फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory

Top News: सिक्किम की सुरंग में हादसा; सुप्रीम कोर्ट BCI की कार्यशैली पर सख्त; फ्रांस में सोशल मीडिया नियम कड़े

Tue, 21 Jul 2026 05:26 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
आज मंगलवार, 21 जुलाई 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। आज की शुरुआत एक बेहद चिंताजनक खबर से करते हैं। सिक्किम में मीथेन गैस के रिसाव और भूस्खलन के कारण एक सुरंग अचानक बंद हो गई है, जिससे अंदर 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है और राहत दल बचाव में जुटे हैं। उधर, फ्रांस की संसद ने बच्चों की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर कड़े नियम लगाने की सिफारिश की है, जिस पर अब राष्ट्रपति मैक्रों के फैसले का इंतजार है। देश के भीतर विरोध प्रदर्शन की बात करें तो सीजीपी के हिंसक प्रदर्शन के दौरान 118 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिसके बाद सीपी अनुराग कुमार ने खुद अस्पताल जाकर घायल जवानों का हाल-चाल लिया। वहीं पाकिस्तान को लेकर भारत ने फिर दो-टूक कहा है कि आतंकवाद रुकने पर ही बात आगे बढ़ेगी और सरकार अब सिंधु जल संधि को नया रूप देने की पूरी तैयारी में है। दुनिया के दूसरे कोने में तनाव चरम पर है, जहां डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी है कि उसे अमेरिकी सैनिकों के बलिदान की भारी कीमत चुकानी होगी। कानून के गलियारों से बड़ी खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने बिना सुविधाओं के चल रहे लॉ कॉलेजों पर गहरी चिंता जताई है और बीसीआई से कड़े सवाल पूछे हैं। देश की शिक्षा व्यवस्था से भी चौंकाने वाला आंकड़ा आया है, जहां केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक 23 आईआईटी में 4,300 से ज्यादा प्रोफेसरों के पद खाली पड़े हैं। दूसरी तरफ समंदर में भारत की बढ़ती समुद्री ताकत का लोहा अब अमेरिका, इस्राइल और यूरोप भी मान रहे हैं, जिससे वैश्विक व्यापार सुरक्षित हो रहा है। मनोरंजन की दुनिया से बड़ा झटका लगा है क्योंकि हॉलीवुड में पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स की 81 अरब डॉलर की मेगा डील पर अचानक रोक लग गई है। हालांकि सिनेमा फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि 'अवेंजर्स डूम्सडे' का धमाकेदार ट्रेलर आ गया है, जिसमें थोर का अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। अमेरिका के न्यू यॉर्क से भी सुरक्षा को लेकर खबर आई, जहां फेडरल बिल्डिंग में एक पूर्व अमेरिकी सैनिक ने ही आग लगा दी, जिसकी आतंकी साजिश के एंगल से जांच हो रही है। खेल प्रेमियों के लिए स्पेन से शानदार तस्वीरें आ रही हैं, जहां फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैड्रिड में विश्व विजेताओं की भव्य विक्ट्री परेड निकाली गई और पूरा देश जश्न में डूबा है। भारत के रक्षा क्षेत्र की बात करें तो अब आर्मेनिया और सऊदी अरब भारत से स्वदेशी 'अस्त्र मिसाइल' खरीदने की होड़ में शामिल हो गए हैं। इसके इतर, आसमान में भारतीय जांबाज गर्जने को तैयार हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 'पिच ब्लैक 2026' युद्धाभ्यास में भारतीय राफेल अमेरिका और जापान के घातक फाइटर जेट्स के साथ अपनी ताकत दिखाएगा। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें ...
विज्ञापन

सिक्किम सुरंग हादसा: मीथेन गैस रिसाव और भूस्खलन से टनल हुई बंद, 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
टनल धंसी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है। सुरंग के भीतर मीथेन गैस रिसाव और उसके बाद हुए भूस्खलन के कारण कई मजदूरों के फंसने की आशंका है। शुरुआत में 17 मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 27 तक पहुंचने की आशंका जताई गई। हालांकि जिला प्रशासन ने अभी अंतिम संख्या की पुष्टि नहीं की है और रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण राहत अभियान बेहद कठिन बना हुआ है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

France Social Media Curb: फ्रांस की संसद में कड़े सोशल मीडिया नियम की सिफारिश; राष्ट्रपति मैक्रों का रुख क्या?

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
फ्रांस में सोशल मीडिया पर बढ़ेगी सख्ती - फोटो : AI

फ्रांस की एक संसदीय समिति ने सोमवार को (स्थानीय समय) सोशल मीडिया नियमों से जुड़े अहम विधेयक को मंजूरी दी। यह विधेयक 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया तक पहुंच पर प्रतिबंध लगाएगा। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चाहते हैं कि यह प्रतिबंध सितंबर की शुरुआत में स्कूल वर्ष से लागू हो। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

CJP Protest: हिंसक प्रदर्शन में 118 पुलिसकर्मी घायल, सीपी अनुराग कुमार ने अस्पताल जाकर जवानों से की मुलाकात

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
दिल्ली सीजेपी प्रोटेस्ट - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बार-बार चेतावनी और कानूनी निर्देशों का उल्लंघन किया। इस दौरान उन्होंने अनियंत्रित, आक्रामक और हिंसक व्यवहार किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और अन्य चीजें फेंकीं। उन्होंने पुलिस बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस और अन्य सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। सार्वजनिक संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया। इस बड़े पैमाने की हिंसा से सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया। अपनी कानूनी ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। हाथापाई में लगभग 118 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं वहीं 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। बाकी घायल पुलिसकर्मियों की मेडिको-लीगल जांच चल रही है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

भारत की दो-टूक: 'PAK रोके आतंकवाद, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि को मिलेगा नया रूप, सरकार की तैयारी क्या?

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
सिंधु जल समझौता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
सरकारी सूत्रों ने सोमवार को कहा कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) अपने मौजूदा स्वरूप में दोबारा लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अब तक भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद समाप्त करने का कोई संकेत नहीं दिया है, जबकि संधि के तहत सहयोग बहाल करने के लिए यह पहली शर्त है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

ट्रंप की खुली धमकी: कहा- सैनिकों के बलिदान की बड़ी कीमत चुकाएगा ईरान, क्या पश्चिम एशिया में नई जंग छेड़ेगा US?

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी सैनिकों की मौत पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेहद सख्त मूड में हैं। उन्होंने ईरान को सीधी और बड़ी चेतावनी जारी की है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि अब अमेरिकी सैनिकों की हत्या का बदला ईरान को कई गुना ज्यादा कीमत चुकाकर भुगतना होगा। उन्होंने इस संबंध में अपने शीर्ष रक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश भी जारी कर दिए हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

Supreme Court: 'गैरेज से चलते लॉ कॉलेजों को मान्यता चिंताजनक'; अदालत 50 वर्षीय CA के केस में BCI से क्या बोली?

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की ओर से गैरेज जैसी जगहों से चल रहे कुछ लॉ कॉलेजों को मान्यता देने पर गहरी चिंता जताई है। कोर्ट ने एक आपराधिक मामला लंबित होने के आधार पर एक लॉ स्नातक को वकील के रूप में पंजीकृत (एनरोल) न करने के काउंसिल के फैसले की भी कड़ी आलोचना की। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

केंद्र की रिपोर्ट : 23 आईआईटी में 4,300 से अधिक प्रोफेसर के पद खाली, दाखिला तो मिला पर पढ़ाएगा कौन?

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
आईआईटी प्रोफेसर कमी - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के दिग्गज प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रोफेसरों के लगभग 4,300 से अधिक पद खाली पड़े हैं। इसमें से 12 आईआईटी में करीब 30 फीसदी पद रिक्त हैं। सभी 23 आईआईटी में सोमवार (20 जुलाई) से बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों का नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 भी शुरू हो गया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

भारत की बढ़ती समुद्री ताकत: US-इस्राइल और यूरोप के रुख क्या, वैश्विक व्यापार की सुरक्षा में भूमिका कितनी अहम?

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
भारत-अमेरिका के बीच सबसे ज्यादा व्यापार। - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और लाल सागर में कारोबारी जहाजों पर हूती विद्रोहियों की ओर से किए जा रहे लगातार हमलों के बीच भारत की समुद्री ताकत तेजी से महत्वपूर्ण होती जा रही है। भारत की बढ़ती नौसैनिक क्षमता सिर्फ इस्राइल ही नहीं, बल्कि अमेरिका और यूरोप के रणनीतिक हितों के लिए भी बेहद अहम बन गई है। इस्राइली अखबार द येरूशलम पोस्ट में प्रकाशित एक लेख में इस बदलाव को भारत का मैरीटाइम मोमेंट यानी समुद्री शक्ति का नया दौर बताया गया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

संकट में हॉलीवुड का सबसे बड़ा विलय: पैरामाउंट-वार्नर मर्जर पर क्यों लगी रोक, क्या है 81 अरब डॉलर की डील?

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स विलय - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स
हॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी कारोबारी डील पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के बीच प्रस्तावित 81 अरब डॉलर के मेगा मर्जर पर अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने अस्थायी रोक लगा दी है। कोर्ट ने दोनों कंपनियों को कम से कम दो सप्ताह तक इस सौदे को आगे नहीं बढ़ाने का आदेश दिया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

Avengers Doomsday Trailer: थोर का अंदाज वायरल, 'अवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर को चार घंटे में मिले इतने व्यूज

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
अवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : यूट्यूब
आज सोमवार को हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रलेर रिलीज हो गया है। भारत के अलावा कई दूसरे देशों के दर्शकों ने ट्रेलर को प्यार दिया है। अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर को मार्वल एंटरटेनमेंट नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अंग्रेजी में इस ट्रेलर को चार घंटे में 1.25 करोड़ व्यूज मिले हैं। वहीं हिंदी में इस ट्रेलर को 7 लाख व्यूज मिले हैं। दर्शकों ने ट्रेलर पर कमेंट भी किए हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

न्यूयॉर्क फेडरल बिल्डिंग हमला: पूर्व अमेरिकी सैनिक ने ही लगाई आग; क्या इसके पीछे छिपी है कोई बड़ी आतंकी साजिश?

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
न्यूयॉर्क फेडरल बिल्डिंग - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स
क्या न्यूयॉर्क की सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक पर हमला किसी बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा था? न्यूयार्क में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 26 फेडरल प्लाजा स्थित सरकारी इमारत के बाहर एक शख्स ने अंधाधुंध पटाखे चलाए और सीढ़ियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस इमारत में आव्रजन अदालत और एफबीआई कार्यालय समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर हैं। एफबीआई के न्यूयॉर्क फील्ड ऑफिस के सहायक निदेशक जेम्स बार्नेकल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान एंड्रयू अराबाका के रूप में हुई है, जो एक पूर्व अमेरिकी सैनिक है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

Spain FIFA WC Champion: स्पेन में विश्व विजेताओं का शानदार स्वागत, मैड्रिड में विक्ट्री परेड; जश्न की तस्वीरें

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
मैड्रिड में स्पेन के विश्वविजेता बनने का जश्न - फोटो : एक्स वीडियो@SEFutbol

फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद स्पेन की राजधानी मैड्रिड जश्न के रंग में रंग गई। हजारों फुटबॉल प्रशंसक सड़कों पर उतर आए और देश की ऐतिहासिक जीत का जोरदार उत्सव मनाया। लाल जर्सी पहने, चेहरे पर स्पेन के राष्ट्रीय रंगों की पेंटिंग किए और हाथों में विशाल राष्ट्रीय झंडे लिए समर्थकों ने देर रात तक गीत गाए, नारे लगाए और जीत का जश्न मनाया। स्पेन की फुटबॉल टीम 'ला रोजा' की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद मैड्रिड की सड़कें लाल और पीले रंग से सराबोर नजर आईं। समर्थकों ने 16 साल बाद विश्व कप जीतने की खुशी में पूरे शहर को उत्सव में बदल दिया। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

Astra Missile Export from India: आर्मेनिया-सऊदी अरब भारत से खरीदेंगे अस्त्र मिसाइल, और किन देशों की दिलचस्पी?

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
तेजस लड़ाकू विमान से स्वेदशी अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

इंडोनेशिया के बाद आर्मेनिया और सऊदी अरब ने भी भारत की दुश्मन की नजर से बचने में सक्षम स्वदेशी अस्त्र मिसाइल में दिलचस्पी दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के साथ-साथ हवा से हवा में वार करने वाली स्वदेशी अस्त्र मिसाइल पर भी सहमति बनी थी। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर राफेल: US-जापान के विमानों के साथ भारत भी करेगा युद्धाभ्यास, पिच ब्लैक 2026 में खास क्या?

Top News 21 july 2026 sikkim tunnel accident trump iran threat spain fifa victory
पिच ब्लैक युद्धाभ्यास - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

ऑस्ट्रेलिया में 21 देशों की वायुसेना के 100 से ज्यादा विमानों और 2500 सैन्यकर्मियों की भागीदारी के साथ सोमवार को बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2026 शुरू हो गया। भारतीय वायुसेना ने तीन सप्ताह लंबे इस अभ्यास में 4 राफेल लड़ाकू विमान, 2 सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमानों, एक आईएल-78 मिड-एयर रिफ्यूलर और 120 वायु सैनिकों के दल को भेजा है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed