Top News: ऑनलाइन गेमिंग विधेयक राज्यसभा से भी पारित, सतीश गोलचा बने दिल्ली के 26वें पुलिस आयुक्त; सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के मानसून सत्र में कई अहम फैसले हुए। ऑनलाइन गेमिंग (संवर्धन व विनियमन) विधेयक 2025 राज्यसभा से भी पारित हो गया, जिसके तहत ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेमिंग को छोड़कर सभी तरह के मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। वहीं, लोकसभा सचिवालय की रिपोर्ट के अनुसार सत्र में 84 घंटे से अधिक समय हंगामे में बर्बाद हुआ। दिल्ली को नया पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा मिले हैं, जिन्होंने एसबीके सिंह की जगह ली है। खेल जगत की बात करें तो सरकार ने साफ किया कि भारत एशिया कप खेलेगा और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी भाग लेगा। वहीं, चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की पारदर्शिता के लिए दो अतिरिक्त सचिवों को पर्यवेक्षक बनाया। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय ने डीएमके और भाजपा दोनों पर निशाना साधा। साथ ही सिनेमा जगत में मिथुन चक्रवर्ती और रजनीकांत की जोड़ी 30 साल बाद ‘जेलर 2’ में नजर आएगी। उत्तर प्रदेश के सीएम दरबार में बिजली समस्या से परेशान एक पूर्व फौजी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिस पर भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगे। विदेश नीति के मोर्चे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस में बैठक की और स्पष्ट किया कि रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार भारत नहीं, बल्कि चीन है। असम सरकार ने बड़ा निर्णय लिया कि 18 साल से ऊपर वालों को अब नया आधार कार्ड नहीं मिलेगा, ताकि अवैध प्रवासियों को रोका जा सके। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...