MI vs GT Highlights: गुजरात ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, मुंबई को DLS से तीन विकेट से हराया; गिल ने बनाए 43 रन
{"_id":"681a0685d6127ca117087a65","slug":"mi-vs-gt-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-gujarat-titans-ipl-2025-56th-match-updates-2025-05-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs GT Highlights: गुजरात ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, मुंबई को DLS से तीन विकेट से हराया; गिल ने बनाए 43 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 07 May 2025 12:51 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 07 May 2025 12:51 AM IST
खास बातें
सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई का विजयी रथ रुक गया।
विज्ञापन
मुंबई बनाम गुजरात
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
12:45 AM, 07-May-2025
गुजरात की तीन विकेट से जीत
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डीएलएस के आधार पर तीन विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। उनके लिए विल जैक्स ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली।सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई का विजयी रथ रुक गया।
सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई का विजय रथ रुक गया। इससे पहले मुंबई ने लगातार छह मैचों में जीत दर्ज की थी।
बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में गुजरात ने आखिरी ओवर में शानदार जीत दर्ज की। दरअसल, 18वें ओवर के बाद बारिश ने दस्तक दी और मुकाबला रोक दिया गया। उस वक्त गेराल्ड कोएत्जी और राहुल तेवतिया 5-5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। गुजरात का स्कोर 132/6 था। अब उन्हें जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 24 रनों की दरकार थी। हालांकि, बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और डीएलएस मैथड के आधार पर उन्हें 19 ओवर में 147 रन का नया लक्ष्य मिला।
19वें ओवर का रोमांच
कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंद दीपक चाहर को थमाई। स्ट्राइकर्स एंड पर राहुल तेवतिया और नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर गेराल्ड कोएत्जी मौजूद थे।
- चाहर की पहली गेंद पर तेवतिया जोरदार शॉट खेला और चार रन के लिए सीधे बाउंड्री के पास पहुंचा दी। अब उन्हें पांच गेंदों में 11 रन की जरूरत थी।
- दूसरी गेंद पर तेवतिया ने एक रन चुराया और गुजरात का लक्ष्य चार गेंदों में 10 रन हो गया।
- तीसरी गेंद पर गेराल्ड कोएत्जी ने शानदार छक्का मारा और लक्ष्य तीन गेंदों में चार रन हो गया।
- चौथी गेंद पर कोएत्जी ने बैकवर्ड स्क्वैर लेग की की तरफ शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़ गए। इस बीच अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया। स्कोर तीन गेंदों में तीन रन हो गया।
- नो बॉल होने के कारण चाहर को चौथी गेंद दोबारा फेंकनी पड़ी और स्ट्राइकर्स एंड पर राहुल तेवतिया आ गए। उन्होंने फुलटॉस गेंद पर एक रन चुराया और स्कोर बराबर हो गया। अब गुजरात को जीत के लिए दो गेंदों में एक रन चाहिए था।
- पांचवीं गेंद पर कोएत्जी नमन धीर को कैच दे बैठे और मुकाबले का रोमांच आसमान चढ़ गया। अब जीत के लिए टीम को एक गेंद में एक रन की जरूरत थी और क्रीज पर अरशद खान आए।
- आखिरी गेंद पर अरशद खान ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेला और एक रन के लिए भाग गए। हार्दिक पांड्या ने गेंद को लपका और बॉलर्स एंड पर मौजूद चाहर को रनआउट करने के लिए गेंद को थ्रो किया, लेकिन गेंदबाज उसे पकड़ नहीं पाए और अरशद व तेवतिया ने रन चुराने में कामयाबी हासिल की। इस तरह गुजरात ने यह मुकाबला डीएलएस मैथड के आधार पर तीन विकेट से जीत लिया।
विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव के कैच छोड़े जाने का फायदा मुंबई इंडियंस नहीं उठा पाई। एक समय मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 97 रन था। जैक्स और सूर्य विकेट पर थे, लेकिन 26 रन के अंतराल में उसने पांच विकेट खो दिए, जिसके चलते मुंबई के बल्लेबाज गुजरात के खिलाफ आठ विकेट पर 155 रन ही बना पाए। शुरुआती दो विकेट 26 रन पर खोने के बाद जैक्स और सूर्य ने 43 गेंद में 71 रन की साझेदारी कर मुंबई को संभाला। पिछले मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले जैक्स ने 35 गेंद में पांच चौकों, तीन छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली और मुंबई के लिए पहला अर्धशतक जड़ा, जबकि सूर्य ने 24 गेंद में पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाए । सात विकेट पर 123 रन के बाद कोर्बिन बोश्च ने 22 गेंद में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर मुंबई को डेढ़ सौ पार कराया। खबर लिखे जाने तक गुजरात ने दो ओवर में एक विकेट पर 10 रन बनाए थे। गिल ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया । सिराज ने रेयान रिकेल्टन को मैच की दूसरी ही गेंद पर आउट कर दिया। सिराज की ही गेंद पर विल जैक्स का शून्य पर सुदर्शन ने कैच छोड़ा। रोहित शर्मा लय में नहीं दिखे। उन्होंने एक चौका जरूर लगाया, लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ने उन्हें सात के निजी स्कोर पर आउट किया।
12:31 AM, 07-May-2025
MI vs GT Live Score: मैच दोबारा शुरू हुआ
मैच दोबारा शुरू हो चुका है। गुजरात को छह गेंदों में 15 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
12:21 AM, 07-May-2025
MI vs GT Live Score: ओवर और लक्ष्य में कटौती
अगर 12:30 बजे मुकाबला शुरू होता है तो गुजरात को एक ओवर और खेलने का मौका मिलेगा। उनका लक्ष्य 147 रन होगा।11:50 PM, 06-May-2025
MI vs GT Live Score: बारिश के कारण रुका मुकाबला
एक बार फिर बारिश बाधा बन गई है। गुजरात टाइटंस चार रन से डीएलएस के आधार पर पीछे है। उनका स्कोर 132/6 है। फिलहाल क्रीज पर राहुल तेवतिया और गेराल्ड कोएत्जी क्रीज पर मौजूद हैं।11:44 PM, 06-May-2025
MI vs GT Live Score: राशिद खान दो रन बनाकर आउट
अश्विनी कुमार ने राशिद खान को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब क्रीज पर गेराल्ड कोएत्जी आए हैं।11:39 PM, 06-May-2025
MI vs GT Live Score: गुजरात को 123 पर पांचवां झटका
जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर अफनी घातक गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए शाहरुख खान को बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब क्रीज पर राशिद खान आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:29 PM, 06-May-2025
MI vs GT Live Score: गुजरात को 115 पर लगा चौथा झटका
शेरफेन रदरफोर्ड 28 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। अब राहुल तेवतिया क्रीज पर आए हैं।11:24 PM, 06-May-2025
MI vs GT Live Score: गुजरात को 113 पर लगा तीसरा झटका
जसप्रीत बुमराह ने शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया। वह 46 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर शाहरुख खान आए हैं।11:20 PM, 06-May-2025
MI vs GT Live Score: मैच दोबारा शुरू हुआ
गुजरात और मुंबई के बीच मुकाबला दोबारा शुरू हो चुका है। शुभमन गिल और शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं।11:17 PM, 06-May-2025