फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headlines Today Big News 25th July 2026 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news

Top News: मध्य प्रदेश में बदले गए 20 IAS अधिकारी; 29 जुलाई तक जमकर बरसेंगे मेघ; कॉमनवेल्थ में भारत को पहला पदक

Sat, 25 Jul 2026 06:04 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 25 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Top Headlines Today Big News 25th July 2026 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
25 जुलाई की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

आज की बड़ी खबरों में जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता सबसे बड़ा घटनाक्रम है। इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। मध्य प्रदेश की नौकरशाही में बड़े पैमाने पर हुए तबादलों की खबर भी आज की अहम हेडलाइन्स में शामिल है। 29 जुलाई तक मानसून की सक्रियता से होने वाली बारिश को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी आज की अहम खबर है। इसके अलावा शुक्रवार को एनटीए से बर्खास्त किए गए 47 अधिकारियों की खबर के साथ 16 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू किए जाने की घटना भी सुर्खियों में रही। देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षाविद सोनम वांगचुक के वीडियो संदेश भी आज चर्चा के अहम केंद्र बनेंगे। वांगचुक ने करीब 22 मिनट का वीडियो यूट्यूब पर जारी कर जंतर मंतर से सफदरजंग और मेदांता अस्पताल कर हुए बर्ताव का ब्योरा पेश किया है। दूसरी तरफ पीएम मोदी ने अपने वीडियो के माध्यम से युवाओं को बड़ी संख्या में उनके पिछले इंस्टा वीडियो को देखने औऱ सुझाव भेजने के लिए धन्यवाद दिया है। देर रात ग्लास्गो में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को कांस्य पदक मिलने की खबर भी सुर्खियों मे है। सिनेमा जगत की खबरों में सीजेपी को समर्थन करने वाले सेलेब्स के सोशल मीडिया पोस्ट के अलावा अब मुख्यमंत्री बन चुके विजय की फिल्म जन नायकन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी चर्चा हो रही है। विदेश की खबरों में ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग के समाचार भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

IMD का पूर्वानुमान: कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार

Top Headlines Today Big News 25th July 2026 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
देशभर में भारी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

 

देश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से बारिश की कमी घटकर 17 प्रतिशत रह गई है। 24 से 29 जुलाई के बीच कई मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने से राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।  यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी, आज भी बैठक

Top Headlines Today Big News 25th July 2026 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ आज भी बैठक - फोटो : ANI

नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच बातचीत चल रही है। सीजेपी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर अपनी मांग पर डटी हुई है। सरकार और सीजेपी के बीच आज दोपहर में तीसरे दौर की वार्ता प्रस्तावित है। यहां पढ़ें पूरी खबर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और इसके प्रभाव की ये खबरें भी पढ़ें-

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एक साथ 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Top Headlines Today Big News 25th July 2026 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
एसीएस नीरज मंडलोई, आईएएस सुदाम खांडे़, भास्कर लक्ष्कार और अजय कटसेरिया - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश सरकार ने 20 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। जनवरी 2027 में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारी के लिए नीरज मंडलोई को उद्योग और एमएसएमई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, भास्कर लक्षकार को इंदौर संभाग और अजय कटसेरिया को रतलाम कलेक्टर बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला पदक

Top Headlines Today Big News 25th July 2026 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
झंडू कुमार ने खोला पदक का खाता, कांस्य पदक अपने नाम किया - फोटो : पीटीआई-अमर उजाला ग्राफिक्स
पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदक का खोल दिया है। पुरुष हेवीवेट के फाइनल में झंडू ने 130.9 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। झंडू ग्रुप बी में शीर्ष पर थे और एक समय स्वर्ण पदक जीतने के करीब थे, लेकिन नाइजीरिया के रिलुवान इदरिस और इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने उन्हें तीसरे स्थान पर धकेल दिया। इदरिस ने 132.8 अंकों के साथ स्वर्ण और हार्डिंग ने 131 अंक के साथ रजत अपने नाम किया। भारत के एक अन्य पैरा पावरलिफ्टर सुधीर 114.1 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया इंस्टाग्राम वीडियो संदेश

Top Headlines Today Big News 25th July 2026 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में युवाओं को 'थैंक्यू फ्रेंड्स' कहकर संबोधित किया और पेपर लीक के मुद्दे पर मिले सकारात्मक सुझावों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के विचार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और अधिक पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

सोनम वांगचुक को गुस्सा आया, वीडियो में छलका दर्द

Top Headlines Today Big News 25th July 2026 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
सोनम वांगचुक ने गुस्से का इजहार किया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सोनम वांगचुक ने नया वीडियो जारी किया है। 26 दिनों की भूख हड़ताल करने के बाद अस्पताल से बाहर आते समय सोनम को गुस्से से लाल देखा गया। उनके साथ पत्नी गीतांजलि भी गुस्से में दिखीं। यहां पढ़ें पूरी खबर

असम में बाढ़: अब तक 61 मौतें, सात लाख से अधिक लोग प्रभावित

Top Headlines Today Big News 25th July 2026 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
असम के बाढ़ पीड़ित - फोटो : पीटीआई/ अमर उजाला ग्राफिक्स

असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 14 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 61 हो गई है। नौ जिलों के 7.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। 363 राहत शिविरों में 1.15 लाख से ज्यादा विस्थापित लोगों को ठहराया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

Top Headlines Today Big News 25th July 2026 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
पश्चिम एशिया तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ईरान पर अमेरिकी सेना के हमलों का दायरा बढ़ गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल युद्ध रोकने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने अमेरिकी सैनिकों के बलिदान के संबंध में कहा कि कुल 14 सैनिक हताहत हुए हैं। हालांकि, पहले ये संख्या 17 बताई गई थी। अब अमेरिका ने आंकड़े संशोधित किए हैं। ईरान भी पलटवार कर रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

पाकिस्तान से लगते इलाकों में साजिश, भारत सतर्क

Top Headlines Today Big News 25th July 2026 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics hindi news
जनसांख्यिकीय संतुलन को प्रभावित करने की साजिश पर भारत सतर्क (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा देश की आंतरिक सुरक्षा का सबसे संवेदनशील भूगोल हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तान से लगते इलाकों में घुसपैठ, फर्जी पहचान और सुनियोजित बसावट के जरिए जनसांख्यिकीय संतुलन को प्रभावित करने की साजिश हो रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed