फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather remain bad in northwest and central India today indigo air india travel advisory know updates

Weather: पश्चिम से पूरब तक आंधी-तूफान और बारिश का कहर; उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आज भी खराब रहेगा मौसम

Wed, 07 May 2025 01:43 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 07 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
weather remain bad in northwest and central India today indigo air india travel advisory know updates
बारिश। - फोटो : अमर उजाला

मानसून से पहले देश के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली और गरज के साथ मूसलाधार बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। कुछ इलाकों में 110 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। खराब मौसम के चलते होने वाली घटनाओं में गुजरात में 14 लोगों की जान चली गई है, जबकि बिहार में भी बिजली की चपेट में आने से 6 लोग मारे गए हैं। मौसम विभाग ने अभी कम से कम दो दिन और मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और गरज के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

 

 

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान
आईएमडी ने 12 मई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है। 7 मई को उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। 7 से 10 मई तक पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर 70-110 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलीं। ओडिशा, विदर्भ, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तराखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर 31-70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं।



 
विज्ञापन

मुंबई में बारिश से हवाई यातायात भी प्रभावित
देश भर में बदली मौसमी दशाओं के बीच मुंबई और उसके आसपास के जिलों में मंगलवार शाम अचानक आए तूफान के बाद भारी बारिश हुई। बारिश ने लोगों को जहां भीषण गर्मी से राहत दी वहीं, उपनगरीय ट्रेन सेवाओं और सड़क यातायात के साथ ही हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। उड़ानों में देरी के साथ ही लोकल ट्रेन और अन्य ट्रेन भी देरी से चलीं। विमानन कंपनी एयर इंडिया और इंडिगो ने मुंबई से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की। 
 

एयर इंडिया-इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
मुंबई में भारी बारिश के कारण उड़ानों में देरी हुई। जिसके बाद विमानन कंपनी इंडिगो और एयर इंडिया ने मुंबई से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की। एयर इंडिया ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि तूफान और बारिश के कारण प्रतिकूल मौसम की स्थिति मुंबई में उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है। इसके चलते मुंबई से आने-जाने वाली हमारी कुछ उड़ानों में देरी या डायवर्जन हो सकता है। हम इन व्यवधानों को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं, इंडिगो एयरलाइन कंपनी ने कहा कि मुंबई और हैदराबाद में प्री-मानसून बारिश से हलचल मची हुई है। इसके कारण उड़ानों में कुछ देरी भी हो रही है। ऐसे में हमारी टीमें आसमान साफ होने तक यात्रियों की सहायता के लिए तैयार हैं। 

गुजरात में 14 लोगों की मौत
गुजरात के 253 में से 168 तालुकों में बेमौसम बरसात हुई। राज्य आपदा संचालन केंद्र के मुताबिक, खेड़ा, गांधीनगर, मेहसाणा और वडोदरा जिलों में 25 से 40 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, दाहोद, अरावली और वडोदरा जिलों में बिजली गिरने, करंट लगने, पेड़, मकान और होर्डिंग गिरने जैसी वर्षाजनित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई। रविवार को अहमदाबाद के वीरमगाम में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों तक राज्य भर में गरज के साथ छींटे पड़ने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

इसे भी पढ़ें- India-UK FTA: सस्ती होंगी व्हिस्की से लेकर कारें, पेशेवरों में उत्साह...एफटीए से भारत को क्या फायदा?

बिहार के सीएम ने आर्थिक मदद की घोषणा की
बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान बिजली गिरने से छह लोगों की जान चली गई है। पटना जिले में तीन लोगों की जान गई है, जबकि गया, अरवल और गोपालगंज जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है। अधिकारियों ने लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी सलाह का पालन करने की अपील की। पिछले महीने राज्य में बिजली गिरने और आंधी-तूफान में 90 से अधिक लोग मारे गए थे।



 

राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी तूफान
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सोमवार रात को तेज आंधी आई, जिससे कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पाली जिले में तेज हवा के चलते चलती मालगाड़ी से चार कंटेनगर गिर गए, लेकिन इसमें किसी को चोट नहीं लगी है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश भी हुई है। उदयपुर के वल्लभनगर में 56 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई है।

इसे भी पढ़ें- Gujarat: गुजरात में आंधी-बारिश का कहर, पेड़ गिरे, मकान ढहे, 14 लोगों की मौत; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed