में अहम भूमिका निभाएगी। 


इसे भी पढ़ें- UN Report: हम दो-हमारे दो से नीचे पहुंची भारत की जन्म दर, महिलाएं औसतन पैदा कर पा रहीं 1.9 बच्चे, जानें आंकड़े  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed