फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all

Top Headlines: भारत H-1B US वीजा नियमों पर पॉजिटिव; मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के सम्मान; आज की सुर्खियां

Sat, 20 Sep 2025 08:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 20 Sep 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के लिए फीस में बढ़ोतरी कर इसे एक लाख डॉलर सालाना करने का निर्णय लिया। इस पर विदेश मंत्रालय ने बताया कि फैसले के भारत पर पड़ने वाले सभी संभावित प्रभावों का अध्ययन किया जा रहा है। इस मुद्दे पर गंभीर रूप से विचार किया जा रहा है और किसी भी निर्णय से पहले सभी हितधारकों की राय को शामिल किया जाएगा। वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। उधर, भारतीय रेल में मिलने वाला पैक्ड पानी ‘रेल नीर’ अब सस्ता हो गया है। रेल मंत्रालय ने बताया कि जीएसटी कम होने का फायदा सीधे यात्रियों को दिया जा रहा है। इसी वजह से रेल नीर की कीमत घटा दी गई है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
विज्ञापन

Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
MEA: 'H-1B वीजा पाबंदियों के असर का अध्ययन जारी' विदेश मंत्रालय बोला- दोनों देश मिलकर इस मुद्दे को सुलझाएंगे
विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा पर लगाई गई हालिया पाबंदियों पर बयान जारी किया है। मंत्रालय ने बताया कि सभी संभावित प्रभावों का अध्ययन किया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दी कि इस कदम के मानवीय परिणाम हो सकते हैं और यह कई परिवारों के जीवन में व्यवधान पैदा कर सकता है। विदेश मंत्रालय अपने बयान में यह स्पष्ट किया है कि इस मुद्दे पर गंभीर रूप से विचार किया जा रहा है और किसी भी निर्णय से पहले सभी हितधारकों की राय को शामिल किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

US Visa Rule: H-1B वीजा फीस बढ़ोतरी से भारतीय IT कंपनियों पर मंडराया संकट, नैसकॉम बोला- रोजगार पर भी होगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @mohanlal

Mohanlal: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; लिखा- ‘पीढ़ियों को प्रेरित करते रहें’
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all
मोहसिन नकवी और पायक्रॉफ्ट - फोटो : ANI/Twitter

IND vs PAK: भारत-पाक मुकाबले में एंडी पायक्रॉफ्ट ही होंगे मैच रेफरी, बौखलाए पाकिस्तान ने रद्द की प्रेस वार्ता
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले के लिए एंडी पायक्रॉफ्ट को मैच रेफरी चुना है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की बार-बार उन्हें हटाने की मांग के बावजूद खेल की वैश्विक संस्था ने पायक्रॉफ्ट को ही यह जिम्मेदारी सौंपी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all
रेल नीर। - फोटो : अमर उजाला

Railway: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सस्ता हुआ रेल नीर
भारतीय रेल में मिलने वाला पैक्ड पानी ‘रेल नीर’ अब सस्ता हो गया है। रेल मंत्रालय ने बताया कि जीएसटी कम होने का फायदा सीधे यात्रियों को दिया जा रहा है। इसी वजह से रेल नीर की कीमत घटा दी गई है। अब एक लीटर बोतल की कीमत 15 रुपये की जगह 14 रुपये होगी और आधा लीटर बोतल की कीमत 10 रुपये की जगह नौ रुपये होगी। पढ़ें पूरी खबर

Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all
सुरंग उद्घाटन के दौरान मौजूद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : PTI
Bullet Train: मुंबई में बुलेट ट्रेन सुरंग का उद्घाटन, वैष्णव बोले- अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी होगी परियोजना
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत निर्मित शिलफाटा और घनसोली के बीच 4.88 किलोमीटर लंबी सुरंग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए उसी तरह लाभकारी साबित होगी, जैसे छह दशक पहले जापान को लाभ मिला था। सुरंग निर्माण को वैष्णव ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सूरत-बिलिमोरा खंड पर हाई-स्पीड कॉरिडोर का पहला चरण दिसंबर 2027 में शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर

Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all
बीआर गवई, सीजेआई। - फोटो : अमर उजाला
CJI Gavai: 'गैर न्यायिक ट्रिब्यूनल सदस्य नहीं पारित करते सरकार के खिलाफ आदेश', ऐसा क्यों बोले चीफ जस्टिस गवई? 
मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई ने न्यायाधिकरणों (ट्रिब्यूनल) के गैर न्यायिक सदस्यों को लेकर अहम टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि न्यायाधिकरणों के कुछ गैर-न्यायिक सदस्य सरकार के खिलाफ आदेश पारित करने से बचते हैं। इसमें से अधिकतर गैर न्यायिक सदस्य पूर्व नौकरशाह होते हैं। उनको इस पर विचार करना चाहिए। नई दिल्ली में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण 2025 के 10वें अखिल भारतीय सम्मेलन सीजेआई बीआर गवई ने ट्रिब्यूनल और न्याय प्रणाली से जुड़े मुद्दों को लेकर बात की। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all
pk mishra - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Bureaucracy: 'योग्यता के आधार पर ही नियुक्ति', PM मोदी के प्रधान सचिव ने दिया टीमवर्क और नैतिक मूल्यों पर जोर
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने शनिवार को एक कार्यक्रम में नौकरशाही की पारदर्शिता को लेकर कई बाते कही।उन्होंने बताया कि सरकार ने शासन में आते ही चुपचाप कई सुधार शुरू किए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार और राज्य संचालित कंपनियों में नियुक्तियों में विशेषज्ञता, योग्यता और प्रतिष्ठा को प्राथमिकता दी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all
भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार। - फोटो : ANI
VHP Garba Diktat: गरबा में केवल हिंदू वाले विहिप के परामर्श पर रार, भाजपा बोली- आयोजकों का हक, कांग्रेस बिफरी 
महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद के गरबा कार्यक्रम में केवल हिंदू वाले परामर्श को लेकर रार छिड़ गई है। विहिप ने नवरात्र गरबा कार्यक्रम के आयोजकों को सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि गरबा कार्यक्रमों में केवल हिंदुओं को ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही प्रवेश करने वालों के आधार कार्ड की जांच करें। विहिप की इस सलाह का भाजपा ने समर्थन किया है। जबकि कांग्रेस ने विहिप पर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all
चंद्रशेखर बावनकुले - फोटो : ANI
Maharashtra: बावनकुले बोले- निजी कंपनी भी पट्टे पर ले सकेगी बंजर आदिवासी जमीन, कानून बनाएगी CM फडणवीस की सरकार
महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि जल्द ही राज्य के आदिवासी अब अपनी बंजर जमीन निजी कंपनियों को पट्टे पर दे सकेंगे। इस फैसले का उद्देश्य आदिवासियों की आय बढ़ाना और उन्हें जमीन के मालिकाना हक से वंचित किए बिना अतिरिक्त आमदनी दिलाना है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि इसके लिए जल्द ही एक कानून लाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all
त्रिपुरा के सीपीआई एम कार्यालय में की गई तोड़फोड़। - फोटो : एक्स/@cpimspeak
Tripura: माकपा के कार्यालय में बुलडोजर से की गई तोड़फोड़, पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप 
माकपा के त्रिपुरा के प्रतापगढ़ कार्यालय में बुलडोजर से तोड़फोड़ की गई। पार्टी ने भाजपा पर कार्यालय पर तोड़फोड़ कराने का आरोप लगाया है। विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित लोग देर रात करीब 1.30 बजे बुलडोजर लेकर माकपा स्थानीय समिति कार्यालय में आए और तोड़फोड़ की। हमारे पास भाजपा समर्थित उपद्रवियों द्वारा की गई तोड़फोड़ की वीडियो क्लिप हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all
Hyundai Palisade - फोटो : Hyundai
Vehicle Recall: अमेरिका में गाड़ियों की बड़ी रिकॉल, टोयोटा, ह्यूंदै और जीप ने लाखों गाड़ियां मंगाईं वापस
अमेरिका में तीन बड़ी ऑटो कंपनियों Toyota (टोयोटा), Hyundai (ह्यूंदै) और Stellantis (Jeep) (स्टेलेंटिस, जीप) ने अलग-अलग वजहों से लाखों गाड़ियों की रिकॉल की घोषणा की है। टोयोटा ने 5.91 लाख गाड़ियां, ह्यूंदै ने 5.68 लाख गाड़ियां और स्टेलेंटिस ने करीब 1.64 लाख जीप गाड़ियां रिकॉल की हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headlines news India positive on H-1B US visa rules; Mohanlal to receive Dadasaheb Phalke Award know all
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स@BJP

Gujarat: ₹1600 करोड़ की सौर परियोजना की मिली सौगात; पीएम मोदी ने 100 मेगावाट प्लांट का भी किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में अवाडा समूह की 1,600 करोड़ रुपये की सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कंपनी के नए 100 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed