फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 08 November 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे पर फैसला आज; महाराष्ट्र के नासिक-धुले में पीएम मोदी करेंगे जनसभाएं

Fri, 08 Nov 2024 08:04 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 08 November 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सुप्रीम कोर्ट अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अल्पसंख्यक दर्जे पर शुक्रवार को फैसला सुनायेगा। शीर्ष अदालत इस कानूनी सवाल पर विचार कर रही है कि क्या एएमयू को संविधान के अनुच्छेद 30 के तहत अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त है। अनुच्छेद 30 धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने और उनका प्रशासन करने का अधिकार देता है। आज सवेरे सूर्य को अंतिम अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ समाप्त हो जाएगा। पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में नदियों के किनारे और कृत्रिम घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जा रहा है।  बीती रात से ही श्रद्धालु और व्रती महिलाएं घाटों पर जमा थीं। कांचे ही बांसा के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...जैसे छठ गीतों की गूंज के बीच श्रद्धालु यमुना नदी के किनारे और दिल्ली के दूसरे छठ घाटों पर जुटे हैं। व्रतियों ने परंपरागत गीतों और श्रद्धा से सूर्य को अर्घ्य देने की तेयारी की है। घाटों पर मेलों की भी धूम है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हर बीतते दिन के साथ चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है। हर पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा और रैलियां कर वोटरों को अपने पाले में लामबंद करने में लगी हैं। वहीं, महाराष्ट्र के रण में अब पीएम मोदी ने भी तेजी और खासी सक्रियता से उतरने जा रहे हैं। इसीलिए एक सप्ताह में वे एक के बाद एक ताबड़तोड़ नौ रैलियां कर भाजपा के चुनाव अभियान को धार देंगे। इसके अलावा पीएम पुणे में एक रोड़ शो भी करेंगे। पीएम के इस दौरे की शुरुआत आज यानी शुक्रवार से ही हो रही है। प्रदेश कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा शुक्रवार को राजघाट से शुरू होगी। लगभग एक महीने तक चलने वाली यात्रा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 360 किलोमीटर दूरी तय करेगी। नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 08 November 2024 Updates On Amar Ujala
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : ANI

Supreme Court: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे पर फैसला आज
सुप्रीम कोर्ट अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अल्पसंख्यक दर्जे पर शुक्रवार को फैसला सुनायेगा। शीर्ष अदालत इस कानूनी सवाल पर विचार कर रही है कि क्या एएमयू को संविधान के अनुच्छेद 30 के तहत अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त है। अनुच्छेद 30 धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने और उनका प्रशासन करने का अधिकार देता है। पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 08 November 2024 Updates On Amar Ujala
छठ पूजा की तैयारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
Chhath 2024: देश के अलग-अलग हिस्सों में सूर्य देव को दिया जा रहा अंतिम अर्घ्य
आज सवेरे सूर्य को अंतिम अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ समाप्त हो जाएगा। पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में नदियों के किनारे और कृत्रिम घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जा रहा है।  बीती रात से ही श्रद्धालु और व्रती महिलाएं घाटों पर जमा थीं। कांचे ही बांसा के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...जैसे छठ गीतों की गूंज के बीच श्रद्धालु यमुना नदी के किनारे और दिल्ली के दूसरे छठ घाटों पर जुटे हैं। व्रतियों ने परंपरागत गीतों और श्रद्धा से सूर्य को अर्घ्य देने की तेयारी की है। घाटों पर मेलों की भी धूम है। पढ़े पूरी खबर...
 

 
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 08 November 2024 Updates On Amar Ujala
अभिधम्म दिवस से जुड़े समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी। - फोटो : X/BJP4India
Maharashtra Polls: PM मोदी एक हफ्ते में ताबड़तोड़ नौ रैलियां कर बढ़ाएंगे चुनावी पारा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हर बीतते दिन के साथ चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है। हर पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा और रैलियां कर वोटरों को अपने पाले में लामबंद करने में लगी हैं। वहीं, महाराष्ट्र के रण में अब पीएम मोदी ने भी तेजी और खासी सक्रियता से उतरने जा रहे हैं। इसीलिए एक सप्ताह में वे एक के बाद एक ताबड़तोड़ नौ रैलियां कर भाजपा के चुनाव अभियान को धार देंगे। इसके अलावा पीएम पुणे में एक रोड़ शो भी करेंगे। पीएम के इस दौरे की शुरुआत आज यानी शुक्रवार से ही हो रही है। पढ़े पूरी खबर..

 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 08 November 2024 Updates On Amar Ujala
दिल्ली में कांग्रेस की न्याय यात्रा - फोटो : X/@INCDelhi

Delhi : आज राजघाट से शुरू होगी कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा
प्रदेश कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा शुक्रवार को राजघाट से शुरू होगी। लगभग एक महीने तक चलने वाली यात्रा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 360 किलोमीटर दूरी तय करेगी। नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव करेंगे। पढ़े पूरी खबर..

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 08 November 2024 Updates On Amar Ujala
सूसी विल्स बनी ट्रंप की चीफ और स्टाफ - फोटो : ani
America: कौन हैं ट्रंप की नई चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स?
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी समय अनुसार गुरुवार को अपनी अभियान प्रबंधक सुसान समरॉल विल्स (सूसी विल्स) को व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्त किया। बात अगर सूसी विल्स की करें तो सूसी फ्लोरिडा की एक अनुभवी रिपब्लिकन रणनीतिकार हैं जिन्होंने 2016 और 2020 में ट्रंप के अभियान को फ्लोरिडा में नेतृत्व किया। बता दें कि सूसी विल्स अमेरिका के इतिहास में सूसी पहली महिला है जिसे ये पद मिला है। पढ़े पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 08 November 2024 Updates On Amar Ujala
शिव नाडर - फोटो : ani
Shiv Nadar: दान के मामले में अंबानी-अदाणी से आगे शिव नाडर
एचसीएल टेक्नोलॉजी के शिव नाडर ने दान देने में सभी अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। वित्त वर्ष 2023-24 में नाडर ने 2,153 करोड़ रुपये का दान किया। एक साल पहले की तुलना में यह पांच फीसदी अधिक है। एडेलगिव-हुरुन इंडिया के मुताबिक, रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी 407 करोड़ के साथ दूसरे व अदाणी समूह के गौतम अदाणी 330 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर हैं। पढ़े पूरी खबर..

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 08 November 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
CPCB Report : सात साल में दिल्ली में पीएम 10 व 2.5 के स्तर में आई गिरावट
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की एक रिपोर्ट उम्मीद की किरण भी जगाती है। रिपोर्ट बताती है कि बीते सात साल में दिल्ली की हवा में धूल के महीन कणों पीएम 10 व पीएम 2.5 की मात्रा कम हुई है। इस बीच दोनों प्रदूषक 13-13 फीसदी घटे हैं। हालांकि, देश के दूसरे दस मेट्रो शहरों की तुलना में दिल्ली अभी पीछे है। हवा सबसे बेहतर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई है। यहां पीएम 10 में 59 फीसदी व पीएम 2.5 में 58 फीसदी कम हुआ है। पढ़े पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 08 November 2024 Updates On Amar Ujala
शिवसेना पार्टी की कहानी - फोटो : AMAR UJALA GFX
शिवसेना की कहानी: पार्टी बनने के 53 साल बाद ठाकरे परिवार से किसी ने चुनाव लड़ा
महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जारी है। राज्य के इस चुनाव में सियासी रसूख रखने वाले कई परिवार भी आपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से एक ठाकरे परिवार है, जिसका महाराष्ट्र की सियासत में अपना एक अलग स्थान रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद चंद दिनों की देवेंद्र फडणवीस सरकार के बाद इसी परिवार के सदस्य उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, उनके कैबिनेट सहयोगी एकनाथ शिंदे की बगावत ने करीब ढाई साल में ही उद्धव की सरकार गिरा दी। पार्टी पर अधिकार और चुनाव चिह्न भी उद्धव के पास से शिंदे के पास चला गया। यहीं से बालासाहेब ठाकरे की सियासी विरासत पर दावेदारी की लड़ाई भी शुरू हो गई। अब इस विधानसभा चुनाव में विरासत का मुद्दा दोनों ओर से उठाया जा रहा है। उधर राज ठाकरे के बेटे अमित भी पहली बार चुनावी रण में उतरे हैं। पढ़े पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 08 November 2024 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
Donald Trump: ट्रंप के सबसे ताकतवर देश का राष्ट्रपति होने के क्या हैं मायने
अभूतपूर्व जीत दर्ज करने के बाद अब पूरी दुनिया डोनाल्ड ट्रंप की ओर देख रही है। उनकी जीत पर दुनिया के नजरिये से अलग-अलग हैं। अमेरिका के पारंपरिक सहयोगियों यूरोप और एशिया से विनम्र, लेकिन फिक्र भरे सार्वजनिक बयान आए। वहीं, यूक्रेन ने खुले तौर पर चापलूसी की, तो कुछ राष्ट्रवादी और दक्षिणपंथी सरकारों ने विजयी समर्थन के सुर अलापे। एक बात तो साफ हो गई कि वे लोग जो सोचते थे कि ट्रंप का पहला कार्यकाल अपवाद था, वे गलत थे। दूसरी पारी में जीत से रातोंरात अमेरिका अलग तरह की महाशक्ति दिखने लगा, अधिक अलगाववादी और कम पूर्वानुमानित। वह वैश्विक मामलों में कम शामिल हो रहा है, खासकर पश्चिम एशिया, यूक्रेन, वैश्विक व्यापार व जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर। जानते हैं कि ट्रंप का फिर चुना जाना विभिन्न देशों व मुद्दों पर क्या असर डालेगा...पढ़े पूरी खबर..

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 08 November 2024 Updates On Amar Ujala
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप फाइनल - फोटो : ICC
IND vs SA: पहले टी20 में चमक बिखेरने उतरेंगे भारत के युवा स्टार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से चार मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा। डरबन में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में खेलती नजर आएगी। इस मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर नजरें रहेंगी। पढ़े पूरी खबर...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed