फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People above 18 yrs will not get first-time Aadhaar card in Assam to check illegal immigrants- cm Himanta

Assam: असम सरकार का बड़ा फैसला, 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार कार्ड; जानें क्यों लिया गया निर्णय

Thu, 21 Aug 2025 04:55 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 21 Aug 2025 04:55 PM IST
सार

Himanta Biswa Sarma: असम सरकार आधार कार्ड को लेकर सख्त हो गई है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में अब18 साल से ऊपर के लोगों को पहली बार आधार कार्ड नहीं बनाया जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि अवैध प्रवासी लोग आधार कार्ड बनवाकर भारतीय नागरिकता का दावा न कर सकें।

विज्ञापन
People above 18 yrs will not get first-time Aadhaar card in Assam to check illegal immigrants- cm Himanta
हिमंत बिस्वा सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI

विस्तार

असम सरकार ने मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिये हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि अब राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों को पहली बार आधार कार्ड नहीं बनाया जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि अवैध प्रवासी लोग भारतीय नागरिकता न ले सकें। सीएम सरमा ने बताया कि 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को केवल एक महीने का समय दिया जाएगा। अगर किसी के पास अब तक आधार कार्ड नहीं है, तो वह इस अवधि में आवेदन कर सकेगा। इसके बाद नए आधार कार्ड नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SC: 'राज्यपाल ने मंजूरी नहीं दी तो उसके राजनीतिक उपाय, लेकिन अदालत समय सीमा तय नहीं कर सकती', केंद्र का जवाब
विज्ञापन


आईआईएम के पीएम मोदी का जताया आभार
वहीं कैबिनेट बैठक के बाद सीएम हिमंत ने असम को आईआईएम देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया गया है। इसके अलावा, उरियामघाट में हुई बेदखली कार्रवाई के बाद सरकार ने फैसला किया है कि उस इलाके की 12000 बीघा जमीन पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ असम सरकार ने यह भी तय किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 3 लाख 14 हजार 773 नए लाभार्थियों को मकान उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Congress: 'ऐसे कानून संविधान के लिए दीमक जैसे', पीएम-सीएम और मंत्री को हटाने वाले विधेयक पर कपिल सिब्बल हमलावर

राज्य में इन-इन समुदायों को मिलेगी छूट
हालांकि, मुख्यमंत्री ने ये भी साफ किया कि चाय बागान समुदाय, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोग इस नियम से अलग रहेंगे। इन समुदायों के 18 साल से ऊपर के लोग अगले एक साल तक आधार कार्ड बनवा सकेंगे। सीएम सरमा ने कहा कि यह फैसला नागरिकों की पहचान की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने और बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ को लेकर उठी चिंताओं को दूर करने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed