{"_id":"672d5be8ed3a32b64c051c95","slug":"shiv-nadar-donated-rs-2153-crore-in-the-financial-year-2023-24-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shiv Nadar: दान के मामले में अंबानी-अदाणी से आगे शिव नाडर; जानें 2023-24 में कितने रुपये कर चुके हैं डोनेट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Shiv Nadar: दान के मामले में अंबानी-अदाणी से आगे शिव नाडर; जानें 2023-24 में कितने रुपये कर चुके हैं डोनेट
Fri, 08 Nov 2024 06:01 AM IST
शिव शुक्ला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 08 Nov 2024 06:01 AM IST
सार
अदाणी, अंबानी, बिरला सहित कई अरबपतियों की कुल रकम मिला दें तो भी नाडर की दान की गई रकम इन सभी से ज्यादा है। मोटर वाहन और फाइनेंस क्षेत्र के कारोबारी बजाज परिवार ने सालाना आधार पर 33 फीसदी अधिक 352 करोड़ रुपये परोपकार कार्यों के लिए दिया।
विज्ञापन
शिव नाडर
- फोटो : ani
विस्तार
एचसीएल टेक्नोलॉजी के शिव नाडर ने दान देने में सभी अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। वित्त वर्ष 2023-24 में नाडर ने 2,153 करोड़ रुपये का दान किया। एक साल पहले की तुलना में यह पांच फीसदी अधिक है। एडेलगिव-हुरुन इंडिया के मुताबिक, रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी 407 करोड़ के साथ दूसरे व अदाणी समूह के गौतम अदाणी 330 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
सूची के मुताबिक, अदाणी, अंबानी, बिरला सहित कई अरबपतियों की कुल रकम मिला दें तो भी नाडर की दान की गई रकम इन सभी से ज्यादा है। मोटर वाहन और फाइनेंस क्षेत्र के कारोबारी बजाज परिवार ने सालाना आधार पर 33 फीसदी अधिक 352 करोड़ रुपये परोपकार कार्यों के लिए दिया। यह परिवार तीसरे स्थान पर रहा। कुमारमंगलम बिरला और उनका परिवार 334 करोड़ के दान के साथ चौथे स्थान पर रहा।
1,539 लोगों की संपत्ति 1,000 करोड़ से अधिक
हुरुन की सूची के मुताबिक, 203 ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पांच करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया है। 1,539 लोगों की कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक थी। इनकी कुल संपत्ति में 46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। नाडर 3.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ अमीरों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। जबकि अदाणी की संपत्ति 11.6 लाख करोड़ रुपये और अंबानी की 10.14 लाख करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
ये हैं शीर्ष दानदाता
शिव नाडर और परिवार 2,153 करोड़, मुकेश अंबानी और परिवार 407, बजाज परिवार 352, कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार 334, गौतम अडानी और परिवार 330, नंदन नीलेकणि 307, कृष्णा चिवुकुला 228, अनिल अग्रवाल और परिवार 181, सुष्मिता और सुब्रतो बागची 179, रोहिणी नीलेकणि ने 154 करोड़ रुपये दान किए।