फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top news 18 september 2026 dusu elections iphone 18 launch india vs afg t20 win

सुर्खियां: डूसू चुनाव आज; दिल्ली में आईफोन-18 के लिए दीवानगी; जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या

Fri, 18 Sep 2026 05:24 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 05:24 AM IST
विज्ञापन
Top news 18 september 2026 dusu elections iphone 18 launch india vs afg t20 win
आज की अहम खबरें - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
आज शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 की सुबह देश, दुनिया, छात्र राजनीति और खेल जगत की 10 बड़ी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में आज डेढ़ लाख छात्र 20 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिनकी वोटों की गिनती कल होगी। तकनीक के क्षेत्र में भारत ने चिप निर्माण में बड़ी छलांग लगाते हुए घरेलू डिजाइन और आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने पर पूरा जोर लगा दिया है। सियासी मोर्चे पर टीएमसी के नाम और निशान पर रोक लगते ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया और इस फैसले को पीएम के जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट करार दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अलर्ट जारी किया है क्योंकि जम्मू से खदेड़े जाने के बाद अब रोहिंग्या तीन राज्यों में अपना नया ठिकाना तलाश रहे हैं। एप्पल के दीवानों में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है और आईफोन-18 व  आईफोन-18 प्रो मैक्स को सबसे पहले हथियाने के लिए दिल्ली के साकेत मॉल के बाहर रात से ही लंबी कतारें लगी हैं। अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है और एनटीए ने यूजीसी-नेट 2026 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है, जिसे छात्र तुरंत चेक कर सकते हैं। आगामी त्योहारों की वजह से यूरोप और खाड़ी देशों से भारी ऑर्डर मिलने से भारतीय बाजारों में रौनक लौट आई है और एक्सपोर्ट में भारी उछाल दर्ज हुआ है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज आयोजित युवा संवाद में सीएम पुष्कर सिंह धामी 140 युवाओं से राज्य के विकास का रोडमैप सुनेंगे। खेल के मैदान से बड़ी खबर है जहां टी20 में अफगानिस्तान को न्यूनतम स्कोर पर ढेर कर भारत ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं एंटरटेनमेंट जगत में प्रिंसेस डायना की अनसुनी रिकॉर्डिंग्स वाली चर्चित डॉक्यु-सीरीज 'डायना अनहर्ड' कई बड़े राज खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें, एक ही जगह, एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज: 20 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे डेढ़ लाख छात्र, कल मतगणना

Top news 18 september 2026 dusu elections iphone 18 launch india vs afg t20 win
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू ) चुनाव में जीत के लिए कई दिनों से पसीना बहा रहे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। डूसू चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा और एक बजे तक चलेगा। जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा। डीयू प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

चिप से बड़ी छलांग की तैयारी: पैकेजिंग से आगे बढ़ा भारत; घरेलू डिजाइन और आपूर्ति शृंखला पर अब पूरा जोर

Top news 18 september 2026 dusu elections iphone 18 launch india vs afg t20 win
सेमीकंडक्टर उद्योग - फोटो : Amar Ujala
छोटी सी चिप के जरिये देश बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। बात सिर्फ चिप की पैकेजिंग तक सीमित नहीं रहने वाली है, अब जोर कच्चे माल से लेकर घरेलू चिप डिजाइन व आपूर्ति शृंखला की क्षमता पर है। देश में स्थापित होने जा रहीं नईं सेमीकंडक्टर परियोजनाएं आने वाले वक्त में उत्पादन शुरू कर देंगी। इसमें 75 प्रतिशत क्षमता अगले दो साल में हासिल हो जाएगी। यह सब स्मार्टफोन, लैपटॉप, और एआई क्षेत्र में स्वदेशी को बढ़ावा देगा। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर रोक: कांग्रेस ने ईसी को घेरा, कहा- ज्ञानेश कुमार ने पीएम को दिया जन्मदिन का तोहफा

Top news 18 september 2026 dusu elections iphone 18 launch india vs afg t20 win
कांग्रेस ने की चुनाव आयोग के फैसले की निंदा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नाम और 'जोड़ा घास फूल' चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्वाचन आयोग के फैसले की निंदा की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह निर्वाचन आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी से पीछे हटने जैसा है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

तीन राज्यों में अलर्ट: जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या, अब दूसरे राज्यों में बसने की फिराक में

Top news 18 september 2026 dusu elections iphone 18 launch india vs afg t20 win
1 - फोटो : अमर उजाला

जम्मू के नरवाल इलाके से बेदखल किए जाने के बाद रोहिंग्या अब गुपचुप तरीके से देश के अन्य राज्यों में अपना ठिकाना बनाने की फिराक में हैं। पिछले 18 वर्षों में स्थानीय संस्कृति और भाषा में पूरी तरह घुल-बस चुके इन लोगों का अब अलग-अलग राज्यों में बिखरना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस की कार्रवाई से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए ये रोहिंग्या सहानुभूति का कार्ड खेलने के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा के नूंह से लेकर हैदराबाद और बंगलूरू तक फैलने का षड्यंत्र रच रहे हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

आईफोन-18 और प्रो मैक्स पहले पाने की होड़: दिल्ली में साकेत मॉल के बाहर रात से ही डटे युवा, लगी लंबी कतारें

Top news 18 september 2026 dusu elections iphone 18 launch india vs afg t20 win
1 - फोटो : अमर उजाला

आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की लॉन्चिंग के बाद से इसे खरीदने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था। अब इसे पहले पाने की होड़ में साकेत मॉल के बाहर युवा रात से ही कतारों में बैठे हैं। उनके इंतजार में बेचैनी साफ झलक रही है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

यूजीसी-नेट 2026: फाइनल आंसर-की जारी, अंग्रेजी-कॉमर्स-सोशियोलॉजी के अभ्यर्थी ऐसे करें चेक?

Top news 18 september 2026 dusu elections iphone 18 launch india vs afg t20 win
यूजीसी-नेट आंसर-की जारी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के तीन विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इन विषयों की परीक्षा दी थी, वे अब अपनी संबंधित विषय की अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

त्योहारों की रौनक से चमका भारतीय बाजार: यूरोप और खाड़ी देशों से बढ़े ऑर्डर, इन सामानों की बिक्री में आया उछाल

Top news 18 september 2026 dusu elections iphone 18 launch india vs afg t20 win
टेक्सटाइल से मिठाइयों तक भारतीय उत्पादों की मांग में उछाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गणेशोत्सव से शुरू हुआ त्योहारी सीजन इस बार सिर्फ भारतीय बाजारों में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में भारतीय उत्पादों की मांग को नई ऊंचाई दे रहा है। एक तरफ देश में खरीदारी का उत्साह 5 साल के उच्च स्तर पर है, वहीं दूसरी तरफ दुनिया भर में भारतीय स्वाद, संस्कृति और उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता कारोबारियों के लिए नए अवसर लेकर आ रही है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

देहरादून: आज होगा युवा संवाद कार्यक्रम; सीएम धामी 140 युवाओं से सुनेंगे विकसित उत्तराखंड का विजन

Top news 18 september 2026 dusu elections iphone 18 launch india vs afg t20 win
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को प्रदेशभर के 140 युवाओं से विकसित उत्तराखंड का विजन सुनेंगे। जेन-जी के विचारों को नीति निर्धारण से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने नई पहल की है। प्रदेश सरकार ने कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान के तहत युवाओं से विचार व सुझाव मांगे थे। 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार सरकार को भेजे, जिसमें 140 चयनित युवा मुख्यमंत्री धामी को अपने विजन की रिपोर्ट देंगे। युवा विद्यार्थी मंथन के लिए चयनित 140 विद्यार्थियों को 12वीं के बाद कॅरिअर कोचिंग के लिए दो लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

टी20 में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी हार: भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर पर ढेर; टीम इंडिया इस मामले में शीर्ष पर

Top news 18 september 2026 dusu elections iphone 18 launch india vs afg t20 win
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान की टी20 में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

 

डायना अनहर्ड: छुपे राज खोलेगी प्रिंसेस डायना की अनसुनी रिकॉर्डिंग्स, इंटरनेशनल लॉन्च के लिए तैयार डॉक्यु-सीरीज

Top news 18 september 2026 dusu elections iphone 18 launch india vs afg t20 win
प्रिंसेस डायना - फोटो : सोशल मीडिया
'डायना अनहर्ड' नाम की एक नई डॉक्युमेंट्री सीरीज इंटरनेशनल लॉन्च के लिए तैयार है। इसमें प्रिंसिस डायना की ऐसी ऑडियो रिकॉर्डिंग्स हैं, जो पहले कभी नहीं सुनी गईं। इनमें वह अपनी जिंदगी, प्यार और शाही परिवार के बारे में बात करती नजर आती हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed