फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rage over VHP's advice to have only Hindus in Garba, BJP said - right of organisers, Congress upset

VHP Garba Diktat: गरबा में केवल हिंदू वाले विहिप के परामर्श पर रार, भाजपा बोली- आयोजकों का हक, कांग्रेस बिफरी

Sat, 20 Sep 2025 03:56 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 20 Sep 2025 03:56 PM IST
सार

विहिप ने गरबा आयोजकों को परामर्श जारी कर प्रवेश द्वार पर आधार कार्ड की जांच करने, प्रतिभागियों को तिलक लगाने और प्रवेश से पहले पूजा  करने को कहा है। विहिप की इस सलाह का भाजपा ने समर्थन किया है। जबकि कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Rage over VHP's advice to have only Hindus in Garba, BJP said - right of organisers, Congress upset
भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद के गरबा कार्यक्रम में केवल हिंदू वाले परामर्श को लेकर रार छिड़ गई है। विहिप ने नवरात्र गरबा कार्यक्रम के आयोजकों को सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि गरबा कार्यक्रमों में केवल हिंदुओं को ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही प्रवेश करने वालों के आधार कार्ड की जांच करें। विहिप की इस सलाह का भाजपा ने समर्थन किया है। जबकि कांग्रेस ने विहिप पर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


पहले समझिए विहिप की सलाह
देशभर में नवरात्र 22 सितंबर से एक अक्तूबर तक मनाई जाएगी। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा कि गरबा महज एक नृत्य नहीं है। बल्कि देवी को प्रसन्न करने की पूजा का एक रूप है। मुसलमानों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते। केवल उन्हीं लोगों को इसमें भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए, जो इन अनुष्ठानों में आस्था रखते हैं।
विज्ञापन


विहिप ने गरबा आयोजकों को परामर्श जारी कर प्रवेश द्वार पर आधार कार्ड की जांच करने, प्रतिभागियों को तिलक लगाने और प्रवेश से पहले पूजा  करने को कहा है। नायर ने कहा कि विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता आयोजनों पर नजर रखेंगे। गरबा पूजा का एक रूप है, मनोरंजन नहीं। जिन लोगों की देवी में आस्था नहीं है, उन्हें इसका हिस्सा नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के मंत्री की प्रतिक्रिया
विहिप के रुख पर भाजपा के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, 'गरबा  आयोजनों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना आयोजन समितियों के अधिकार में है।' यह उनका अधिकार है। बशर्ते उन्होंने आयोजन के लिए पुलिस से अनुमति ली हो। आयोजन समितियों को इसके आधार पर निर्णय लेना चाहिए।

महाराष्ट्र भाजपा मीडिया प्रमुख नवनाथ बान ने कहा कि गरबा एक हिंदू आयोजन है। अन्य धर्मों के लोगों को हिंदुओं द्वारा गरबा करने और देवी की पूजा करने में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हम देवी की पूजा करते हैं। वे हमारी मां के समान हैं। बान ने शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह एक विशेष समुदाय के वोटों पर नजर रखकर इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन लोग उन्हें या उनकी पार्टी को नहीं बख्शेंगे।

कांग्रेस ने क्या कहा?
इस मुद्दे पर महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता और राज्य के पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि विहिप समाज में आग लगाना चाहती हैं। वे धर्म के नाम पर समाज को बांटना चाहते हैं और इससे राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है। इस संगठन का जन्म ही देश को अस्थिर करने के इरादे से हुआ है। वडेट्टीवार ने दावा किया कि विहिप जैसे संगठनों का ऐसा रुख भारत की विविधता में एकता की नींव को हिला देता है। यह सरकार के रुख को भी दर्शाता है।


इस पर भाजपा नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि वडेट्टीवार को पता होना चाहिए कि कांग्रेस का लोगों को बांटने का इतिहास रहा है। ये वही लोग हैं जिन्होंने समाज में दरार पैदा की। महा विकास अघाड़ी सरकार मराठा आरक्षण की रक्षा करने में विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed