फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress's Delhi Nyaya Yatra is starting from today

Delhi : आज राजघाट से शुरू होगी कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा, एक महीने में 70 विधानसभाएं कवर करने का लक्ष्य

Fri, 08 Nov 2024 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 06:15 AM IST
सार

लगभग एक महीने तक चलने वाली यात्रा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 360 किलोमीटर दूरी तय करेगी। नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव करेंगे। 

विज्ञापन
Congress's Delhi Nyaya Yatra is starting from today
दिल्ली में कांग्रेस की न्याय यात्रा - फोटो : X/@INCDelhi

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा शुक्रवार को राजघाट से शुरू होगी। लगभग एक महीने तक चलने वाली यात्रा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 360 किलोमीटर दूरी तय करेगी। नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव करेंगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में देवेंद्र ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य दिल्लीवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना और विकास को सुनिश्चित करना है। पिछले 11 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने जनता से झूठे वादे किए हैं और दिल्ली के विकास को पीछे धकेल दिया है। यह यात्रा अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन यात्रा राजघाट से शुरू होकर दिल्ली गेट, आसफ अली रोड, तुर्कमान गेट, सीताराम बाजार, हौज काजी चौक और कटरा बारियान होते हुए फतेहपुरी तक जाएगी। यादव ने कहा कि यात्रा के दौरान वे आम आदमी पार्टी और भाजपा की दोहरी नीति और भ्रष्टाचार को सामने लाएंगे। यह यात्रा संविधान की रक्षा और लोकतंत्र के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed