फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chhath Festival: Preparations to offer last arghya to Sun God from Delhi to UP

Chhath 2024: देश के अलग-अलग हिस्सों में सूर्य देव को दिया जा रहा अंतिम अर्घ्य, घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला

Fri, 08 Nov 2024 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 06:04 AM IST
सार

दिल्ली से लेकर यूपी तक नदी किनारे और कृत्रिम घाटों पर बीती रात से ही श्र्द्धालुओं और व्रतियों का जमाव है। 

विज्ञापन
Chhath Festival: Preparations to offer last arghya to Sun God from Delhi to UP
पूजा की तैयारी

विस्तार

आज सवेरे सूर्य को अंतिम अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ समाप्त हो जाएगा। पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में नदियों के किनारे और कृत्रिम घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जा रहा है।  बीती रात से ही श्रद्धालु और व्रती महिलाएं घाटों पर जमा थीं। कांचे ही बांसा के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...जैसे छठ गीतों की गूंज के बीच श्रद्धालु यमुना नदी के किनारे और दिल्ली के दूसरे छठ घाटों पर जुटे हैं। व्रतियों ने परंपरागत गीतों और श्रद्धा से सूर्य को अर्घ्य देने की तेयारी की है। घाटों पर मेलों की भी धूम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में विभिन्न स्थानों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लाखों श्रद्धालुओं ने शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पूरी रात घाटों पर डेरा डाला। इस दौरान घाटों को दीयों और रोशनी से सजाया गया। श्रद्धालुओं में छठ पर्व पर भक्तिमय माहौल देखने लायक था। महिलाएं सिर पर पूजा सामग्री से भरी टोकरियां लिए घाटों पर पहुंचीं और श्रद्धा से अर्घ्य अर्पित किया।


पानी की व्यवस्था
गत 15 दिनों से रिपेयर के लिए बंद पड़ी यूपी की पूर्वी नहर में छठ पर्व के अवसर पर 474 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बैराज से पानी इसलिए छोड़ा गया ताकि श्रद्धालु छठ पूजा के दौरान बहते पानी में पूजा अर्चना कर सके।


हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी का जल बहाव 3035 क्यूसेक दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कई दिनों से नहर की रिपेयर चल रही है। ऐसे में इसके पानी को बंद किया गया है। लेकिन पूर्वांचल श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए बंद पड़ी यूपी की पूर्वी नहर में पानी की आपूर्ति बहाल की गई। ऐसे में बैराज से पूर्वी नहर में 474 की क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पश्चिमी यमुना नहर में 2209 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की गई। यमुना नदी के जल बहाव को निरंतर बनाए रखने के लिए 352 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।

ड्रोन कैमरे से की गई छठ घाटों की निगरानी
छठ पूजा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण उत्सव बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी आयोजन स्थलों पर ड्रोन से निगरानी की गई। इसके साथ ही सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। आयोजन स्थल के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अवरोधक लगाए गए थे। आने जाने वालों पर पुलिस विशेष निगरानी रख रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रमुख घाटों पर 24 घंटे गश्त की व्यवस्था की गई है। साथ ही इन जगहों पर चिकित्सा सहायता और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed