Top News: 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट; PM मोदी का आज वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाके का दौरा
मौसम विभाग ने आज 24 राज्यों में बारिश और ओडिशा के 10 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। PM मोदी आज वायनाड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जायजा लेंगे।
विस्तार
मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं थम नहीं रहीं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार को पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में एक युवक की मौत हो गई। दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 128 सड़कों पर यातायात ठप रहा। केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले के कई इलाकों में रहस्यमयी आवाज से दहशत है। लोगों ने शुक्रवार सुबह धरती के नीचे से भूस्खलन की तेज आवाज और झटकों की शिकायत की। आज प्रधानमंत्री मोदी प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। तिहाड़ से बाहर आने के बाद आज सुबह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजघाट जाएंगे। इसके बाद वह मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। करीब 11 बजे वह पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ब्राजील की एयरलाइन वोएपास के अनुसार हादसे का शिकार हुए विमान में कुल 62 लोग सवार थे। हादसे में सभी 62 लोगों की मौत हो गई।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Weather: 24 राज्यों में बारिश और ओडिशा के 10 जिलों में बाढ़ की चेतावनी
मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं थम नहीं रहीं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार को पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में एक युवक की मौत हो गई। दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 128 सड़कों पर यातायात ठप रहा। पढ़ें पूरी खबर...
Wayanad Landslide: PM मोदी आज प्रभावित इलाकों का दौरा कर जायजा लेंगे
केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले के कई इलाकों में रहस्यमयी आवाज से दहशत है। लोगों ने शुक्रवार सुबह धरती के नीचे से भूस्खलन की तेज आवाज और झटकों की शिकायत की। आज प्रधानमंत्री मोदी प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi: मनीष सिसोदिया आज जाएंगे राजघाट, इसके बाद पहुंचेंगे पार्टी मुख्यालय
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आज सुबह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजघाट जाएंगे। इसके बाद वह मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। करीब 11 बजे वह पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Brazil Plane Crash: ब्राजील के साओ पाउलो में विमान हादसे में 62 लोगों की मौत
ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ब्राजील की एयरलाइन वोएपास के अनुसार हादसे का शिकार हुए विमान में कुल 62 लोग सवार थे। हादसे में सभी 62 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
Bangladesh Unrest: भारत आने के लिए बांग्लादेशी भी लगा रहे ‘जय श्रीराम’ के नारे
बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण लेने के लिए सैकड़ों लोग सीमा पर जमा हो रहे हैं। तनाव के बीच सभी भारत में शरण चाहते हैं। बीएसएफ ने उन्हें रोका है। हालांकि, वे शरणार्थी जीरो प्वाइंट पर खड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Paris Olympics Day 15 Schedule: पहलवान रितिका से होगी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
भारत को पेरिस ओलंपिक के 15वें दिन महिला पहलवान रितिका हुड्डा से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद रहेगी जो फ्री स्टाइल 76 किग्रा के प्री क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
Biz Updates: दालों का आयात घटकर 45 लाख टन रहने के उम्मीद
बेहतर मानसून की वजह से देश में दालों का आयात इस वित्त वर्ष में घटकर 40-45 लाख टन रहने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई तक 11.32 लाख टन दाल का आयात हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
कोलकाता: सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद
सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार रूम से शुक्रवार सुबह एक जूनियर महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। मृतक पोस्ट ग्रेजुएट की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र: उद्धव CM चेहरा नहीं, चव्हाण ने उम्मीदों पर फेरा पानी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पूर्व विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति पैदा हो गई है। एक तरफ, उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनने के लिए दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान को साधने में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Paris Olympics: पहलवान अमन सहरावत ने जीता कांस्य
भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। 21 वर्षीय अमन ने कांस्य के लिए खेले गए मुकाबले में पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज को 13-5 के अंतर से हराया। पढे़ं पूरी खबर...