फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia visit Rajghat on Saturday temple at 10 am after that he will reach party headquarters and addre

Delhi : सिसोदिया आज जाएंगे राजघाट, इसके बाद पहुंचेंगे पार्टी मुख्यालय; रिहाई पर देशभर के नेताओं ने यह कहा

Sat, 10 Aug 2024 06:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Aug 2024 06:43 AM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सिसोदिया को कथित फर्जी केस में 17 महीने तक जेल में रखा गया। केंद्र सरकार ने सिसोदिया समेत आप के तमाम नेताओं को जेल में डाल दिया। केंद्रीय जांच एजेंसियों का मकसद जांच करना नहीं है, बल्कि विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना है।

विज्ञापन
Manish Sisodia visit Rajghat on Saturday temple at 10 am after that he will reach party headquarters and addre
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आज सुबह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजघाट जाएंगे। इसके बाद वह मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। करीब 11 बजे वह पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व सांसद डॉ. संदीप पाठक ने दी। उनका कहना है कि जेल से बाहर आकर मनीष सिसोदिया स्वतंत्र रूप से अपना काम कर सकेंगे। कोर्ट ने उनके काम पर कोई रोक नहीं लगाई है।

विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सिसोदिया को कथित फर्जी केस में 17 महीने तक जेल में रखा गया। केंद्र सरकार ने सिसोदिया समेत आप के तमाम नेताओं को जेल में डाल दिया। केंद्रीय जांच एजेंसियों का मकसद जांच करना नहीं है, बल्कि विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना है। सिंह का दावा है कि मामले में एक रुपये की भी कोई बरामदगी नहीं हुई। जमीन का कोई कागज नहीं मिला, गांव और घर से लेकर बैंक तक खंगाल दिया, लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस यात्रा और बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा के लिए कई काम किए हैं। लेकिन, केजरीवाल को ही जेल में डालने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया
मनीष सिसोदिया का संघर्ष इतिहास बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा। यह लोकतंत्र की जीत है और अन्याय व तानाशाही की हार है। सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद, मनीष का हार्दिक अभिनंदन। -हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

विज्ञापन

हमें उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल समेत जेल में बंद आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को जल्द न्याय मिलेगा। -अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा

मनीष सिसोदिया को आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद राहत मिल ही गई। सुप्रीम कोर्ट को बधाई, जिन्होंने ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट को यह याद दिलाया कि जमानत नियम है, जेल एक अपवाद। कानून का दुरुपयोग उत्पीड़न के हथियार के रूप में नहीं होना चाहिए। -कपिल सिब्बल, वरिष्ठ अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट

हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं। अब न्यायपालिका ने ही ईडी और उसके द्वारा की गई जांच पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। यह फैसला ईडी के मुंह पर करारा तमाचा है। - डी. राजा, महासचिव, सीपीआई

आखिरकार न्याय की कुछ झलक दिखी है, लेकिन अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अभी तक जमानत नहीं मिली है। हमारे देश का कानून जेल पर जोर नहीं देता है। हर किसी को जमानत पाने का अधिकार है। -कनीमोझी, वरिष्ठ नेता, डीएमके

एक साल से ज्यादा समय से जेल में हैं। जब तक बहस पूरी नहीं हो जाती और फैसला नहीं आ जाता, तब तक सभी को जमानत पाने का अधिकार है। -सेंथिल बालाजी, नेता, डीएमके
 

दिल्ली शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने से पूरे देश में आज खुशी है। मैं सुप्रीम कोर्ट का हृदय की गहराई से आभार व्यक्त करता हूं। मनीष को 530 दिन तक जेल की सलाखों के पीछे रखा गया। उनका जुर्म इतना था कि उन्होंने गरीबों के बच्चों को एक बेहतर भविष्य दिया। प्यारे बच्चों, आपके मनीष अंकल वापिस आ गए हैं। -राधव चड्ढा, राज्यसभा सांसद, आप

यह बेहद खुशी की बात है। पूरी आम आदमी पार्टी में इस समय खुशी की लहर है। मैं मनीष सिसोदिया, उनके परिवार और पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई देता हूं। उन्हें बाहर आने में काफी समय लग गया। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह उन्होंने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को शीर्ष पर पहुंचा दिया था, वो आगे भी अपने काम में जुट जाएंगे और कहीं ज्यादा बेहतर करेंगे। -हरभजन सिंह, राज्यसभा सदस्य, आप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed