फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rail Neer becomes cheaper, know how much does Railways earn annually by selling water bottles?

Railway: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सस्ता हुआ रेल नीर, जानें पानी की बोतल बेचकर सालाना कितना कमाता है रेलवे?

Sat, 20 Sep 2025 04:20 PM IST
बशु जैन डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 20 Sep 2025 04:20 PM IST
सार

रेलवे ने रेल नीर की कीमत घटा दी है। अब एक लीटर पानी की बोतल की कीमत 15 रुपये की जगह 14 रुपये होगी और आधा लीटर बोतल की कीमत 10 रुपये की जगह नौ रुपये होगी। रेल मंत्रालय ने बताया कि जीएसटी कम होने का फायदा सीधे यात्रियों को दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Rail Neer becomes cheaper, know how much does Railways earn annually by selling water bottles?
रेल नीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेल में मिलने वाला पैक्ड पानी ‘रेल नीर’ अब सस्ता हो गया है। रेल मंत्रालय ने बताया कि जीएसटी कम होने का फायदा सीधे यात्रियों को दिया जा रहा है। इसी वजह से रेल नीर की कीमत घटा दी गई है। अब एक लीटर बोतल की कीमत 15 रुपये की जगह 14 रुपये होगी और आधा लीटर बोतल की कीमत 10 रुपये की जगह नौ रुपये होगी।
विज्ञापन


दरअसल, रेल नीर भारतीय रेलवे का अपना ब्रांड है, जो यात्रियों को ट्रेनों और स्टेशनों पर साफ और सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराता है। इसे आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) संचालित करता है। इसकी शुरुआत साल 2003 में इसलिए हुई थी क्योंकि उस समय स्टेशनों पर अक्सर घटिया क्वालिटी का पानी बिकता था। रेल नीर का मकसद यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता और भरोसेमंद पैक्ड पानी देना है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के नए आदेश (सर्कुलर संख्या 18/2025) के मुताबिक अब रेल नीर और रेलवे द्वारा चुने गए अन्य पैक्ड पानी के ब्रांड पहले से सस्ते मिलेंगे। इस फैसले से यात्रियों को सीधा फायदा होगा, क्योंकि अब वे ट्रेन या स्टेशन पर कम दाम में पानी की बोतल खरीद पाएंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि, यह नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से पूरे देश में लागू होंगी। यानी इस तारीख के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में पानी की बोतलें नए कम रेट पर मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/09/20/img-20250920-wa0012_68ce86ab25d26.jpg
रेलवे बोर्ड ने यह फैसला यात्रियों की सुविधा और खर्च का ध्यान रखते हुए लिया है। कई साल से रेल नीर की कीमत नहीं बदली थी। गर्मियों में यात्रियों के लिए पानी सबसे जरूरी होता है। अब बोतल के दाम कम होने से उन्हें सीधा फायदा मिलेगा। खासकर लंबी यात्राओं में, जहां बार-बार पानी लेना पड़ता है, यह फैसला यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।


दरअसल, रेलवे की पीएसयू आईआरसीटीस मुख्य रूप से चार तरह के कारोबार से पैसा कमाती है। इनमें खानपान , रेल नीर, इंटरनेट टिकटिंग और पर्यटन शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा कमाई कपनी को पानी बेचकर होती है। कपनी ने वित्त वर्ष 2025 चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे मई 2025 जारी किए थे। इनमें ने पानी बेचकर मोटी कमाई की थी। इस तिमाही में कपनी को रेल नीर बेचकर 96 करोड़ की कमाई हुई थी। 

कंपनी ने 30 जून, 2025 को खत्म हुई तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी किये थे। कंपनी की कुल आय 11.8% बढ़कर 1,159.6 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,117.5 करोड़ रुपये थी। यह ग्रोथ खानपान, रेलनीर, इंटरनेट टिकटिंग और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों के योगदान से हुई थी। इंटरनेट टिकटिंग कंपनी का सबसे बड़ा आय स्रोत बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed