फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala

Top News: लेह में पटरी पर लौट रहा जीवन; खंडवा हादसा पीड़ितों के लिए PM मोदी ने मुआवजे का एलान किया; सुर्खियां

Fri, 03 Oct 2025 06:09 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 03 Oct 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लेह में हालिया हिंसा के बाद आज से कक्षा आठ तक के स्कूल खुलेंगे और शाम छह बजे तक बस सेवा भी बहाल होगी। मध्य प्रदेश के खंडवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और सर्चिंग जारी है। वहीं, बरेली में मौलाना को पनाह देने वाले फरहत के मकान को आज सील किया जाएगा, जबकि 100 अन्य संपत्तियां भी चिह्नित की गई हैं।  महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान पाकिस्तान की ओछी हरकत ने खेल भावना को कलंकित किया, जिस पर सना मीर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, भारत और चीन के बीच 26 अक्तूबर से सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है, जो पांच साल बाद दोनों देशों के बीच बढ़ती तकरार के बीच एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। हाल ही में जुबीन गर्ग के निधन मामले में जांच जारी है और इस मामले में शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और जांच एजेंसियां घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं ताकि मामला स्पष्ट हो और दोषियों को सजा दिलाई जा सके। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के परिसर में भी हंगामा हुआ। ABVP ने वामपंथी संगठनों पर आरोप लगाया कि उन्होंने दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी कर हंगामा किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

लेह में आज से खुल जाएंगे कक्षा आठ तक के स्कूल, शाम छह बजे तक बसें भी चलेंगी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
लेह हिंसा - फोटो : एजेंसी

लेह हिंसा के एक हफ्ते बाद शहर में स्थिति करीब-करीब सामान्य हो गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आज शुक्रवार से लेह में कक्षा आठ तक के स्कूलों को खोले जाने का फैसला किया है। सार्वजनिक परिवहन की बसें भी सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलाई जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

खंडवा में बड़ा हादसा, मूर्ति विसर्जन करने जा रही ट्रॉली तालाब में गिरी, 11 की मौत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
खंडवा में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बड़ा हादसा हो गया। नवरात्र उत्सव के बाद माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पार करते समय तालाब में गिर गई। यह हादसा पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव में हुआ। शुरू में पांच मौतों की खबर आई थी, लेकिन अब मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है। सभी शवों को पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। फिलहाल घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है। नावों पर लाइट लगाकर सर्चिंग की जा रही है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट कर पीड़ितों के परिजनों और घायलों के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग का एलान किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

मौसम: जम्मू-कश्मीर समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिन तक निजात नहीं मिलेगी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
कई राज्यों में बारिश के आसार (फाइल) - फोटो : पीटीआई

मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों में तेज हवा, घने बादल और तेज बारिश की संभावना जताई है। जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के इलाकों, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। बिहार में 7 अक्तूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। जानिए अपने प्रदेश के मौसम का हाल

मौलाना को पनाह देने वाले फरहत का मकान आज होगा सील, बवाल को लेकर 100 संपत्तियां चिन्हित

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
बरेली में मौजूद प्रदर्शनकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

मौलाना तौकीर रजा खां को पनाह देने वाले उसके करीबी फरहत खां के फाइक एन्क्लेव स्थित मकान को बीडीए शुक्रवार को सील करेगा। बीडीए ने बारादरी थाना पुलिस के जरिये बुधवार को फरहत के घर नोटिस तामील कराया था। नोटिस में मकान के निर्माण को अवैध ठहराते 3 अक्तूबर से पहले उसे खाली कराने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने फरहत के परिजनों से मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन कल शाम तक खाली नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

JNU में बवाल: दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान की पत्थरबाजी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय - फोटो : एएनआई

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान हिंसा की घटना ने छात्र राजनीति को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। एबीवीपी ने वामपंथी छात्र संगठनों पर शोभायात्रा पर पत्थरबाजी करने और छात्रों पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...

राजस्थान में दशहरे पर 233 फीट का पुतला दहन, विश्व में सबसे ऊंचे 'रावण' का दावा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
कोटा में रावण दहन - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

राजस्थान में दशहरे पर 233 फीट का पुतला दहन कर विश्व में सबसे ऊंचे 'रावण' के पुतले को जलाने का दावा किया गया है।दरअसल, कोटा के दशहरा मैदान में इस बार विजयादशमी का पर्व ऐतिहासिक बन गया, जब 233 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। यह पुतला अब तक का सबसे ऊंचा माना जा रहा है। इससे पहले 2024 में दिल्ली में 210 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

भारत-चीन के बीच 26 अक्तूबर से शुरू होंगी सीधी उड़ान सेवा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

भारत और चीन के बीच 26 अक्तूबर से सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू होने वाली हैं। बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाएं बंद कर दी गई थीं। अब दोनों देशों ने सहमति जताई है कि भारत और चीन के कुछ निर्धारित शहरों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं महीने के अंत तक फिर से शुरू हो सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

ब्रिटेन में यहूदी धर्मस्थल पर आतंकी हमले में दो की मौत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
अपराध - फोटो : अमर उजाला

मैनचेस्टर में यहूदी धार्मिक स्थल हीटन पार्क हिब्रू कॉन्ग्रिगेशन सिनेगॉग पर बृहस्पतिवार को आतंकी हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर को मार गिराया। हमला योम किप्पुर के पवित्र दिन हुआ। पुलिस ने जनता से कहा कि घटना से जुड़ा कोई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न किया जाए और जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

जारी है जुबीन गर्ग निधन मामले की जांच

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
जुबीन गर्ग, शेखर ज्योति गोस्वामी - फोटो : फेसबुक
हाल ही में असमिया गायक जुबीन गर्ग का निधन हो गया। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जुबीन गर्ग निधन के मामले में संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंत को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

ब्राजील के निचले सदन ने आयकर छूट बिल किया मंजूर

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा, राष्ट्रपति, ब्राजील - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

ब्राजील के निचले सदन ने कम आय वाले लोगों के लिए आयकर छूट में बड़ा इजाफा करने वाला बिल मंजूर किया। बिल में अब 5000 रियाल तक की मासिक आय आयकर मुक्त होगी। राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का यह चुनावी वादा पूरा होने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

पहले दिन का खेल समाप्त, केएल राहुल का पचासा; भारत का स्कोर 121/2

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
गिल और केएल राहुल - फोटो : BCCI
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का खेल समाप्त। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 162 रन बनाए। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बनाए हैं और वह फिलहाल विंडीज से 41 रन पीछे है। स्टंप्स के समय केएल राहुल 53 रन और शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर...

बारिश..बाढ़ और भूस्खलन ने दिए गहरे जख्म: घाटी में 4000 घर ध्वस्त, 3000 स्कूल बर्बाद

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी - फोटो : PTI

बारिश-बाढ़-भूस्खलन और क्लाउडबर्स्ट ने जम्मू-कश्मीर को गहरे जख्म दिए हैं। जम्मू-कश्मीर में 4000 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं, जबकि 10 हजार घरों को आंशिक तौर पर नुकसान पहुंचा है। तबाही के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जम्मू-कश्मीर का दौरा करके जा चुके हैं। उनके जाने के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी के आने का इंतजार किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को यह उम्मीद है कि दिवाली पर या उसके आसपास प्रधानमंत्री राहत पैकेज के ऐलान के लिए प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @BCBtigers

एशिया कप में भारतीय टीम से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरुवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए महिला वनडे विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने ऐसा बयान दिया, जिसके बाद नए विवाद का जन्म हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

US: नौ शीर्ष विश्वविद्यालयों पर ट्रंप प्रशासन का दबाव

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
Donald Trump - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने उच्च शिक्षा संस्थानों पर दबाव बनाते हुए नौ शीर्ष विश्वविद्यालयों से अपने राजनीतिक एजेंडे पर सहमति जताने की अपील की है। इसके बदले इन विश्वविद्यालयों को फेडरल फंडिंग में प्राथमिकता देने और व्हाइट हाउस के कार्यक्रमों में विशेष पहुंच देने का प्रस्ताव रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

एयरलाइन पायलट एसोसिएशन ऑफ इंडिया को मिला आमंत्रण

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd October 2025 Updates on amar ujala
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : एएनआई
एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को जानकारी दी कि उसे एअरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के महानिदेशक द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली एक अहम बैठक के लिए औपचारिक आमंत्रण मिला है। यह बैठक शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed