Top News: आज साढ़े तीन घंटे का चंद्रग्रहण; NDA के सांसदों से मिलेंगे PM मोदी; नाइजीरिया में 60 लोगों की हत्या
आज साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसे अशुभ काल माना जाता है और सूतक काल भी मान्य होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इसका असर 12 राशियों और 27 नक्षत्रों पर पड़ेगा, जिससे कुछ लोगों को लाभ होगा और कुछ को सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में आज राजधानी दिल्ली में भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संसद परिसर में किया जा रहा है। इस कार्यशाला में भाजपा सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, सूत्रों ने यह भी बताया है कि भाजपा सांसदों की कार्यशाला बैठक में जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने की योजना है। इसके अलावा, नाइजीरिया में पूर्वोत्तर के एक गांव में शुक्रवार रात को बोको हरम के आतंकियों ने जमकर तांडव मचाया। आतंकियों ने गांव में हमला कर कम से कम 60 लोगों की हत्या कर दी। यह हमला दारुल जमाल गांव पर हुआ, जहां हाल ही में विस्थापित लोग शिविर से लौटकर अपने घरों में बसना शुरू हुए थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज 3.29 घंटे का चंद्र ग्रहण, दोपहर 12:19 बजे से सूतक काल
आज साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसे अशुभ काल माना जाता है और सूतक काल भी मान्य होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इसका असर 12 राशियों और 27 नक्षत्रों पर पड़ेगा, जिससे कुछ लोगों को लाभ होगा और कुछ को सावधानी बरतनी होगी। पढ़ें पूरी खबर...
आज नई दिल्ली में NDA के सांसदों से मिलेंगे PM मोदी
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में आज राजधानी दिल्ली में भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संसद परिसर में किया जा रहा है। इस कार्यशाला में भाजपा सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, सूत्रों ने यह भी बताया है कि भाजपा सांसदों की कार्यशाला बैठक में जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने की योजना है। बता दें कि नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भाजपा नीत एनडीए के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बोको हरम आतंकियों का तांडव, 60 लोगों की हत्या
नाइजीरिया में पूर्वोत्तर के एक गांव में शुक्रवार रात (स्थानीय समयानुसार) को बोको हरम के आतंकियों ने जमकर तांडव मचाया। आतंकियों ने गांव में हमला कर कम से कम 60 लोगों की हत्या कर दी। यह हमला दारुल जमाल गांव पर हुआ, जहां हाल ही में विस्थापित लोग शिविर से लौटकर अपने घरों में बसना शुरू हुए थे। पढ़ें पूरी खबर...
पहाड़ से मैदान तक... हर तरफ तबाही, अब तक 500+ मौतें; हजारों करोड़ के नुकसान
खराब मौसम, बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं के कारण देश के कई राज्य प्रभावित हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक 123 लोगों की जान जा चुकी है। हरियाणा में 24 से अधिक मौतों के अलावा कई एकड़ में खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल में बीते ढाई माह में 360 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सरकारी आंकड़े के मुताबिक 3900 करोड़+ का नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में भी हर तरफ तबाही का मंजर है। राज्य सरकार ने नुकसान के मुआवजे के तौर पर केंद्र सरकार से 5700 करोड़ का राहत पैकेज मांगा है। पंजाब की नदियों में उफान के बाद 1500 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। पढ़ें पूरी खबर...
US Open Women's Final: महिला एकल का खिताब बेलारूस की सबालेंका के नाम
यूएस ओपन में महिला एकल का खिताबी मुकाबला बेलारूस की एरिना सबालेंका और अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा के बीच फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला गया। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका की नजर अपने चौथे ग्रैंड स्लैम खिताब पर थी। अनिसिमोवा अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना चाहती थीं। पहले सेट में कड़े संघर्ष के बाद सबालेंका ने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल किया और अनिसिमोवा को 6-3 से मात दी। इसी के साथ एक रोचक तथ्य ये भी सामने आया कि एरिना सबालेंका ने अब तक अपने तीनों यूएस ओपन फाइनल में पहला सेट जीतकर मुकाबले का आगाज किया। अंत में सबालेंका बीस साबित हुईं और उन्होंने अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर...
Srinagar: हजरतबल में राष्ट्रीय प्रतीक तोड़ने पर सियासी उबाल... FIR
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में हजरतबल दरगाह में शिलापट्ट पर अंकित राष्ट्रीय प्रतीक (अशोक चिह्न) को नष्ट करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद पूरे कश्मीर सियासत उबाल पर पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर...
मादुरो बोले- अमेरिका के किसी भी हमले का जवाब देंगे
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे वेनेजुएला की संप्रभुता की रक्षा करने के लिए हमेशा तैयार हैं। इस दौरान अमेरिकी युद्धपोतों की तैनाती पर प्रतिक्रिया देते हुए मादुरो ने कहा कि वे संवाद के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन सम्मान की शर्त पर। पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप बोले- सुबह निर्वासन की गंध बहुत पसंद; भड़के इलिनोइस के गवर्नर बोले- तानाशाह बनने की चाह...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को शिकागो में नेशनल गार्ड के जवानों और आव्रजन एजेंटों को भेजने की धमकी को और तेज करते हुए सोशल मीडिया पर एक पैरोडी तस्वीर साझा की। यह तस्वीर फिल्म एपोकैलिप्स नाउ से प्रेरित थी, जिसमें आग का गोला और उड़ते हुए हेलीकॉप्टर दिखाए गए। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर लिखा, 'मुझे सुबह-सुबह निर्वासन की गंध बहुत पसंद है। शिकागो को पता चलने वाला है कि उसे डिपार्टमेंट ऑफ वॉर क्यों कहा जाता है।' पढ़ें पूरी खबर...
BCCI Revenue: एक साल का राजस्व ₹4193 करोड़, पांच साल में कमाए ₹14,627 करोड़
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले पांच वर्षों में अपने खजाने में 14,627 करोड़ रुपये की वृद्धि की है। अकेले पिछले वित्त वर्ष में ही 4,193 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद बीसीसीआई के पास नकद और बैंक बैलेंस मिलाकर कुल 20,686 करोड़ रुपये हो गए हैं। यह जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर...
Italian Grand Prix: F1 इतिहास का सबसे तेज लैप 27 साल के वेरस्टैपेन के नाम, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रेड बुल के स्टार ड्राइवर मैक्स वेरस्टापेन ने शनिवार को इटैलियन ग्रां प्री क्वालिफाइंग में धूम मचाते हुए पोल पोजिशन हासिल की। उन्होंने ऐतिहासिक रूप से सबसे तेज़ लैप दर्ज कर मर्सिडीज और मैकलेरन के दावेदारों को पीछे छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर...
भारत की अनुपर्णा रॉय ने रचा इतिहास, वेनिस फिल्म फेस्टिवल में जीता सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार
इटली में आयोजित 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में भारत का डंका बजा है। पूरे देश लिए गर्व के इन लम्हों को सहेजने का श्रेय फिल्ममेकर अनुपर्णा रॉय को जाता है। उनकी फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज़’ के लिए उन्हें ओरिज़ोंटी सेक्शन का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार की घोषणा ओरिज़ोंटी जूरी की अध्यक्ष, फ्रांसीसी फिल्मकार जूलिया ड्यूकुर्नो ने समापन समारोह के दौरान की। भारतीय सिनेमा के लिए यह उपलब्धि महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
US में ट्रंप की नीतियों का विरोध, UK में 'फलस्तीन एक्शन' के 400 समर्थक गिरफ्तार
वॉशिंगटन डीसी में शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को हजारों लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा राजधानी में पुलिस व्यवस्था पर संघीय नियंत्रण के खिलाफ मार्च किया। यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। दूसरी तरफ, ब्रिटेन की पुलिस ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग फलस्तीन एक्शन समूह पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने के लिए जुटे थे। सरकार ने इस समूह को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। पढ़ें पूरी खबर...