{"_id":"6aaf343cefa0cb47960dbedb","slug":"national-updates-20th-sept-abu-dhabi-flight-cancel-air-india-north-east-west-south-politics-crime-other-news-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यूज डायरी: अबूधाबी जाने वाला विमान खराब, 200 यात्री फंसे; भारतीय रेलवे में 730 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डायरी: अबूधाबी जाने वाला विमान खराब, 200 यात्री फंसे; भारतीय रेलवे में 730 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
Sun, 20 Sep 2026 06:47 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
देश की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी जाने वाली उड़ान तकनीकी खराबी के कारण शनिवार देर शाम रद्द होने से दिल्ली हवाईअड्डे पर लगभग 200 यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली उड़ान संख्या ईवाई217 के कई यात्रियों ने बताया कि इस विमान के रात 9:15 बजे प्रस्थान करने का समय निर्धारित था। यात्रियों के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी होने की घोषणा करते हुए चालक दल ने लगभग 200 यात्रियों को विमान से नीचे उतार दिया। कुछ घंटों के बाद, एयरलाइन ने उड़ान के रद्द होने की घोषणा कर दी, जिससे यात्री अन्य विकल्पों की तलाश करने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन
सुरक्षा और दक्षता बढ़ाने पर जोर, भारतीय रेलवे ने कई परियोजनाओं को दी मंजूरी
भारतीय रेलवे ने परिचालन दक्षता और यात्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए शनिवार को कई बुनियादी ढांचा और सुरक्षा परियोजनाओं को मंजूरी दी। लखनऊ मंडल में 607.7 रूट किलोमीटर पर कवच वर्जन 4.0 प्रणाली 252 करोड़ रुपये में स्थापित होगी। यह लाल सिग्नल पार करने से रोककर सुरक्षित संचालन में सहायक है। सोलापुर मंडल के सात स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को 209 करोड़ रुपये में मंजूरी मिली, जिससे सिग्नलिंग मजबूत होगी। सावल्यापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रणाली 73 रूट किलोमीटर के लिए 142 करोड़ रुपये में अपग्रेड होगी। उधना-उकाई सोंगध खंड पर लेवल क्रॉसिंग 53 की जगह चार-लेन रोड ओवर ब्रिज बनेगा। इसकी लागत 133.2295 करोड़ रुपये होगी, राज्य सरकार भी इसमें साझा करेगी।
विज्ञापन