फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs sa 1st t20 2024 playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi

IND vs SA Playing 11: पहले टी20 में चमक बिखेरने उतरेंगे भारत के युवा स्टार, अभिषेक-संजू पर रहेंगी नजरें

Fri, 08 Nov 2024 09:59 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 08 Nov 2024 09:59 AM IST
सार

टीम के सीनियर खिलाड़ी जैसे कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो उसकी टीम जून में टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत के हाथों मिली हार का बदला चुकता करने के लिए बेताब होगी। 

विज्ञापन
ind vs sa 1st t20 2024 playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से चार मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा। डरबन में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में खेलती नजर आएगी। इस मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर नजरें रहेंगी। 
विज्ञापन

सैमसन के पास टीम में जगह बनाने का सुनहरा मौका
विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में पारी का आगाज करने का मौका मिला था और उन्होंने 47 गेंद पर 111 रन की पारी खेल कर टीम प्रबंधन के फैसले को सही साबित किया था। रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और ऐसे में सैमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ अच्छी पारियां खेल कर इस प्रारूप में भारतीय शीर्ष क्रम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे अभिषेक
अभिषेक शर्मा के लिए भी यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई में हरारे में आकर्षक शतक बनाने के बाद वह रन बनाने के लिए जूझते रहे हैं। उन्हें अपनी जगह पक्की करने के लिए अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज के रूप में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। 
विज्ञापन

तिलक करना चाहेंगे दमदार वापसी
इसी तरह की स्थिति तिलक वर्मा की है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते हुए अपने प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ा था लेकिन इसके बाद वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने अब तक जो 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं उनमें उनके नाम पर केवल एक अर्धशतक दर्ज है। उन्होंने अपना आखिरी मैच इस साल जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। हैदराबाद का यह खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगा। वह अपनी ऑफ स्पिन का भी बेहतर इस्तेमाल करना चाहेंगे।

ये युवा बिखेरना चाहेंगे चमक
विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए भी यह अच्छा मौका होगा। चक्रवर्ती ने बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट लेकर प्रभावित किया था। चयनकर्ता इस बात पर भी बारीकी से नजर रखेंगे कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अवेश खान, विशाक विजयकुमार और यश दयाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं। अर्शदीप और आवेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अनुभव है जबकि विशाक और दयाल ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है। एक और खिलाड़ी रमनदीप सिंह है जिन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था और यही वजह है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको रिटेन किया। रमनदीप में एक संपूर्ण क्रिकेटर नजर आता है। वह निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाज, मध्यम गति के तेज गेंदबाज और बेहतरीन क्षेत्र रक्षक हैं। 

रोहित-कोहली के बाद इन सीनियर्स के कंधों पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
टीम के सीनियर खिलाड़ी जैसे कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो उसकी टीम जून में टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत के हाथों मिली हार का बदला चुकता करने के लिए बेताब होगी। 

पहले मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार हैं...
भारत: 
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, रीजा हैंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, केशव महाराज, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, ओटनील बार्टमन, पेट्रिक क्रूगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed