फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Fastest lap in F1 history sees Verstappen take pole for Italian GP ahead of Norris and Piastri know details

Italian Grand Prix: F1 इतिहास का सबसे तेज लैप 27 साल के वेरस्टैपेन के नाम, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; मिला पोल पोजिशन

Sun, 07 Sep 2025 12:53 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 07 Sep 2025 12:53 AM IST
सार

3.54 मील (5.79 किमी) लंबे ट्रैक टेम्पल ऑफ स्पीड पर वेरस्टैपेन ने 1 मिनट 18.792 सेकंड में लैप पूरा किया, जिसकी औसत गति 264.682 किमी प्रति घंटा रही। यह अब तक का सबसे तेज रिकॉर्डेड लैप है, जिसने 2020 में लुईस हैमिल्टन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Fastest lap in F1 history sees Verstappen take pole for Italian GP ahead of Norris and Piastri know details
वेरस्टैपेन (बीच में) - फोटो : PTI

विस्तार

रेड बुल के स्टार ड्राइवर मैक्स वेरस्टापेन ने शनिवार को इटैलियन ग्रां प्री क्वालिफाइंग में धूम मचाते हुए पोल पोजिशन हासिल की। उन्होंने ऐतिहासिक रूप से सबसे तेज़ लैप दर्ज कर मर्सिडीज और मैकलेरन के दावेदारों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

3.54 मील (5.79 किमी) लंबे ट्रैक टेम्पल ऑफ स्पीड पर वेरस्टैपेन ने 1 मिनट 18.792 सेकंड में लैप पूरा किया, जिसकी औसत गति 264.682 किमी प्रति घंटा रही। यह अब तक का सबसे तेज रिकॉर्डेड लैप है, जिसने 2020 में लुईस हैमिल्टन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


क्वालिफाइंग में लैंडो नॉरिस वेरस्टैपेन से सिर्फ 0.077 सेकंड पीछे दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ऑस्कर पियास्त्री तीसरे पायदान पर रहे। फेरारी के चार्ल्स लेक्लर्क ने चौथी पोजिशन पाई, वहीं हैमिल्टन को इंजन बदलने के चलते पाँच स्थान की ग्रिड पेनल्टी मिली और वह 10वें स्थान से शुरुआत करेंगे। वेरस्टैपेन ने टीम रेडियो पर अपनी खुशी जताते हुए कहा, 'यह अविश्वसनीय है। क्वालिफाइंग में हमने आखिरी पलों में जो बदलाव किए, उन्होंने बड़ा फर्क डाला।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फेरारी के घरेलू प्रशंसकों (तिफोसी) को शुरुआत में खुशी मिली जब लेक्लर्क ने Q3 में सबसे तेज समय निकाला, लेकिन वेरस्टैपेन ने कुछ ही क्षण बाद उनसे यह बढ़त छीन ली। यह वेरस्टैपेन के करियर की 45वीं पोल पोजिशन है और मौजूदा सीजन की पांचवीं।


19 वर्षीय इतालवी ड्राइवर किमी एंटोनेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवां स्थान पाया। मर्सिडीज के साथी जॉर्ज रसेल छठे रहे। पिछले सप्ताह अपने पहले पोडियम से सुर्खियां बटोरने वाले फ्रांसीसी रूकी इसैक हादजार के लिए यह क्वालिफाइंग निराशाजनक रहा। Q1 में ही बाहर होने के साथ-साथ इंजन बदलने के कारण उन्हें रविवार को पिट लेन से शुरुआत करनी होगी। अब देखना यह होगा कि रविवार को मुख्य रेस में वेरस्टैपेन अपने इस ऐतिहासिक लैप का फायदा उठाकर जीत दर्ज कर पाते हैं या मैकलेरन और फेरारी की जोड़ी उन्हें कड़ी चुनौती देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed