Top News: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीट पर मतदान आज, मॉस्को से वियना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान आज है। मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी। रूस में दो दिन के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं।
विस्तार
उपचुनाव: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीट पर मतदान आज
10 जुलाई को सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान है। इनमें सबसे ज्यादा चार सीटें पश्चिम बंगाल की हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश की तीन तो उत्तराखंड की दो सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू की पत्नी कमलेश ठाकुर सहित कई दिग्गज किस्मत आजमा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
मॉस्को से वियना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी; संबंधों को और गहरा करने पर होगी वार्ता
रूस में दो दिन के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने मोदी का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी के बाद लोकसभा स्पीकर बिरला जाएंगे रूस
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में गुरुवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय 10वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस मंच का मुख्य विषय ‘समान वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करने में संसदों की भूमिका’ है। पढ़ें पूरी खबर...
Kathua Terror Attack: पाकिस्तान से लौटे स्थानीय दहशतगर्दों की मदद से हमले कर रहे हैं विदेशी आतंकी
आतंकियों के घात लगाकर हमला करने के पीछे एक बड़ी रणनीति काम कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कठुआ से किश्तवाड़ तक सक्रिय पाकिस्तानी आतंकियों ने अपने साथ कुछेक स्थानीय आतंकवादियों को रखा हुआ है। ये आतंकी लंबे समय के बाद पाकिस्तान में रहकर वापस लौटे हैं। पढ़ें पूरी खबर..
Israel-Hamas War: गाजा में इस्राइल का लगातार चौथे दिन हमला, 19 लोगों की मौत
इस्राइल ने मंगलवार को फिर दक्षिणी गाजा के फलस्तीनी क्षेत्र में एक स्कूल पर हमला किया, जिसमें करीब 19 लोग मारे गए। जबकि कई लोग घायल हो गए। स्कूल को विस्थापित फलस्तीनियों ने अपना आश्रय स्थल बनाया हुआ था। इस्राइल की तरफ से यह चार दिनों में किया गया लगातार चौथा हमला है। पढ़ें पूरी खबर...
किडनी कांड: 500 लोगों की बदली गई, सबसे एक बात कहकर बांग्लादेश से लाते
किडनी का गैरकानूनी धंधा बांग्लादेश व भारत में बड़े पैमाने पर फैला हुआ है। गिरोह चार साल में करीब 500 लोगों की किडनी गैरकानूनी तरीके से प्रत्यारोपित कर चुके हैं। इसका खुलासा किडनी रैकेट के पर्दाफाश के बाद हुआ। किडनी बदलने के दौरान चार लोगों की जान भी जा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
Hathras Stampede : जब सत्संग गए तो गले में था मंगलसूत्र और जेवर, शव वापस पहुंचे तो सब कुछ था गायब
सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में सत्संग के बाद मची भगदड़ के कुछ और सच सामने आ रहे हैं। इस भगदड़ में जान गंवाने वाली महिलाएं घरों से मंगलसूत्र व अन्य जेवर पहनकर सत्संग में गई थीं, लेकिन जब इनके शव अस्पताल और घरों पर पहुंचे तो मंगलसूत्र, कान के कुंडल, हाथ की चूड़ी सहित अन्य जेवर गायब थे। पढ़ें पूरी खबर...
पिछले दो दिनों से धीमी चाल में रहा मानसून अब अगले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश पर मेहरबान रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से मानसून दोबारा अपनी रंगत में आएगा और अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बिडेन नवंबर में दोबारा चुनाव जीतने पर अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे। हालांकि 81 साल के बाइडन राजनीतिक अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि उनकी उम्र और फिटनेस को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Red Sea: हूती विद्रोहियों ने अरब सागर में मेर्स्क सेंटोसा जहाज पर हमला किया
यमन के हूती विद्रोहियों ने अरब सागर में अमेरिकी जहाज को निशाना बनाया। उन्होंने मेर्स्क सेंटोसा जहाज पर कई बैलिस्टिक और विंग मिसाइलों से हमला किया। हालांकि, मेर्स्क के चालक दल में से किसी के घायल होने या जहाज-माल को नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...