फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headlines today important and big news stories of 9 july 2026 updates on amar ujala

Top News: अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, देशभर में मानसून का कहर; चढ़ावा चोरी के आरोपियों ने उगले कई राज

Thu, 09 Jul 2026 05:58 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 09 Jul 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
top headlines today important and big news stories of 9 july 2026 updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज गुरुवार, 9 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात पश्चिम एशिया की, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अंतरिम शांति समझौता खत्म घोषित करने के कुछ घंटे बाद ही अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले शुरू कर दिए। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। उधर, देश के कई हिस्सों में मानसून कहर बरपा रहा है। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में कचरे का विशाल पहाड़ तीन मंजिला इमारत पर गिरने से 17 लोग मलबे में दब गए, जबकि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई और कई गांवों का संपर्क कट गया। इधर, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे आंदोलनकारियों की हत्या को लेकर विरोध तेज हो गया है। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की रकम रिश्तेदारों के खातों के जरिए ठिकाने लगाने का खुलासा किया है। इस बीच, भीषण गर्मी का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है और मई-जून में हर 10 में से करीब सात बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा सके। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। जम्मू के जीएमसी की माइक्रोबायोलॉजी लैब अब पंजाब के आठ जिलों के एचआईवी जांच नेटवर्क का प्रमुख केंद्र बन गई है। वहीं, पाकिस्तान में सक्रिय करीब 250 आतंकी संगठनों को लेकर सुरक्षा चिंताएं फिर बढ़ गई हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशिया में 8 करोड़ नौकरियों पर जेनरेटिव एआई का प्रभाव पड़ सकता है। वहीं, दिल्ली सरकार ने ईवी पॉलिसी-2026 के तहत सब्सिडी के लिए नए तकनीकी मानक तय कर दिए हैं। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 9 july 2026 updates on amar ujala
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : अमर उजाला
West Asia Crisis: अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, ट्रंप ने किया था युद्धविराम समझौता खत्म होने का एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ अंतरिम शांति समझौते को खत्म घोषित करने के कुछ घंटे बाद ही अमेरिका ने गुरुवार को ईरान पर नए हवाई हमले शुरू कर दिए। अमेरिकी सेना ने कहा कि ये कार्रवाई ईरान की उस क्षमता को कमजोर करने के लिए की जा रही है, जिससे वह होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा कर सके। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 9 july 2026 updates on amar ujala
मानसून बना मुसीबत - फोटो : अमर उजाला
देशभर में मानसून का कहर: जम्मू से लेकर केरल तक तबाही, कई राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना; IMD का अलर्ट
देश के एक बड़े हिस्से में मानसून की भारी बारिश ने तबाही मचाई है। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां मोशी में कचरे का एक विशाल पहाड़ तीन मंजिला इमारत पर गिर गया। इस हादसे में 17 लोग मलबे में दब गए। पीसीएमसी आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बताया कि इस इमारत का इस्तेमाल एक निजी कंपनी के प्रशासनिक कार्यालय के रूप में हो रहा था। मलबे से 8 लोगों को निकाल लिया गया है और बाकी लोगों को बचाने का काम जारी है। उधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की गड़सा घाटी में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इससे एक पुलिया बह गई और कई गांवों का संपर्क टूट गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 9 july 2026 updates on amar ujala
1 - फोटो : अमर उजाला
Foul Play: पीओके में मारे गए आंदोलनकारियों को आतंकी बता रही है पाकिस्तानी सेना, लोगों के साथ बर्बरता
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बढ़ते विरोध के बीच पाकिस्तानी सेना लगातार आंदोलनकारियों की हत्या कर रही है। राजनीतिक प्रतिनिधित्व व संवैधानिक अधिकारों की मांग करते हुए मारे गए लोगों को पाकिस्तान ने अब आतंकी बताना शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 9 july 2026 updates on amar ujala
1 - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मिश्रा-पांडेय ने पूछताछ में उगले कई राज, बताया हेराफेरी का तरीका; आज बड़ी बरामदगी संभव
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि चोरी के रुपये वह अपने करीबियों और रिश्तेदारों को भेजते थे और फिर उनसे अपने खातों में रकम ट्रांसफर करवाते थे, ताकि रकम का स्रोत छिपा रहे और शक न हो। बैंक डिटेल से इसकी पुष्टि भी हुई है। पूछताछ में तीनों आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय ने कई और राज उगले हैं। बृहस्पतिवार को रकम, जेवर की बरामदगी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 9 july 2026 updates on amar ujala
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
Weather Woes: भीषण गर्मी से प्रभावित हुई बच्चों की पढ़ाई, 10 में से सात नहीं जा सके स्कूल, दैनिक काम प्रभावित
देश में बढ़ती गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ा है। मई और जून 2026 में भीषण गर्मी के कारण हर 10 में से करीब सात बच्चे स्कूल नहीं जा पाए या अपनी सामान्य गतिविधियां नहीं कर सके। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 9 july 2026 updates on amar ujala
भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान की तिकड़ी करेगी कमाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान का त्रिकोण: बदलेगा हिंद-प्रशांत, PM मोदी की यात्रा में अहम होगी खनिज कूटनीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सामरिक समीकरणों में बदलाव के बीच हो रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के अलावा इस दौरे का एक उद्देश्य भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच आपसी रणनीतिक तालमेल गहरा करना भी है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 9 july 2026 updates on amar ujala
1 - फोटो : अमर उजाला
एचआईवी का हॉटस्पॉट बनता पंजाब: हर महीने जीएमसी जम्मू पहुंच रहे हैं 2500 सैंपल, युवाओं में संक्रमण अधिक
राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू की एनएबीएल मान्यता प्राप्त माइक्रोबायोलॉजी लैब अब जम्मू-कश्मीर ही नहीं, बल्कि पंजाब के एचआईवी जांच नेटवर्क का भी अहम केंद्र बन गई है। पंजाब के आठ जिलों से हर महीने करीब 2500 एचआईवी जांच के नमूने यहां भेजे जा रहे हैं। पिछले पांच महीनों से होशियारपुर, पठानकोट, जालंधर, रोपड़, मोगा, बटाला, नवांशहर और कपूरथला से लगातार सैंपल जीएमसी जम्मू पहुंच रहे हैं, जहां उनकी जांच कर रिपोर्ट तैयार कर संबंधित जिलों को भेजी जा रही है। ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि पंजाब एचआईवी का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 9 july 2026 updates on amar ujala
पाकिस्तान में आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
दहशतगर्दी में खुद झुलसा पाकिस्तान: 50 हजार आतंकी बांट रहे मौत, PoJK और बलूचिस्तान में 250 आतंकी संगठन सक्रिय
भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान अब खुद ही दहशतगर्दी की आग में झुलस रहा है। बलूचिस्तान और पीओजेके में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। दक्षिण एशिया के देशों में पाकिस्तान एकमात्र ऐसा मुल्क है, जहां सबसे ज्यादा 250 आतंकवादी संगठन हैं। इन संगठनों के करीब 50 हजार आतंकी लगातार मौत बांट रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 9 july 2026 updates on amar ujala
एआई - फोटो : सोशल मीडिया
आसियान में 8 करोड़ नौकरियों पर AI का असर: अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने कहा- कौशल विकास पर निवेश बढ़ाने की जरूरत
जेनरेटिव एआई दक्षिण-पूर्व एशिया के श्रम बाजार में तेजी से  मौजूदगी दर्ज करा रहा है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आसियान क्षेत्र में करीब 8 करोड़ लोग ऐसे व्यवसायों में कार्यरत हैं जिनके कामकाज पर एआई का असर पड़ सकता है। हालांकि संगठन का आकलन है कि अभी यह तकनीक बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म करने के बजाय काम का तरीका बदल रही है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 9 july 2026 updates on amar ujala
1 - फोटो : अमर उजाला
Delhi EV Policy: तीन साल से कम वारंटी वाले ईवी मॉडल नहीं मिलेगी सब्सिडी, सरकार ने तय किए पात्रता मानक
दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी-2026 के तहत खरीद प्रोत्साहन (सब्सिडी) के लिए वाहन मॉडलों की तकनीकी पात्रता के मानक तय कर दिए हैं। अब केवल वही इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल सब्सिडी के पात्र होंगे, जो सरकार द्वारा निर्धारित तकनीकी, गुणवत्ता और लोकलाइजेशन संबंधी शर्तों को पूरा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed