फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   State Cabinet meeting amid expectations on a decision to implement the five poll guarantees given by Congress

Karnataka: सिद्धारमैया कैबिनेट की बैठक आज, चुनाव से पहले की गई पांच गारंटी पर लग सकती है मुहर

Fri, 02 Jun 2023 06:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 02 Jun 2023 06:38 AM IST
सार

कर्नाटक में कांग्रेस की पांच गारंटियों को लागू करने पर 55000 करोड़ और 60000 करोड़ रुपये के बीच खर्च होने का अनुमान है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि गारंटियों को कैसे लागू किया जाता है।

विज्ञापन
State Cabinet meeting amid expectations on a decision to implement the five poll guarantees given by Congress
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में आज राज्य मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक होने वाली है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई पांच गारंटियों को लागू करने के फैसले होने की संभावना है। जिस पर सभी की नजर टिकी हुई हैं। वित्त विभाग ने बुधवार को मंत्रिपरिषद के सामने एक प्रस्तुति के माध्यम से इन गारंटियों को लागू करने के लिए कई विकल्प रखे। अंतिम रूपरेखा पर आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लग सकती है। क्या गारंटियों को बजट के साथ जोड़ा जाएगा या बजट से पहले लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन


इन पांच गारंटियों पर लग सकती है मुहर
कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह सत्ता में आते ही पांच गारंटी लागू करेगी। जिनमें से प्रत्येक घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृह ज्योति योजना), गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को 10 किलो चावल मुफ्त (अन्न भाग्य योजना), दो साल तक 18 से 25 साल तक की उम्र वाले स्नातक बेरोजगारों को हर माह तीन हजार रुपये और डिप्लोमा धारकों को 1500 रुपये का भत्ता (युवा निधि योजना), प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को दो हजार रुपये की मासिक सहायता, महिलाओं को मुफ्त में बस यात्रा की सुविधा शामिल है। 
विज्ञापन


सरकार पर पड़ेगा इतना वित्तीय बोझ
पांच गारंटियों को लागू करने पर 55000 करोड़ से 60000 करोड़ रुपये के बीच खर्च होने का अनुमान है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि गारंटियों को कैसे लागू किया जाता है। जबकि वित्तीय बोझ को दूर करने के लिए गारंटियों को चरणों में लागू करने के सुझाव दिए गए हैं, कैबिनेट बैठक में इस बात पर भी विचार किया जा सकता है कि सभी को एक बार में लागू किया जाए या उन्हें चरणों में लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed