{"_id":"68bc7309227dee7c45068fee","slug":"president-nicol-s-maduro-vows-to-defend-venezuela-s-sovereignty-as-tensions-rise-with-us-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Venezuela: 'वेनेजुएला की संप्रभुता पर नहीं आने देंगे आंच'; मादुरो बोले- अमेरिका के किसी भी हमले का जवाब देंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Venezuela: 'वेनेजुएला की संप्रभुता पर नहीं आने देंगे आंच'; मादुरो बोले- अमेरिका के किसी भी हमले का जवाब देंगे
Sat, 06 Sep 2025 11:16 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास (वेनेजुएला)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास (वेनेजुएला)
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:16 PM IST
सार
मादुरो ने कहा कि वेनेजुएला हमेशा संवाद चाहता है, लेकिन हम सम्मान की मांग करते हैं। हमारे मतभेद इतने बड़े नहीं कि दक्षिण अमेरिका में एक भीषण युद्ध हो। इस दौरान मादुरो कैमोफ्लाज वर्दी में थे।
विज्ञापन
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (फाइल)
- फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे वेनेजुएला की संप्रभुता की रक्षा करने के लिए हमेशा तैयार हैं। इस दौरान अमेरिकी युद्धपोतों की तैनाती पर प्रतिक्रिया देते हुए मादुरो ने कहा कि वे संवाद के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन सम्मान की शर्त पर।
विज्ञापन
मादुरो ने कराकास स्थित एक सैन्य अड्डे पर सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वेनेजुएला हमेशा संवाद चाहता है, लेकिन हम सम्मान की मांग करते हैं। हमारे मतभेद इतने बड़े नहीं कि दक्षिण अमेरिका में एक भीषण युद्ध हो। इस दौरान मादुरो कैमोफ्लाज वर्दी में थे। उन्होंने नागरिक मिलिशिया को लामबंद करने का आदेश दिया और कहा कि किसी भी हमले की स्थिति में कड़ा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
मादुरो का यह बयान ऐसे समय आया जब अमेरिका ने दो दिन पहले ही दावा किया कि उसकी सेना ने कैरेबियन सागर में एक नाव को निशाना बनाकर डुबो दिया, जो कथित तौर पर वेनेजुएला के आपराधिक गिरोह ट्रेन डे अरागुआ से जुड़ी थी और नशीले पदार्थों की तस्करी कर रही थी। इस हमले में 11 लोगों की मौत हुई। मादुरो ने अमेरिकी दावे पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका ने की है 4,000 से अधिक सैनिकों की तैनाती
अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला में 4,000 से अधिक सैनिकों की तैनाती की है, यह कहते हुए कि इसका मकसद लैटिन अमेरिकी ड्रग कार्टेल्स पर कार्रवाई करना है। हालांकि वाशिंगटन ने सीधे तौर पर वेनेजुएला में घुसपैठ की बात नहीं की है, लेकिन मादुरो ने इसे आक्रमण की धमकी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका झूठे ड्रग-तस्करी के आरोपों के जरिए शासन परिवर्तन की साजिश रच रहा है।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी पर ट्रंप का पांच करोड़ डॉलर के इनाम का एलान
हाल ही में, ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि दोगुनी करके 5 करोड़ डॉलर कर दिया था। अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर दुनिया के सबसे बड़े मादक पदार्थों के तस्करों में से एक होने का और अमेरिका में फेंटेनाइल युक्त कोकीन की आपूर्ति के लिए कार्टेल के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया है। अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने इनाम की घोषणा करते हुए एक वीडियो में कहा था, 'राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में, मादुरो न्याय से बच नहीं पाएंगे और उन्हें उनके घृणित अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।'
पहले था इतना इनाम
ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान, 2020 में मैनहट्टन की संघीय अदालत में मादुरो और उनके कई करीबी सहयोगियों पर मादक पदार्थों के आतंकवाद और कोकीन तस्करी करने की साजिश के संघीय आरोपों में अभियोग लगाया गया था। उस समय, अमेरिका ने उनकी गिरफ्तारी पर 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम रखा था। बाद में बाइडन प्रशासन ने इसे बढ़ाकर 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर कर दिया था।