फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata govt hospital Half-naked female doctor body found probe ordered news updates in Hindi

कोलकाता: सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका

Sat, 10 Aug 2024 01:49 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 10 Aug 2024 01:49 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल एक बार फिर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर सुर्खियों में है।कोलकाता के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद होने के मामले में दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की है।

विज्ञापन
Kolkata govt hospital Half-naked female doctor body found probe ordered news updates in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार रूम से शुक्रवार सुबह एक जूनियर महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। मृतक पोस्ट ग्रेजुएट की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। प्राथमिक जांच के अनुसार दुष्कर्म के बाद हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद करके विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम और कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल स्वयं अस्पताल में पहुंचे। फारेंसिक टीम भी पहुंची। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने घटना की न्यायिक जांच की मांग पर शव को पोस्टमार्टम कराने ले जाने से रोका। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में सफल रही। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतक के माता-पिता को निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


अस्पताल के सभी कर्मचारियों से पूछताछ
अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतक बृहस्पतिवार रात दो बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद उसने डिनर किया और उसके बाद थोड़ा आराम करने के लिए चौथे मंजिले पर स्थित सेमिनार हाल में गई थी। नीले रंग की चादर से ढंका उसका शव बरामद हुआ। सेमिनार हाल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस बृहस्पतिवार को नाइट ड्यूटी करने वाले अस्पताल के सभी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शरीर पर मिले चोट के निशान
मृतक के माता-पिता और सहकर्मियों ने शरीर पर चोट के कई निशान होने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ भी कहा जा सकेगा।

बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं : मालवीय
भाजपा के नेता-कार्यकर्ता घटना के खिलाफ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने मृतका के माता-पिता को लेकर अदालत में मुकदमा करने की बात कही है। भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने घटना को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संदेशखाली से लेकर चोपड़ा तक बंगाल में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed