फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Biz Updates Pulse Import Shaurya Doval 2034 Indian Economy Share USD INR Value Commerce Trade Hindi News

Biz Updates: दालों का आयात घटकर 45 लाख टन रहने के उम्मीद; 2034 तक भारत 8 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन सकता है

Sat, 10 Aug 2024 05:11 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 10 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Biz Updates Pulse Import Shaurya Doval 2034 Indian Economy Share USD INR Value Commerce Trade Hindi News
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बेहतर मानसून की वजह से देश में दालों का आयात इस वित्त वर्ष में घटकर 40-45 लाख टन रहने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई तक 11.32 लाख टन दाल का आयात हुआ है। इंडिया पल्सेस एवं ग्रेन एसोसिएशन यानी आईपीजीए के अध्यक्ष बिमल कोठारी ने कहा, घरेलू उत्पादन में वृद्धि होगी और इससे खुदरा कीमतें कम होंगी। आईपीजीए ने सरकार से मांग की है कि वह 2.5 लाख करोड़ रुपये के दाल बाजार के लिए एक लंबी अवधि की नीति बनाए। नीतियों में बार-बार बदलाव से उद्योग सहित सभी हितधारकों को नुकसान पहुंचता है। साथ ही, पीली मटर पर आयात शुल्क भी लगाया जाए। कोठारी ने कहा, वित्त वर्ष 2020-21 में 24.66 लाख टन दाल आयात हुआ था, जबकि 2021-22 में यह 26.99 लाख टन और 2022.-23 में 24.96 लाख टन आयात हुआ था।

विज्ञापन


2034 तक भारत 8 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन जाएगा : शौर्य
भाजपा नेता और थिंक-टैंक इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक शौर्य डोभाल के अनुसार, भारत 2034 तक 8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जहां तक निर्यात करने की क्षमता का सवाल है देश को भविष्य में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। डोभाल ने कहा कि अंग्रेज हमें 30 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था देकर गए थे। 2007 में हम एक ट्रिलियन डॉलर बन गए। हमें यहां तक पहुंचने में हमें 60 साल लग गए। इसमें तीन पीढ़ियां लग गईं। 2007 से 2014 तक हम दो ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गए। डोभाल ने कहा, कोविड के बावजूद आज हम 4 ट्रिलियन डॉलर पर हैं। उन्होंने कहा, पिछले 75 वर्षों में हम 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का स्तर हासिल किया है, लेकिन हम अगले 10 वर्षों में ही 8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। बैंकर से राजनीतिक विचारक बने डोभाल ने कहा कि कोविड अनुभव के बाद तमाम देश अपनी क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन


अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ और कानपुर नए उभरते शहरों में शीर्ष पर
देश में 100 से अधिक उभरते शहरों में 17 ऐसे हैं जो रियल एस्टेट के लिहाज से प्रमुख शहर हो सकते हैं। कोलियर्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें उत्तर प्रदेश के अयोध्या, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी शीर्ष पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उपरोक्त शहरों के अलावा अमृतसर, जयपुर, इंदौर, पटना और पुरी भी उभरते शहरों में प्रमुख स्थान रखते हैं। पश्चिम भारत में द्वारका, नागपुर, शिरडी और सूरत के साथ अन्य हैं। कोलियर्स इंडिया ने कहा उपरोक्त 17 शहरों के रियल एस्टेट में जोरदार तेजी की उम्मीद है। इन शहरों में आगे तेजी से विकास होने और भारत की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। छोटे शहर भारत की अर्थव्यवस्था में तेज योगदान देने के रूप में उभर रहे हैं। यहां बेहतर बुनियादी ढांचे, कुशल प्रतिभा और सरकारी पहल पर जोर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


नेक्सॉन ईवी की बिक्री में 55 फीसदी गिरावट; 60,000 रुपये तक बढ़ गई है छूट
टाटा मोटर्स के नेक्सॉन ईवी की मासिक बिक्री चालू वित्त वर्ष में 55 फीसदी घटकर 950 यूनिट रह गई है। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 1,700 थी। नई लॉन्च कर्व पर भी कीमतों के कारण असर पड़ सकता है। बिक्री बढ़ाने के लिए नेक्सॉन ईवी पर छूट को 60,000 तक बढ़ा दिया है। डीलरों ने बताया कि यह छूट जल्द ही लागू होगी। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी कमजोर बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है और त्योहारी सीजन से पहले खरीदारों को लुभा रही है।

ग्रासिम के लाभ में 12 फीसदी की गिरावट
बिड़ला समूह की ग्रासिम इंडस्ट्रीज को पहली तिमाही में 2,268 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले के 2,576 करोड़ की तुलना में यह 12 फीसदी कम है। कुल राजस्व 9 फीसदी बढ़कर 33,860 करोड़ जबकि खर्च 31,249 करोड़ रहा है।

एनबीसीसीः 15,000 करोड़ रुपये का ठेका
एनबीसीसी को श्रीनगर में 406 एकड़ सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि यह ठेका श्रीनगर विकास प्राधिकरण से मिला है। यह प्रोजेक्ट श्रीनगर के बेमिना इलाके में शुरू होगा।


बजाज फाइनेंस को टैक्स चोरी पर नोटिस
जीएसटी खुफिया महानिदेशालय ने बजाज फाइनेंस को 341 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी में कारण बताओ नोटिस भेजा है। जीएसटी चोरी की जांच करने वाली एजेंसी ने कहा, बजाज फाइनेंस ने सेवा शुल्क को गलत तरीके से ब्याज शुल्क के रूप में वर्गीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed