Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RG Kar financial irregularities case Sandip Ghosh fails to appear again in response to ED summons

आरजी कर वित्तीय अनियमितता मामला: संदीप घोष फिर से ईडी के समन पर नहीं हुए पेश, दूसरी बार पूछताछ से बनाई दूरी

Tue, 10 Nov 2026 03:14 PM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
आईएएनएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल Published by: अमन मौर्या Updated Tue, 10 Nov 2026 03:14 PM IST
सार

आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ईडी के समन पर साल्ट लेक कार्यालय नहीं पहुंचे। उनकी जगह उनके वकील पेश हुए। यह दूसरी बार है जब वे ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए।

विज्ञापन
RG Kar financial irregularities case Sandip Ghosh fails to appear again in response to ED summons
ईडी की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोलकाता के सरकारी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के विवादास्पद पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साल्ट लेक कार्यालय नहीं पहुंचे। उन्हें करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पूछताछ के लिए वहां जाना था। संदीप घोष को मंगलवार सुबह 11 बजे ईडी के साल्ट लेक ऑफिस में पेश होना था। हालांकि, रिपोर्ट लिखे जाने तक वे एजेंसी के ऑफिस नहीं पहुंचे और उनकी जगह उनके वकील वहां पहुंचे।
विज्ञापन


यह दूसरी बार है जब घोष ईडी के साल्ट लेक ऑफिस में पेश नहीं हुए। इससे पहले, उन्हें चार नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उस दिन भी वे नहीं पहुंचे और ईडी अधिकारियों से पेश होने के लिए और समय मांगा।
विज्ञापन


क्या है मामला?
ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आरजी. कर अस्पताल से जुड़े करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में अलग-अलग लेकिन एक साथ जांच कर रहे हैं। सीबीआई ने इस मामले के सिलसिले में 2024 में संदीप घोष को गिरफ्तार किया था। शुरुआत में वे सीबीआई की हिरासत में रहे और बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जहां वे कुछ समय तक रहे। इस साल 15 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के समन ने इस मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है। अगस्त 2024 में अस्पताल परिसर में एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद कई करोड़ रुपए की कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया। इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर आक्रोश और विरोध-प्रदर्शन हुए।

क्या है आरोप?
आरोप है कि अस्पताल के बैंक खाते से सरकारी फंड को अवैध रूप से उन प्रभावशाली वेंडरों और ठेकेदारों के खातों में ट्रांसफर किया गया, जो घोष के करीबी थे। इन आरोपों के बाद, सीबीआई की कोलकाता एंटी-करप्शन ब्रांच के अधिकारियों ने 24 अगस्त 2024 को मामला दर्ज किया और पूर्व प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया।


कलकत्ता हाई कोर्ट से क्यों नही मिली राहत?
बाद में, घोष ने जमानत के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जस्टिस तीर्थंकर घोष की एकल पीठ ने उनकी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग का सीधा असर लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है। जज ने यह भी चिंता जताई कि अगर घोष को जमानत पर रिहा किया जाता है तो अपने राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभाव का इस्तेमाल करके वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं या गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। इसके बाद घोष सुप्रीम कोर्ट गए, जहां से उन्हें 15 अक्तूबर को जमानत मिल गई। ईडी की पूछताछ, संस्थान से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच का ही एक हिस्सा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed