फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2026 Day 2: Boxing Swimming Track Cycling Para Powerlifting Athletics Results updates

CWG 2026 Day 2: भारत को पहला पदक, झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य; अन्य खेलों में कैसा हाल?

Sat, 25 Jul 2026 02:05 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jul 2026 02:05 AM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन भारत को पहला पदक मिला। झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता। अन्य खेलों में देश के खिलाड़ियों का हाल कैसा रहा? पैरा तैराकी समेत अन्य खेलों में किन भारतीय खिलाड़ियों ने कैसा प्रदर्शन किया? कौन नजदीकी अंतर से पदक से चूक गए? जानिए इन सवालों के जवाब

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Day 2: Boxing Swimming Track Cycling Para Powerlifting Athletics Results updates
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक झंडू कुमार ने दिलाया - फोटो : एजेंसी / अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन भारत ने पदकों का खाता खोला। पैरा तैराकी और पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को निराशा मिली है। पुरुष और महिला दोनों वर्ग में भारत पदक लाने के करीब था, लेकिन अंत में पिछड़ गया। वहीं, पैरा तैराकी में बुडिगिना काफी करीब से कांस्य अपने नाम नहीं कर सके। आइए जानते हैं राष्ट्रमंडल खेल के दूसरे दिन क्या-क्या हुआ? 
विज्ञापन


ग्लास्गो में भारत को पहला पदक किसने दिलाया?
पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदक का खोल दिया है। पुरुष हेवीवेट के फाइनल में झंडू ने 130.9 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। झंडू ग्रुप बी में शीर्ष पर थे और एक समय स्वर्ण पदक जीतने के करीब थे, लेकिन नाइजीरिया के रिलुवान इदरिस और इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने उन्हें तीसरे स्थान पर धकेल दिया। इदरिस ने 132.8 अंकों के साथ स्वर्ण और हार्डिंग ने 131 अंक के साथ रजत अपने नाम किया। भारत के एक अन्य पैरा पावरलिफ्टर सुधीर 114.1 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीहरि नटराज फाइनल में जाने से चूके
दो बार के ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जाने से चूक गए। नटराज सेमीफाइनल में 25.29 सेकेंड का समय लेकर बाहर हो गए। भारतीय तैराक कुल मिलाकर 11वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना पाए, जो शीर्ष आठ तैराकों के लिए आरक्षित थी। दक्षिण अफ्रीका के पीटर कोएट्ज़े 24.29 सेकेंड के गेम्स रिकॉर्ड के साथ सबसे तेज क्वालिफायर रहे। इससे पहले, उन्होंने हीट में संयुक्त 14वें स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके नटराज ने 25.52 सेकेंड का समय निकाला। उन्होंने बरमूडा के जैक हार्वे के साथ संयुक्त 14वां स्थान हासिल किया था। सेमीफाइनल के लिए हीट से शीर्ष-16 तैराकों का चयन किया गया था। नटराज अपनी आठ खिलाड़ियों वाली हीट में पांचवें स्थान पर रहे थे। 

बुडिगिना-इमाम ने किया निराश
पैरा तैराक आरवीवीबीके बुडिगिना पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल में पदक जीतने से चूक गए। बुडिगिना फाइनल में 57.57 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे और पदक नहीं जीत सके। वहीं, भारत के एक अन्य पैरा तैरान इमाम अली 1:03.73 समय के साथ आठ तैराकों में सातवें नंबर पर रहे। दक्षिण अफ्रीका के नाथन हेनरिक्स ने 54.54 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्कॉटलैंड के स्टीफन क्लेग 55.16 सेकेंड के साथ रजत और इंग्लैंड के मैथ्यू रेडफर्न 56.86 सेकेंड के साथ कांस्य अपने नाम करने में सफल रहे। इससे पहले, बुडिगिना ने 57.10 सेकेंड के समय के साथ हीट में तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि इमाम अली 1:05.32 सेकेंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे थे। एस13 वर्ग दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए निर्धारित पैरा तैराकी श्रेणी है।

पदक से चूके पैरा पावरलिफ्टर
राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन भारत पैरा पावरलिफ्टिंग में पदक लाने से चूक गया। भारत के लिए अशोक मलिक और परमजीत कुमार पदक की दौड़ में थे, लेकिन पुरुषों की लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में भारत की चुनौती का अंत निराशाजनक रहा। दोनों भारतीय पैरा पावरलिफ्टर पदक जीतने से चूक गए। वहीं, महिला लाइटवेट वर्ग में भी भारत खाली हाथ रहा। अशोक अपने अंतिम प्रयास में 205 किग्रा का भार उठाने में असफल रहे और चौथे स्थान पर रहे। हालांकि, उन्होंने 200 किग्रा का अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत भार उठाकर 143.8 अंक हासिल किए। वहीं, परमजीत कुमार छठे स्थान पर रहे।

भारत की कस्तुरबा राजमणि भी महिला पैरा पावरलिफ्टिंग हेवीवेट स्पर्धा के पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। राजमणि तीसरे प्रयास में भी विफल रहीं। फाइनल में राजमणि के तीनों ही प्रयास असफल रहे। पहले दो प्रयास में उन्हें 111 किलो का वजन उठाना था, जबकि तीसरे प्रयास में 112 किलो वजन उठाना था। हालांकि, राजमणि ऐसा नहीं कर सकीं। 

जसप्रीत दमदार प्रदर्शन के बावजूद चूकीं
महिला पैरा पावरलिफ्टिंग लाइटवेट वर्ग में भारत के पदक की उम्मीद समाप्त हो गई। जसप्रीत कौर ने ग्रुप बी में शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष पर रहीं, लेकिन ग्रुप ए की स्टैंडिंग के बाद वह पिछड़ गईं। जसप्रीत 96.4 अंक के साथ छठे स्थान पर रहीं। वहीं, भारत की एक अन्य खिलाड़ी सुमन देवी 88.4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहीं। जसप्रीत कौर ने महिला पैरा पावरलिफ्टिंग के ग्रुप बी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलतापूर्वक 100 किलो वजन उठाया। जसप्रीत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं। लेकिन दमदार प्रदर्शन के बावजूद वह पदक नहीं जीत सकीं।  

जूडोका तुलिका मान बाहर
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का डोपिंग विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि पिछली बार रजत पदक जीतने वाली जूडो खिलाड़ी तूलिका मान ग्लास्गो पहुंचने से पहले ही तीन बार रहने के स्थान की जानकारी नहीं देने के नियम के उल्लंघन के कारण निलंबित होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। 


लॉन बॉल में भारत की जीत
लॉन बॉल महिला पेयर सेक्शन बी राउंड-2 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया। रुपा रानी और पिंकी की भारतीय जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका की थाबेलो मुवहांगो और जैकी वान बेनबर्ग को एकतरफा अंदाज में हराया। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन भारतीय जोड़ी ने पूरे मुकाबले में बेहतर नियंत्रण बनाए रखा। इस जीत के साथ भारत सेक्शन बी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में माल्टा को रोमांचक टाई-ब्रेकर में मात दी थी। वहीं, लॉन बॉल के पुरुष एकल सेक्शन डी के दूसरे राउंड में भारत के पुतुल सोनोवाल जीते। सोनोवाल ने सेसिल एलेक्सजेंडर को हराया। भारत सेक्सन डी की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

जादूमणि अंतिम 16 में पहुंचे
भारतीय मुक्केबाज जादूमणि सिंह ने रिंग में उतरते ही अपना दम दिखाया। जादूमणि ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग में राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में स्कॉटलैंड के आरोन कलेन को सर्वसम्मति के फैसले से हराया। इसके साथ ही जादूमणि अंतिम 16 में पहुंच गए हैं। पहले राउंड में जादूमणि का दबदबा देखने मिला और सभी पांचों जजों ने भारतीय मुक्केबाज को 10 अंक दिए। दूसरे राउंड में भी यही स्थिति रही और एक बार फिर सभी जजों ने जादूमणि को 10 अंक दिए। तीसरे राउंड में कलेन ने कुछ चुनौती पेश करने की कोशिश की, लेकिन जादूमणि ने अपने पंच से इसका बखूबी जवाब दिया। अंतत: सभी जजों ने एकतरफा फैसले में जादूमणि को विजेता घोषित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed