{"_id":"6a4edb1f1c3de8a7f703e623","slug":"monsoon-heavy-rain-floods-landslides-garbage-dump-collapse-cloudburst-kerala-delhi-mumbai-imd-weather-alert-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में मानसून का कहर: जम्मू से लेकर केरल तक तबाही, कई राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना; IMD का अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देशभर में मानसून का कहर: जम्मू से लेकर केरल तक तबाही, कई राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना; IMD का अलर्ट
Thu, 09 Jul 2026 04:50 AM IST
अमन तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 09 Jul 2026 04:50 AM IST
सार
देश के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही मची है। महाराष्ट्र, हिमाचल और केरल में हादसों के कारण कई लोग हताहत हुए हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मानसून बना मुसीबत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के एक बड़े हिस्से में मानसून की भारी बारिश ने तबाही मचाई है। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां मोशी में कचरे का एक विशाल पहाड़ तीन मंजिला इमारत पर गिर गया। इस हादसे में 17 लोग मलबे में दब गए। पीसीएमसी आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बताया कि इस इमारत का इस्तेमाल एक निजी कंपनी के प्रशासनिक कार्यालय के रूप में हो रहा था। मलबे से 8 लोगों को निकाल लिया गया है और बाकी लोगों को बचाने का काम जारी है। उधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की गड़सा घाटी में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इससे एक पुलिया बह गई और कई गांवों का संपर्क टूट गया।
ये भी पढ़ें: Building Collapse: 20 मिनट के फासले पर जन्मे जुड़वां भाइयों को हादसे ने हमेशा के लिए कर दिया जुदा, अब बस यादें
इससे पहले, केरल के वायनाड जिले में कल्लाडी-अनाक्कमपोयिल सुरंग निर्माण स्थल पर भीषण भूस्खलन हुआ। मलबे से दो और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या पांच हो गई है। इस हादसे की चपेट में कुल 18 लोग आए थे। इनमें से नौ लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी कम से कम चार लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई सहित कई राज्यों में जनजीवन ठप
वहीं, भारी बारिश के कारण दिल्ली और मुंबई में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रा रोकनी पड़ी है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बाढ़ और भूस्खलन से हालात खराब हैं। सड़कों पर गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग की चेतावनी और अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के आधे से ज्यादा हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज, यलो अलर्ट जारी किया है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय और सिक्किम जैसे इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर पिछले 24 घंटों में 21 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कुछ हिस्सों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कई इलाकों में आधीं के साथ बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश: रुक-रुककर बरसात का जारी, जाम-जलभराव ने किया मजा फीका; मौसम आज भी रहेगा कूल-कूल
अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, गुरुवार के बाद से देश के कुछ हिस्सों में बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है। पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। अधिक प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।