फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan-terrorism-crisis-50000-terrorists-250-terror-groups-active-in-pok-and-balochistan

दहशतगर्दी में खुद झुलसा पाकिस्तान: 50 हजार आतंकी बांट रहे मौत, PoJK और बलूचिस्तान में 250 आतंकी संगठन सक्रिय

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 09 Jul 2026 04:27 AM IST
सार

पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों और हिंसा को लेकर सुरक्षा विशेषज्ञों ने गंभीर चिंता जताई है। रिपोर्टों के अनुसार, देश में बड़ी संख्या में सक्रिय आतंकी संगठनों और उग्रवादियों के कारण सुरक्षा स्थिति लगातार बिगड़ रही है। बीते वर्षों में आतंकी घटनाओं में हजारों नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की जान गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बलूचिस्तान और पीओजेके जैसे क्षेत्रों में बढ़ती हिंसा पाकिस्तान के लिए आंतरिक चुनौती बन चुकी है।

विज्ञापन
pakistan-terrorism-crisis-50000-terrorists-250-terror-groups-active-in-pok-and-balochistan
पाकिस्तान में आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान अब खुद ही दहशतगर्दी की आग में झुलस रहा है। बलूचिस्तान और पीओजेके में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। दक्षिण एशिया के देशों में पाकिस्तान एकमात्र ऐसा मुल्क है, जहां सबसे ज्यादा 250 आतंकवादी संगठन हैं। इन संगठनों के करीब 50 हजार आतंकी लगातार मौत बांट रहे हैं।
विज्ञापन

 
सुरक्षा विशेषज्ञ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजी एसपी वैद्य का कहना है, मौजूदा समय में पाकिस्तान ‘1971’ की राह पर है। ढाई दशक में 18,967 आतंकी घटनाएं, 23,078 नागरिक, 11,060 सुरक्षाकर्मी मारे गए साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल की ताजा रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में ढाई दशक में 18,967 ऐसी आतंकी घटनाएं हुई हैं, जिनमें 23,078 नागरिक और 11,060 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। आतंकियों -विद्रोहियों के मारे जाने का आंकड़ा 38,462 है। 2020 से जून 2026 तक आतंकी हमलों में 2,671 नागरिकों की जान चली गई तो वहीं 3,949 सुरक्षाकर्मी मारे गए।
विज्ञापन


घुसपैठ के मंसूबे क्यों नहीं हो पाते कामयाब?
वैद्य बताते हैं कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर, घातक नीतियों पर चल रहे हैं। वहां मौजूद ढाई सौ आतंकी संगठन और लगभग पचास हजार दहशतगर्द, पाकिस्तान को ही आग में धकेल रहे हैं। पाक सीमा में दर्जनभर आतंकी लॉन्चिंग पैड बने हैं। हालांकि भारतीय सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा घुसपैठ के मंसूबे कामयाब नहीं हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देश/क्षेत्र आतंकी समूह सक्रिय समूह निष्क्रिय समूह
पाकिस्तान 81 45 26
बलूचिस्तान 19 5 2
खैबर पख्तूनख्वा 21 2 -
पीओजेके 3 2 -
गिलगित-बाल्टिस्तान 11 - -
पंजाब (पाकिस्तान) 35 - -
सिंध (पाकिस्तान) 14 3 3
बांग्लादेश 9 5 7
श्रीलंका 40 - -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed