फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, नापाक हरकतों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आज; यूके से FTA भी फाइनल

Wed, 07 May 2025 05:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 07 May 2025 05:54 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पड़ोसी के जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। इसके अलावा, देशभर में मॉक ड्रिल की तैयारी के बीच भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों पर स्ट्राइक की। भारत ने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए। सेना ने इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया। आतंकवाद के पनहगार पर यह कार्रवाई ऐसे वक्त की गई, जब पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच किसी भी संभावित युद्ध की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को बुधवार को नागरिकों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया था। इसके अलावा, भारत और ब्रिटेन ने एक ऐतिहासिक और महत्त्वपूर्ण 'मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए)' और 'दोगुना योगदान संधि' (डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन) को अंतिम रूप दे दिया है। यह समझौता दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देगा और कई क्षेत्रों में नई संभावनाएं खोलेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : एएनआई

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक; पहलगाम हमले का लिया बदला
भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पड़ोसी के जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala
मॉक ड्रिल - फोटो : Amar Ujala

पाकिस्तान से तनाव के बीच 54 साल बाद सुरक्षा मॉक ड्रिल क्यों, कब और कैसे होगी; क्या तैयारी?
देशभर में मॉक ड्रिल की तैयारी के बीच भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों पर स्ट्राइक की। भारत ने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए। सेना ने इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया। आतंकवाद के पनहगार पर यह कार्रवाई ऐसे वक्त की गई, जब पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच किसी भी संभावित युद्ध की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को बुधवार को नागरिकों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया था। गृह मंत्रालय के तहत नागरिक सुरक्षा के अतिरिक्त महानिदेशक बी संदीपकृष्ण ने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण देश के 244 सीमावर्ती और तटीय जिलों में नागरिक सुरक्षा अभ्यास करने का निर्देश दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala
कीर स्टार्मर, नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते को दिया अंतिम रूप
भारत और ब्रिटेन ने एक ऐतिहासिक और महत्त्वपूर्ण 'मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए)' और 'दोगुना योगदान संधि' (डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन) को अंतिम रूप दे दिया है। यह समझौता दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देगा और कई क्षेत्रों में नई संभावनाएं खोलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से बातचीत के बाद मंगलवार को इसकी घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी रख रहे नजर। - फोटो : ANIX

Operation Sindoor Live: पीएम मोदी लगातार ऑपरेशन सिंदूर पर रख रहे नजर
पहलगाम हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक कर लिया है। भारत ने 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है। पीएम मोदी लगातार ऑपरेशन सिंदूर पर नजर रख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ओआरएफ

पाकिस्तान ने खुद कबूली भारतीय स्ट्राइक की बात, शहबाज बोले- पांच स्थानों पर हमले हुए
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमले किए हैं। इसकी जानकारी भारतीय सेना ने दी। इस बीच पाकिस्तान ने भी भारतीय स्ट्राइक की बात कबूल कर ली है। पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद यह बात कबूल की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपना रोना रोया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आखिरकार कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। नतीजों की घोषणा मुख्यमंत्री आवास से की गई। दोनों कक्षाओं के छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स   पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव को लेकर चार हफ्ते में अधिसूचना जारी करे EC: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र चुनाव आयोग को निर्देश दिए हैं कि वह चार सप्ताह के भीतर राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी करे। पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि राज्य चुनाव आयोग चार महीने में चुनाव संपन्न कराए। पीठ ने राज्य चुनाव आयोग को उचित मामलों में अधिक समय मांगने की स्वतंत्रता प्रदान की। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala
मुंबई बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI

MI vs GT Highlights: गुजरात ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, मुंबई को DLS से तीन विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डीएलएस के आधार पर तीन विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। उनके लिए विल जैक्स ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala
वायुसेना - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान सीमा के पास हवाई अभ्यास करेगी भारतीय वायु सेना, भारत ने NOTAM जारी किया
भारतीय वायु सेना कल 7 मई से भारत-पाकिस्तान सीमा पर रेगिस्तानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में अभ्यास करेगी। इस अभ्यास में राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहित सभी अग्रणी विमान भाग लेंगे। इसको लेकर भारत की ओर नोटम जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala
demo - फोटो : PTI

Jammu : एयर स्ट्राइक होते ही पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी में तोड़ा संघर्ष विराम
भारत की ओर से एयर स्ट्राइक होते ही पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान जम्मू कश्मीर लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। पिछले दिनों भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने गोलीबारी का उचित जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala
एनटीए - फोटो : अमर उजाला

NTA: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्थगित की 8 मई से होने वाली सीयूईटी परीक्षा 2025
स्नातक पाठयक्रमों में दाखिले की सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी-यूजी) अब 13 मई से होगी। पहले यह परीक्षा आठ मई से एक जून के बीच होनी थी।  हालांकि, नीट-यूजी की तैयारी के चलते तय समय पर यह प्रवेश परीक्षा नहीं हो पाई और अब इसकी तिथि आगे बढ़ाई गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार देर रात नई तिथि की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर बताया कि सात मई को परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची जारी की जाएगी। सीयूईटी-यूजी के जरिये डीयू समेत 250 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 07 May 2025 Updates On Amar Ujala
बारिश। - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम से पूरब तक आंधी-तूफान और बारिश का कहर; आज भी खराब रहेगा मौसम
मानसून से पहले देश के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली और गरज के साथ मूसलाधार बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। कुछ इलाकों में 110 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। खराब मौसम के चलते होने वाली घटनाओं में गुजरात में 14 लोगों की जान चली गई है, जबकि बिहार में भी बिजली की चपेट में आने से 6 लोग मारे गए हैं। मौसम विभाग ने अभी कम से कम दो दिन और मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और गरज के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed